411 REFERENCE · Wikipedia
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
PMMSY भारत नरेंद्र मोदी मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय निर्मला सीतारामन् 2019 07 05 y https://pmmsy.dof.gov.in/
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) भारत सरकार द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में तेजी से सुधार लाना है। इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री द्वारा 5 जुलाई 2019 को बजट 2019-20 के दौरान किया गया था। इसके लिए ₹804.75 करोड़ का बजट दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की कमाई को 2022-23 तक दो गुना करना था। इसके अलावा सरकार का उद्देश्य इस योजना के द्वारा भारत को मछली उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाना था।
इस योजना का संचालन मतस्य विभाग द्वारा किया जाता है एवं इसके तहत मछुआरों को विभिन्न प्रकार से आर्थिक सहायता, जानकारी प्रदान करना एवं उपकरण आदि हेतु लोन उपलब्ध कराना है। यह योजना भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
इतिहास
5 जुलाई 2019 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन् द्वारा इस योजना को लागू किया गया। विभाग द्वारा जानकारी डाली गई है की इस योजना द्वारा मछली का उत्पादन 1.02 करोड़ (2014-15) से 1.37 करोड़ मेट्रिक टन (2018-19) हो गया। इसके अलावा उत्पादन में 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़ कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हो गया। निर्यात भी ₹33,442 करोड़ से बढ़ कर ₹46,589 करोड़ हो गया।The Tides of Change: From Blue Revolution to PMMSY https://pmmsy.dof.gov.in/ PMMSY 20 मई 2025 22 मई 2025 https://web.archive.org/web/20250522174030/https://pmmsy.dof.gov.in/ dead What is Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana? https://krishijagran.com/agriculture-world/what-is-pradhan-mantri-matsya-sampada-yojana/ 20 मई 2025 कृषि जागरण 2020
उद्देश्य
अगले पाँच वर्षों में ₹20,000 करोड़ से अधिक का निवेश
मछली उत्पादन को 220 एलएमटी तक बढ़ाना
मछुआरों और मछली पालन की आय दोगुनी और रोजगार सृजन करना
तटीय मछुआरे गावों में 3477 सागर मित्रों का पंजीकरण
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक वेबसाइट https://web.archive.org/web/20250522174030/https://pmmsy.dof.gov.in/ 22 मई 2025
श्रेणी:भारत में सरकारी योजनाएँ