411 REFERENCE · Wikipedia
लमजुंग जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लमजुंग जिला (नेपाली भाषा:लमजुंग जिल्ला) नेपाल के गंडकी अंचल का एक जिला। इस जिला का मुख्यालय बेंसीसहर है।
इतिहास
नेपाल के इतिहास में लमजुङ अवस्थित स्थान लिच्छवि काल और पूर्वार्ध मल्लकाल में कभी नेपाल तो कभी खस राज्य के अन्तर्गत रहा। नेपाल में यक्ष मल्ल के समय पश्चात मल्ल गणराज्य के स्थापना के बाद यह स्थान प्रायः खस रजौटाऔं के अधीन रहा। मध्यकालीन नेपाल के गण्डकी नदी से पश्चिम और कर्णाली नदी से पूर्व में बाइसे और चौबिसे नाम से प्रसिद्ध २२ और २४ राज्य स्थापित थे। ऐतिहासिक रूप में लमजुंग राज्य इन राज्यौं में से एक था। यह राज्य का राजा यशोब्रह्म शाह के राजकुमार द्रव्य शाह ने गोरखा राज्य पर कव्जा कर के शासन किया था। उन के वंशज पृथ्वी नारायण शाह ने मल्ल काल में विभाजित हुआ नेपाल का एकीकरण प्रारम्भ किया था। लमजुंग का राजभवन तत्कालीन राजधानी गाउशहर मे स्थित था जो वर्तमान में भी उपस्थित है।
इन्हें भी देखें
नेपाल
श्रेणी:नेपाल के जिले