Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

औपचारिक आवेश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दाएँ|अंगूठाकार|350x350पिक्सेल|ओजोन और नाइट्रेट आयनों में औपचारिक आवेश रसायन विज्ञान में, एक औपचारिक आवेश (q*), रासायनिक आबन्ध के सहसंयोजक दृष्टिकोण में, एक अणु में एक परमाणु को सौंपा गया काल्पनिक आवेश है, यह मानते हुए कि सभी रासायनिक आबन्धों में इलेक्ट्रॉनों को परमाण्वों के मध्य समान रूप से साझा किया जाता है, भले ही सापेक्ष विद्युदृणात्मकता कुछ भी हो। http://www.chem.ucla.edu/harding/tutorials/formalcharge.pdf Formal Charges Hardinger Steve University of California, Los Angeles https://web.archive.org/web/20160312070755/http://www.chem.ucla.edu/harding/tutorials/formalcharge.pdf 12 March 2016 11 March 2016 https://edu.rsc.org/download?ac=12031 Formal Charge Royal Society of Chemistry 10 December 2021 सरल शब्दों में, औपचारिक आवेश एक तटस्थ मुक्त अवस्था में एक परमाणु के संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या और एक इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना में उस परमाणु को सौंपी गई संख्या के बीच का अन्तर है। एक अणु के लिए सर्वश्रेष्ठ बिन्दु संरचना (या प्रमुख अनुनाद संरचना) का निर्धारण करते समय, संरचना को इस तरह चुना जाता है कि प्रत्येक परमाणु पर औपचारिक आवेश यथासम्भव शून्य के निकट हो। अणु में किसी भी परमाणु के औपचारिक आवेश की गणना निम्नलिखित समीकरण द्वारा की जा सकती है: जहाँ V तटस्थ परमाणु के संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या है; L अणु के बिन्दु संरचना में इस परमाणु को सौंपे गए अनाबन्धित संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या है; और B अणु में अन्य परमाणुओं के साथ आबन्धों की संख्या है। https://edu.rsc.org/download?ac=12031 Formal Charge Royal Society of Chemistry 10 December 2021 सन्दर्भ श्रेणी:रासायनिक बंध