411 REFERENCE · Wikipedia
खण्डार दुर्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खण्डार दुर्ग तारागढ़ दुर्ग दुर्ग India Rajasthan#India left Location in Rajasthan, India 26 1 24 N 76 36 25 E inline,title देश भारत राज्य राजस्थान जिला सवाई माधोपुर Metric auto भाषाएँ आधिकारिक हिन्दी अन्य हाड़ौती, ढूंढ़ा ड़ी आईएसटी +5:30 पिन कोड 322025 दूरभाष क्रमांक 07468 RJ-25 नजदीकी शहर सवाई माधोपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र सवाई माधोपुर-टोंक जलवायु सामान्य (कोप्पन)
खण्डार दुर्ग राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की खण्डार तहसील में स्थित एक प्राचीन दुर्ग है। यह दुर्ग रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान की सीमा पर है। किले में तीन बड़े प्रवेश द्वार हैं, लेकिन वे क्षतिग्रस्त हैं। यह दुर्ग 'अजय दुर्ग' या 'तारागढ़' के नाम से जाना जाता है। सवाई माधोपुर से इस दुर्ग की दूरी करीब ४० किलोमीटर है।
राजस्थान में इस किले का अपना अलग ही महत्व है। एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित किले के प्रवेश द्वार पर तीन बड़े दरवाजे है। खतरनाक स्थान पर स्थित होने के कारण किले पर हमलावरों की सेनाओं द्वारा आसानी से विजय प्राप्त करना बेहद कठिन था। कहा जाता है कि खण्डार किले के सतारूड़ राजाओं में से एक राजा जिसने जो भी लड़ाई लड़ी उसमें कभी हार नहीं हुई, इसी कारण इस दुर्ग का नाम पड़ा अजय दुर्ग. मध्य काल में बना यह दुर्ग अर्द्ध चन्द्राकार सा दिखाई देता है।
इस किले पर शासन करने वाले राजवंशो में से एक मेवाड़ का सिसौदिया वंश था जो कि बाद में मुगलों द्वारा उखाड़ फेंके गए।
खण्डार किले परिसर के अंदर प्रमुख सात मंदिर माने जाते है :
हनुमान मंदिर
चतुर्भुजा मंदिर
गोविन्द देव जी का मंदिर
जगतपाल मंदिर
जयंती माता जी का मंदिर
इन मंदिरों के अलावा दो ओर अन्य मंदिर स्थित है। दुर्ग के भीतर परिसर में दो टैंक और सात तालाबों सहित जल के निकाय बने हुए हैं।
भूगोल
यह 26 1 24 N 76 36 25 E.http://wikimapia.org/9690979/Khandar-Fort Wikimapia पर स्थित है।
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान में दुर्ग
श्रेणी:सवाई माधोपुर ज़िला