Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पीके (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पीके पीके पोस्टर.jpg पोस्टर राजकुमार हिरानी राजकुमार हिरानीविधु विनोद चोपड़ासिद्धार्थ रॉय कपूर अभिजत जोशीराजकुमार हिरानी आमिर ख़ानअनुष्का शर्मासुशांत सिंह राजपूतबोमन ईरानीसौरभ शुक्लसंजय दत्त अजय अतुल शांतनु मोइतरा अंकित तिवारी सी के मुरलीधरन राजकुमार हिरानी विनोद चोपड़ा फिल्म्सराजकुमार हिरानी फिल्मयूटीवी मोशन पिक्चर्स यूटीवी मोशन पिक्चर्स yes 2014 12 19 १५३ मिनटAamir Khan's PK cleared with UA certificate; makers won't host any special screenings http://www.bollywoodhungama.com/news/2733671/Aamir-Khan%27s-PK-cleared-with-UA-certificate%3B-makers-won%27t-host-any-special-screenings Bollywood Hungama 8 December 2014 https://web.archive.org/web/20150120054256/http://www.bollywoodhungama.com/news/2733671/Aamir-Khan%27s-PK-cleared-with-UA-certificate%3B-makers-won%27t-host-any-special-screenings 20 जनवरी 2015 live भारत हिन्दी 122 chttp://www.koimoi.com/box-office/pk-makes-211-profit-in-merely-13-days-run-at-the-box-office/ PK Makes 211% Profit in Merely 13 Days Run at the Box Office Koimoi 1 January 2015 4 January 2015 https://web.archive.org/web/20150103210618/http://www.koimoi.com/box-office/pk-makes-211-profit-in-merely-13-days-run-at-the-box-office/ 3 जनवरी 2015 live 769.89 chttp://www.koimoi.com/box-office-verdict-bollywoods-top-worldwide-grossers/ PK Box Office Koimoi 5 June 2015 23 जून 2015 https://web.archive.org/web/20160327103312/http://www.koimoi.com/box-office-verdict-bollywoods-top-worldwide-grossers/ 27 मार्च 2016 live पीके एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ-साथ विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। यह फिल्म १९ दिसम्बर २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत हैं। इस फ़िल्म ने अब तक ₹ 769.89 करोड़ का बिज़नेस किया। ये फ़िल्म उस समय की सबसे सफल भारतीय फ़िल्म बन चुकी थी। कहानी यह कहानी एक परग्रही (आमिर खान) की है। जो पृथ्वी में आता है और उसका उसके यान को बुलाने वाला रिमोट एक चोर लेकर भाग जाता है। इसके बाद वह धरती पर ही घूमता रहता है और उसी दिन जग्गू (अनुष्का शर्मा), सरफराज (सुशांत सिंह राजपूत) से मिलती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जग्गू जब यह बात अपने पिता (परीक्षित साहनी) को बताती है तो वह साफ मना कर देते हैं, क्योंकि वह एक पाकिस्तानी रहता है। उसके पिता फिर अपने स्वामी (सौरभ शुक्ल) से बात करते हैं। वह बताता है कि यह जग्गू को धोका देगा। जग्गू उसकी बात को गलत साबित करने के लिए शादी करने का निर्णय लेती है। लेकिन जब वह शादी के लिए पहुँचती है तो उसे एक पत्र मिलता है। जिसमें उसके शादी नहीं करने के बारे में लिखा होता है। इसके बाद जग्गू बृगेस से सीधे भारत लौट आती है। इसके बाद जग्गू की मुलाक़ात पीके से होती है। पीके उसे अपने पिछले किए गए कार्यों के बारे में बताता है। वह बताता है कि किस तरह उसने कपड़ा पहनना और सामान लेना आदि सीखा। इसके अलावा वह बताता है कि वह भैरों सिंह (संजय दत्त) से मिलता है वह उसे एक जगह ले जाता है, जहाँ वह एक युवती के हाथ पकड़ कर छः घंटो में भोजपुरी सीख लेता है। पीके को पता चलता है कि उसका रिमोट को चोर लेकर दिल्ली में बेच दिया होगा। इस लिए वह राजस्थान से दिल्ली आता है। जहाँ उसे जग्गू मिलती है। एक दिन जग्गू के मन को पीके पढ़ता है तो उसे सरफराज के बारे में पता चलता है। वह जग्गू को बताता है कि यह भी हो सकता है कि वह पत्र किसी और के लिए हो। उसमें किसी का भी नाम नहीं लिखा था। और जिस बच्चे ने उसे वह पत्र दिया वह भी उसे नहीं पहचानता है। जग्गू जब सरफराज से संपर्क करती है तो उसे सच्चाई का पता चलता है। इसके बाद पीके को अपना रिमोट मिल जाता है और वह अपने गृह लौट जाता है। कलाकार आमिर ख़ान - पीके (परग्रही) अनुष्का शर्मा - जगत जननी / जग्गू संजय दत्त - भैरों सिंह बोमन ईरानी - समाचार चैनल का मुख्य सुशांत सिंह राजपूत - सरफ़राज़ यौसुफ परीक्षित साहनी - जयप्रकाश साहनी सचिन पारेख - तपस्वी का सहायक राम सेठी रीमा डेबनाथ रोहिताश गौड़ - पुलिस रुखसार रहमान बृजेन्द्र काला रणबीर कपूर - परग्रही का मित्र (विशेष उपस्थिती) निर्माण राजकुमार हिरानी ने काय पो छे! फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को देखकर उन्हे इस फिल्म में लिया। इसके अलावा आमिर ख़ान और अनुष्का शर्मा को पहले ही चुन लिया था इस फिल्म के लिए। प्रचार आमिर खान की "पीके" का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया। फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान पुतलों का इस्तेमाल करेंगे जो थियटर्स में रखे जाएंगे। किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए ऎसा पहली बार किया जा रहा है।देखिए, आमिर खान की "पीके" का फर्स्ट लुक http://www.patrika.com/article/aamir-khan-starrer-pks-first-look-out/48163 पत्रिका समाचार समूह १ अगस्त २०१४ १ अगस्त २०१४ https://web.archive.org/web/20140802133715/http://www.patrika.com/article/aamir-khan-starrer-pks-first-look-out/48163 2 अगस्त 2014 live संगीत फिल्म में संगीत शांतनु मोइत्र, अजय-अतुल और अंकित तिवारी ने दिया है और स्वानंद किरकिरे, अमिताभ वर्मा और मनोज मुन्तशिर ने गानों के बोल लिखे हैं। फिल्म की सम्पूर्ण एलबम १७ नवम्बर २०१४ को रिलीज़ की गयी। गीतों की सूची गायक yes 30 17 yes ठरकी छोकरो स्वरुप खान अजय-अतुल स्वानंद किरकिरे 4:55 लव इज़ अ वेस्ट ऑफ़ टाइम सोनू निगम, श्रेया घोषाल शांतनु मोइत्र अमिताभ वर्मा 4:30 नंगा पुंगा दोस्त श्रेया घोषाल स्वानंद किरकिरे शांतनु मोइत्र 4:46 चार कदम शान, श्रेया घोषाल स्वानंद किरकिरे शांतनु मोइत्र 4:20 भगवान है कहाँ रे तू सोनू निगम स्वानंद किरकिरे शांतनु मोइत्र 5:12 दिल दरबदर अंकित तिवारी मनोज मुंतशिर अंकित तिवारी 5:31 पिके डांस थीम इंस्ट्रुमेंटल शांतनु मोइत्र 2:23 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 2338151 पीके श्रेणी:2014 में बनी हिन्दी फ़िल्म