Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाइती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

République d'Haïti Repiblik d Ayiti हैती गणराज्य हैती Flag_of_Haiti.svg Coat of arms of Haiti.svg Haiti (orthographic projection).svg स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व Haiti - Location Map (2013) - HTI - UNOCHA.svg "La Dessalinienne" ("देसलिनयन गान") Haiti National Anthem.ogg "La Dessalinienne" (instrumental, one verse) फ्रांसीसी हैतीयाई क्रियोल हैतियन Black 95%;mulatto and white 5% पोर्ट-अउ-प्रिंस 18 32 N 72 20 W पोर्ट-अउ-प्रिंस शासकीय साम्राज्य राजा - एरियल हेनरी 140 वां 1 E10 27,751 10,714 0.7 10,033,000 82वाँ 2009 11.22 936.4 31वाँ $11.562 अरब - 2008 $1,318 - सेंट डोमिन्गें के रूप में 1256 1697 फ्रांस से स्वतंत्रता 35 ईस्वी 1 जनवरी 1804 2013 steady 0.471 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21–25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 168वाँ गौरदे HTG 5336890 -5 right .ht 509 हैती (फ्रांसीसी: Haïti, हैतियाई क्रियोल: Ayiti), आधिकारिक तौर पर हैती गणराज्य केरिबियन में उपस्थि एक देश।हाइती https://web.archive.org/web/20111010065054/http://www.yatrasalah.com/PhotoGallary.aspx?gallery=584 10 अक्तूबर 2011 । यात्रा सलाह.कॉम यह ग्रेटर एल्तिलिअन द्वीपसमूह में हिस्पानिओला द्वीप पर डोमिनिकन गणराज्य के साथ स्थित है। अयेति (ऊंचे पहाड़ों की भूमि) द्वीप के पहाड़ी पश्चिमी हिस्से के लिए स्थानीय ताइनो या अमरेनियन नाम था। देश की सर्वाधिक ऊंची चोटी पिक ला सेली (२,६८० मीटर) है। हैती का कुल क्षेत्रफल २७,७५० वर्ग किलोमीटर है (१०,७१४ वर्ग मील) है और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है। यहाँ क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है। हैती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह लैटिन अमेरिका का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी। हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हाइती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह कनाडा के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश फ्रांस के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं। परिचय हैती वेस्टइंडीज के हिपैनियोला नामक द्वीप के पश्चिमी एक तृतीयांश भाग में विस्तृत गणतंत्र है। इसके उत्तर में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में विंडवर्ड पैसेज, दक्षिण में कैरेबीयन सागर और पूर्व में डोमिनिकन गणतंत्र स्थित हैं। लगभग ९०% निवासी निग्रो हैं। शेष में विदेशी और अन्य लोग हैं। मुख्य नगर एवं राजधानी पोर्टो प्रिंस है। केप हैटीन दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। यहाँ की राजकाज की भाषा फ्रांसीसी है। रोमन कैथोलिक राजधर्म है। तटरेखाएँ कटी फटी हैं। इस देश के श्भाग में पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। इनकी सर्वाधिक ऊँचाई २,४२४ मी है। कई छोटी छोटी नदियों इस भूभाग में बहती हैं जिनमें आर्ती बोनाइत एवं एल इस्तरे महत्वपूर्ण हैं। इतांग सामत्रे और इतांग डि मिरागोआने उल्लेखनीय झीलें हैं। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय, है तथा तापमान २१ डिग्री सेल्सियस से ३५ डिग्री सेल्सियस से के बीच रहता है। निचले मैदानों में पर्वतीय ढालों पर वर्षा अधिक, औसत ४५ इंच, होती है। वनों से चीड़, महोगनी, सीडार, रोजवुड, एवं कुछ अन्य लकड़ियों की प्राप्ति होती है। केवल तृतीयांश भूभाग ही कृषि योग्य है। अधिकांश लोग कृषि पर ही आधारित हैं। काफी, सीसल, केला, कपास, चावल, ईख, गन्ना, कोकोआ एवं तंबाकू मुख्य कृषि उपज हैं। खनिज सोना, चाँदी, ताँबा और लोहा पाया जाता है। लेकिन बाक्साइट, ताँबा, लिगनाइट और मैंगनीज ही निकाले जाते हैं। सूती वस्त्र, साबुन, सीमेंट, दवा, चीनी, वार्निश, एवं रंग तथा प्लास्टिक की वस्तुओं का निर्माण होता है। पर्यटन उद्योग भी विकसित है। प्रति व्यक्ति आय लैटिन अमरीकी देशों की तुलना में कम है। भूमिसुधार, सिंचाई, जलविद्युत् तथा स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ प्रगति हुई है। गमनागमन हैती ्यूयार्क, फ्लोरिडा, पनामा तथा यूरोप एवं सुदूर पूर्व के देशों से स्टीमर सेवाओं द्वारा संबंद्ध है। कुछ सड़कों की लंबाई ३००० किमी है। रेलमार्ग पोर्टो बिंस से वेरहीज तक गया है। कृषि उपज को समीपवर्ती बाजार में स्त्रियों के सर पर लादकर या बरो (Burro) द्वारा पहुँचाया जाता है। यहाँ से संयुक्त राज्य अमरीका, जमैका, डोमिनिकन गणतंत्र एवं पोर्टोरीक को वायुसेवाएँ हैं। निर्यात की मुख्य वस्तुओं में काफी, सीसल, चीनी, बाक्साइट एवं ताँबा है। हस्तशिल्प की वस्तुएँ एवं सुगंधित तेल कम महत्व के नहीं हैं। सूती वस्त्र भोज्य पदार्थ, यंत्र मोटर गाड़ियाँ एवं खनिजश् तेल मुख्य आयात हैं। सेंट लुइस डी बंधुओं का ग्रंथागार, बिब्लियोथेक नेशनेल, राष्ट्रीय एवं फिशर संग्रहालय तथा राष्ट्रीय ग्रंथागार दर्शनीय हैं। चित्रावली सन्दर्भ इन्हें भी देखें हाइती भूकंप २०१० श्रेणी:कैरेबियाई क्षेत्र श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:हाइती श्रेणी:कॅरीबियाई में देश श्रेणी:फ़्रान्सीसी-भाषी देश व क्षेत्र