411 REFERENCE · Wikipedia
प्रेम वत्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
|350px| प्रेम वत्स एक जानेमाने कारॉबरी है।
प्रेम वत्स (जन्म १९५०, हैदराबाद, भारत) टोरण्टो, ओण्टारियो में स्थित फ़ैयरफ़ैक्स फ़ाइनेंशियल होल्डिंग्स के संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।http://biz.yahoo.com/ic/56/56469.html Fairfax Financial Holdings Limited Company Profile फ़ैयरफ़ैक्स फ़ाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड कम्पनी प्रोफाइल 25 सितम्बर 2013 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20051129014516/http://biz.yahoo.com/ic/56/56469.html 29 नवंबर 2005 live उन्हें निवेश की सफल अवधि के दौरान से कनाडा के वॉरेन बफ़ेट के नाम से जाना जाता है।
उन्हें जनवरी 2020 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया।Padma shri Awardees List https://padmaawards.gov.in/PDFS/2020AwardeesList.pdf Padmaawards.gov
जीवन
इनका जन्म 1950 में हैदराबाद में हुआ था। उनका बचपन हैदराबाद में ही गुज़रा। उसके बाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से उन्होंने रसायन अभियांत्रिकी की डिग्री हासिल की। सन् 1972 में वो लंदन चले गए। इसके बाद अपने पिता के कहने पर वे कनाडा पहुंचे और वहीं से वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद प्रेम ने कनाडा के फ़ाइनेंस सेक्टर में अपने क़दम जमाने शुरू किए जो आज मज़बूती से जमे हुए हैं। 1985 में उन्होंने फ़ेयरफैक्स फ़ाइनेंशियल होल्डिंग्स की कमान संभाली। उन्होंने कनाडा में निवेश का वही तरीक़ा अपनाया है जो वॉरेन बफ़े ने अपनाया था। अमरीकी अरबपति कारोबारी वॉरेन बफ़ेट ने बर्केशायर हाथवे इंक की स्थापना कर बीमा कंपनियों में निवेश करके भारी मुनाफ़ा कमाया था ठीक उसी तरह प्रेम वत्स उन कंपनियों में निवेश करते रहे हैं जिसमें दूसरे इंवेस्टर निवेश करने से घबराते हैं। इस कारण उन्हें कनाडा का वॉरेन बफ़ेट नाम मिला।ब्लैकबेरी ख़रीदने चला कौन है यह भारतीय? http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/09/130925_prem_watsa_profile_pk.shtml बीबीसी हिन्दी 25 सितम्बर 2013 25 सितम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20130927064949/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/09/130925_prem_watsa_profile_pk.shtml 27 सितंबर 2013 live
सन्दर्भ
वत्स, प्रेम कनाडाई व्यापारी 1950
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्र
श्रेणी:भारतीय मूल के कनाडाई
श्रेणी:पद्म श्री पुरस्कार विजेता