411 REFERENCE · Wikipedia
लेबनान पर्वतमाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लेबनान पर्वतur جبال لبنانजबाल लुबनानMount Lebanon Satellite image of Lebanon in March 2002.jpg 250px अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़) लेबनान क़ुरनत अस-सौदा ३,०८८ मीटर (१०,१३१ फ़ुट) 34 18 N 36 07 E
लेबनान पर्वतमाला (अरबी: ur جبال لبنان, जबाल लुबनान; अंग्रेज़ी: Mount Lebanon, माउन्ट लेबेनान; सीरियाई: ܛܘܪ ܠܒܢܢ, तूर लेबनोन) मध्य पूर्व के लेबनान देश के बीच भूमध्य सागर के बराबर (समानांतर) १७० किमी तक चलने वाली एक पर्वत शृंखला है। लेबनान की राष्ट्रीय पहचान इन्ही पहाड़ों से जुड़ी हुई है और इनपर प्रसिद्ध लेबनानी देवदार (Lebanese cedar), चीड़ और शाहबलूत के वन उगे हुए हैं। प्राचीन फ़ोनीशियाई सभ्यता इन्हीं वनों की लकड़ी से अपनी नौकाएँ बनाया करते थे। लेबनान पर्वतों के पहाड़ों की औसत ऊँचाई २,२०० मीटर से अधिक है और इनपर हर वर्ष बहुत बर्फ़बारी होती है। इस पर्वतमाला के पूर्व में बेक़आ वादी है और दक्षिण में हासबानी नदी की घाटी के पार इसी शृंखला के बराबर चलने वाली एक दूसरी पूर्वी लेबनान पर्वतमाला है। लेबनान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ३,०८८ मीटर (१०,१३१ फ़ुट) ऊँचा क़ुरनत अस-सौदा (ur القرنة السوداء, Qurnat as Sawda') है, जो पूरे लेबनान देश का भी सबसे ऊँचा बिंदु है।Encyclopedia of the Peoples of Africa and the Middle East https://web.archive.org/web/20130726150834/http://books.google.com/books?id=stl97FdyRswC 26 जुलाई 2013 , Facts On File Incorporated, pp. 402, Infobase Publishing, 2009, ISBN 978-1-4381-2676-0, ... The tallest peak of this range, Qurnat as Sawda, is Lebanon's highest point at approximately 10,130 feet ... The slopes of Mount Lebanon were historically the source of the Lebanon cedar, a tree prized for thousands of years because of its usefulness as a building material and for its supposed medicinal qualities ...
लेबनान पर्वतों के कुछ दृश्य
इन्हें भी देखें
पूर्वी लेबनान पर्वतमाला
सन्दर्भ
2
श्रेणी:लेबनान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:लेबनान के पर्वत
श्रेणी:लेबनान का भूगोल