Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नाज़ी जर्मनी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

de Deutsches Reich no जर्मन राइख़ जर्मनी यूरोप जर्मनी युद्ध के दौरान माख़्टरग्राइफ़ुङ् १९३३ ३० जनवरी विघटन १९४५ ८ मई ग्लाइख़्शाल्टुङ् २७ फ़रवरी १९३३ आंश्ल्स्स १३ मार्च १९३८ द्वितीय विश्वयुद्ध १ सितंबर १९३९ वैमार गणराज्य Flag_of_Germany_(3-2_aspect_ratio).svg सार (लीग ऑफ़ नेशंस) Flag of Saar 1920-1935.svg पहला आस्ट्रियन गणराज्य Flag of Austria.svg चकोस्लोवाक गणराज्य (१९१८-१९३८)चकोस्लोवाक गणराज्य Flag of Czechoslovakia.svg क्लापिदा क्षेत्र Flag of Lithuania 1918-1940.svg डॅन्ज़िग मुक्त नगर Gdansk flag.svg दूसरा पोलिश गणराज्य Flag of Poland.svg इटली की राजशाही (१८६१-१९४६)Kingdom of Italy Flag of Italy (1861-1946).svg यूपेन-मालमेडी Flag of Belgium.svg लक्ज़मबर्ग Flag of Luxembourg.svg अल्सासी-लॉरैन Flag of France.svg ड्रावा बानोविना Flag of the Kingdom of Yugoslavia.svg जर्मन Allied Occupation Zones in Germany Flag of Germany (1946-1949).svg मित्र देशों द्वारा सञ्चालित ऑस्ट्रिया Flag of Austria.svg History of Czechoslovakia (1945–1948)Third Republic of Czechoslovakia Flag of Czechoslovakia.svg People's Republic of PolandPeople's Republic of Poland Flag_of_Poland.svg Alsace-Lorraine Flag_of_France.svg Eupen-Malmedy Flag_of_Belgium.svg Luxembourg Flag_of_Luxembourg.svg Kingdom of Italy (1861–1946)Kingdom of Italy Flag of Italy (1861-1946).svg Kaliningrad Oblast Flag of the Soviet Union 1923.svg Saar protectorate Flag of Saar.svg Socialist Republic of SloveniaPeople's Republic of Slovenia Flag of Slovenia (1945-1991).svg Flag of Germany (1933–1935).svg Flag of Nazi Germany Reichsadler.svg राष्ट्रीय प्रतीकचिह्न Coat of arms of Germany Nazi Germany.svg नाज़ी जर्मनी १९४३. "Ein Volk, ein Reich, ein Führer." "One People, one Reich, one Leader." de Das Lied der Deutschen(official)First stanza ofde Das Lied der Deutschenfollowed by de Horst-Wessel-Lied बर्लिन बर्लिन जर्मन Single-party state, Totalitarian autocratic national socialist dictatorship,Empire राज्य प्रमुख Paul von Hindenburg (President) 1925 – 1934 एडोल्फ़ हिटलर (Führer) 1934 – 1945 Karl Dönitz (प्रेसिडॅण्ट) 1945 चांसलर एडोल्फ़ हिटलर 1933 – 1945 योसॅफ़ गॅबॅल्स 1945 Lutz Graf Schwerin von Krosigk 1945 696265 90030775 1941 (Großdeutschland) राइख़्शमार्क <sup> नाज़ी जर्मनी या तृतीय राइख़ (de Drittes Reich no, हिन्दी लिप्यान्तरण: hi ड्रीटॅस् राइख़) १९३३ और १९४५ के बीच जर्मनी के लिए इतिहासकारों द्वारा सामान्य नाम दिया गया है, जब जर्मनी पर एडोल्फ़ हिटलर के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कार्यकर्ता