411 REFERENCE · Wikipedia
अजीत जोगी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अजीत जोगी Ajit Jogi.png yes 1946 4 29 बिलासपुर, मध्य भारत, ब्रिटिश भारत(अब छत्तीसगढ़, भारत) रायपुर 2020 5 29 1946 04 29 yes Religion: Christian( Confirmed after death) विधायक मारवही रामदयाल उईक अमित जोगी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सांसद महासमुन्द 2004 2009 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 9 नवम्बर 2000 – 6 दिसम्बर 2003 Post Created रमन सिंह डॉ. रेणु जोगी अमित जोगी
अजीत जोगी एक भारतीय राजनेता थे तथा छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री भी थे। बिलासपुर के पेंड्रा में जन्में अजीत जोगी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पहले भारतीय पुलिस सेवा और फिर भारतीय प्रशासनिक की नौकरी की। बाद में वे मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आये। वे विधायक और सांसद भी रहे। बाद में 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ बना तो राज्य का पहला मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बनाया गया। 29 मई 2020 को अजीत जोगी की दिल का दौरा पड़ने से एक नारायण अस्पताल में मृत्यु हो गई।ajit jogi death : रायपुर स्थित नारायणा हॉस्पिटल में अजीत जोगी ने ली अंतिम सांसें, कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफर https://independentnews.in/first-chief-minister-of-chhattisgarh-ajit-jogi-dies-in-narayan-hospital/ Independent News 29 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200614105022/https://independentnews.in/first-chief-minister-of-chhattisgarh-ajit-jogi-dies-in-narayan-hospital/ 14 जून 2020 dead
राजनीतिक जीवनपॉलिटिक्स में एंट्री वाया राजीव गांधी
कहा जाता है कि इंदौर का कलेक्टर रहते हुए अजीत जोगी ने पूर्व प्रधानमंत्री और पायलट रहे राजीव गांधी से उनके जो रिश्ते बने, वही उन्हें राजनीति में लाने में मददगार बने। 1986 में कांग्रेस को मध्य प्रदेश से ऐसे शख्स की जरूरत थी जो आदिवासी या दलित समुदाय से आता हो और जिसे राज्यसभा सांसद बनाया जा सके. बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह अजीत जोगी को राजीव गांधी के पास लेकर गए तो उन्होंने फौरन उन्हें पहचान लिया और यही से उनकी सियासी दुनिया में एंट्री हुई।
अजीत जोगी का राजनीतिक सिक्का ऐसा चमका कि वह कांग्रेस से 1986 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। इस दौरान वह कांग्रेस में अलग-अलग पद पर कार्यकरत रहे, वहीं 1998 में रायगढ़ से लोकसभा सांसद भी चुने गए। साल 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, तो उस क्षेत्र में कांग्रेस को बहुमत था। कांग्रेस ने बिना देरी के अजीत जोगी को ही राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। जोगी 2003 तक राज्य के सीएम रहे।
सौदागर का सपना, सपना ही रह गया
हालांकि, उसके बाद जोगी की तबीयत खराब होती रही और उनका राजनीतिक ग्राफ भी गिरता गया। लगातार वह पार्टी में बगावती तेवर अपनाते रहे और अंत में उन्होंने अपनी अलग राह चुन ली। अजीत जोगी ने 2016 में कांग्रेस से बगावत कर अपनी अलग पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नाम से गठन किया। जबकि एक दौर में वो राज्य में कांग्रेस का चेहरा हुआ करते थे। 2018 में उन्होंने कांग्रेस से दो-दो हाथ करने के लिए बसपा के साथ गठबंधन किया। लेकिन उन्हें सियासी कामयाबी नहीं मिली और सपने के सौदागर का सपना, सपना ही रह गया।
जाति का विवाद
भाषण देने की कला में माहिर माने जाने वाले अजीत जोगी अपनी जाति को लेकर भी विवादों में रहे। कुछ लोगों ने दावा किया कि अजीत जोगी अनुसूचित जनजाति से नहीं हैं। मामला अनुसूचित जनजाति आयोग से होते हुए हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। लेकिन अजीत जोगी कहते रहे हैं कि हाईकोर्ट ने दो बार उनके पक्ष में फैसला दिया है। मगर सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच करने की बात कही। यह जांच छत्तीसगढ़ सरकार के पास है।
नंगे पैर जाते थे स्कूल
छत्तीसगढ़ में वर्ष 1946 में अजीत जोगी का जन्म हुआ। वह उन दिनों नंगे पैर स्कूल जाया करते थे। उनके पिता ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था, इसलिए उन्हें मिशन की मदद मिली थी। अजीत जोगी जितने प्रतिभावान रहे हैं, उतने ही उनमें नेतृत्व के गुण भी रहे हैं, इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर मसूरी में प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान तक सब जगह वे अव्वल आने वालों में भी शामिल रहे और राजनीति करने वालों में भी।
2004 में हुए थे हादसे का शिकार
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह एक दुर्घटना के शिकार हुए, जिससे उनके कमर के नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। उनके राजनीतिक विरोधी यह मान बैठे कि अब वे ज्यादा दिनों के मेहमान नहीं हैं, लेकिन इतने बरसों तक वह राजनीति में सक्रिय बने रहे। अपनी शारीरिक कमजोरी के बावजूद राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे।
इन्हें भी देखें
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री
बाहरी कड़ियाँ
रमन सिंह के गढ़ में अजीत जोगी की चुनौती, राजनांदगांव से लड़ेंगे चुनावअगस्त 2021 InternetArchiveBot
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:राजनीतिज्ञ
श्रेणी:1946 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०२० में निधन