411 REFERENCE · Wikipedia
समुद्री ऊदबिलाव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समुद्री ऊदबिलावSea otter EN down iucn3.1 Enhydra lutris (Sea Otter), Assessors: A. Doroff and A. Burdin, Reviewers: S.A. Hussain and J. Conroy, The IUCN Red List of Threatened Species, ... The Sea Otter is considered to be Endangered due its vulnerability to large-scale population declines. The species is believed to have undergone a decline exceeding 50% over the past 30 years (approximately three generations) ... Sea otter cropped.jpg कैलिफ़ोर्निया के तट के पास एक समुद्री ऊदबिलाव जंतु कौरडेटा स्तनधारी मांसाहारी मस्टेलिडाए लूट्रिनाए एन्हाइड्रा
फ़्लेमिंग, 1828
ई. लूट्रिस
एन्हाइड्रा लूट्रिसEnhydra lutris (लीनियस, 1758)
Cypron-Range Enhydra lutris.svg
250px
समुद्री ऊदबिलाव का विस्तार
समुद्री ऊदबिलाव (अंग्रेज़ी: Sea otter, वैज्ञानिक नाम: Enhydra lutris) समुद्र में रहने वाला एक ऊदबिलाव है जो प्रशांत महासागर के उत्तरी और पूर्वी छोरों के तटों पर पाया जाता है। इस समुद्री स्तनधारी का वज़न 14 से 45 किलोग्राम के बीच होता है जो अन्य ऊदबिलाव जातियों और रासू (वीज़ल) परिवार (जिसमें ऊदबिलावों के साथ-साथ नेवले और रासू भी आते हैं) के अन्य सदस्यों से ज़्यादा है, हालांकि यह अन्य समुद्री स्तनधारियों की तुलना में कम है। ठन्डे समुद्रों में इनकी मोटी और चर्बीयुक्त खालें और घने बाल इन्हें गर्म रखते हैं। हालांकि यह ज़मीन पर चल सकते हैं फिर भी यह अपना अधिकाँश जीवन समुद्र में बिताते हैं।
सागर में यह नीचे फ़र्श तक डुबकी लगाकर जलसाही, सीप, क्रस्टेशिया और मछलियों की कुछ जातियों को पकड़कर अपना आहार बनाते हैं। शंख या सीप के अन्दर छुपने वाले जानवरों को यह अक्सर पत्थरों से तोड़कर खाते हैं, जिस वजह से यह मानवों के अतिरिक्त उन गिनती के जानवरों में हैं जो औज़ार इस्तेमाल करते हैं। किसी ज़माने में इनकी संख्या 1.5 से 3 लाख होती थी लेकिन सन् 1741-1911 काल में इनकी ख़ालों के लिए इनका खुलकर शिकार किया गया जिस से इनकी विश्वभर की आबादी केवल 1,000-2,000 रह गई। उसके बाद इनके शिकार पर अंतर्राष्ट्रीय पाबंदी लगने से इनकी संख्या फिर से कुछ बढ़ी है।
इन्हें भी देखें
ऊदबिलाव
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ऊदबिलाव
श्रेणी:समुद्री स्तनधारी
श्रेणी:उत्तर अमेरिका के स्तनधारी
श्रेणी:एशिया के स्तनधारी