पार्टी (NSDAP) का एकछत्र राज्य था। इसके अतिरिक्त इसे नाज़ीवादी जर्मनी (de Das Nazistische Deutschland, हिन्दी लिप्यान्तरण: hi दास नत्सीस्तिशे डॉइच्लॅण्ड) तथा सहस्रवर्षीय साम्राज्य (de Das Tausendjähriges Reich, हिन्दी लिप्यान्तरण: hi दास थ़ाउज़ेण्ड्यॅरिगेस राइख़) इत्यादि नामों से भी पुकारा जाता था उस कालखण्ड में। तृतीय साम्राज्य वाइमर गणराज्य के पश्चात्‌ सत्ता में आया, जब 4 मार्च 1933 को राष्ट्रीय-समाजवादी जर्मन श्रमिक पार्टी ने (NSDAP "एन-एस-दे-आ-पे", Die NationalSozialistische Deutsche ArbeiterPartei, हिन्दी लिप्यान्तरण: hi दी नत्सिओनाल-सोत्सिअलीस्तिशे दोय्चे आर्बाय्तेर्पर्ताय) हिटलर के नेतृत्व में राजसत्ता हथिया ली। ३० जनवरी १९३३ को एडोल्फ़ हिटलर जर्मनी का चांसलर बना और तुरन्त ही सारे विरोध को ख़त्म करके वह उस देश का इकलौता नेता बन बैठा। देश ने उसे फ़ूरर (de Führer, नेता) कहकर पूजना आरम्भ कर दिया और सारी ताक़त उसके हाथ में सौंप दी। इतिहासकारों ने बड़ी सभाओं में उसके वाक्चातुर्य और कमरे में हुयी बैठकों में उसकी आँखों से होने वाले मन्त्रमुग्ध लोगों का ज़ोर देकर बताया है।Neil J. Kressel Mass Hate: The Global Rise Of Genocide And Terror http://books.google.com/books?id=UfSI6mU2fDIC&pg=PA121 2002 27-07-2012 Basic Books 121 https://web.archive.org/web/20140421044054/http://books.google.com/books?id=UfSI6mU2fDIC&pg=PA121 21 अप्रैल 2014 live शनैः शनैः यह बात प्रचलन में आ गई कि फ़्यूरर का वचन विधि से भी ऊपर है। दरअसल यह मत लोगों के बीच हिटलर के मतप्रचालन मन्त्री योसॅफ़ गॅबॅल्स ने रखा था जिसे प्रथम विश्वयुद्ध और वर्साय की संधि से सताई गई जनता ने दोनों हाथों से हड़प लिया। सरकार के शीर्षस्थ अधिकारी केवल हिटलर को रिपोर्ट देते थे और उसी की नीतियों का अनुसरण भी करते थे, हालाँकि उनकी कार्यशैली में कुछ हद तक स्वायत्ता बरक़रार थी। इतिहास पृष्ठभूमि १९२० के दशक के शुरुआती सालों में नाज़ी आन्दोलन ने ज़ोर पकड़ा, जब प्रथम विश्वयुद्ध से सेवानिवृत्त ग़ुस्साए युवाओं ने वर्साय की संधि, वाइमर गणराज्य तथा प्रजातंत्र को मानने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आर्य कुलवंश के पुनरुत्थान की माँग की और जर्मनी के सारे कष्टों का दोषी यहूदियों को ठहराया। उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली मतप्रचार से लोगों को यह बतलाया कि प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी की हार का कारण उसकी सेना नहीं बल्कि यहूदी, साम्यवादी तथा अन्य विनाशक शक्तियाँ थीं जो देश के असैनिक वर्ग में मौजूद थीं। तृतीय साम्राज्य का विनाश सोवियत संघ के साथ लडे़ द्वितीय विश्वयुद्ध में नाज़ियों का तृतीय साम्राज्य 23 मई 1945 में चकनाचूर हो गया। इन्हें भी देखें जर्मन साम्राज्य महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध रूसीकरण सन्दर्भ