Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अपराध अन्वेषण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अपराध अन्वेषण (criminal investigation) एक अनुप्रयुक्त विज्ञान है जिसमें तथ्यों का अध्ययन एवं विश्लेषण किया जाता है ताकि अपराधी की पहचान की जा सके। इसमें तलाशी लेना, साक्षात्कार लेना (बातचीत करना), पूछताछ करना, साक्ष्य एकत्र करना, आदि सम्मिलित है। आधुनिक अपराध अन्वेषण में न्यायालयिक विज्ञान नामक वैज्ञानिक तकनीक का प्रायः उपयोग किया जाता है। पुलिस अनुसन्धान अपराध से पीड़ित लोग अथवा उसके प्रत्यक्षदर्शी, पुलिस के पास किसी भी प्रकार के अपराध के संबंध में जा सकते हैं। कुछ प्रकार के अपराध, जिन्हे संज्ञेय अपराध कहते हैं, में पुलिस का तुरन्त परिवादी की शिकायत दर्ज करना आवश्यक है। इसे प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) कहते हैं। यदि पीड़ित ने FIR में किसी का नाम दिया है या पुलिस को यह प्रतीत हो कि किसी ने कोई अपराध करवाया है, तो वह उनसे सवाल कर सकते हैं। बाहरी कड़ियाँ पुलिस अनुसंधान संज्ञेय अपराधों की एफआईआर और अन्वेषण श्रेणी:अपराध शास्त्र