Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्थिरवत् वाताग्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|स्थिर वाताग्र का प्रतीक: ठोस रेखा जिसपर नीले नुकीले चिह्न (जो गर्म वायु की ओर इशारा करते हैं) और लाल गुंबदाकार चिह्न (जो ठंडी वायु की ओर मुख किए होते हैं) क्रमशः एक के बाद एक। thumb|उत्तर अमेरिका के एक सिनॉप्टिक मौसम मानचित पर दिखाए गये वाताग्र। स्थिर वाताग्र, स्थाई वाताग्र (en stationary front) या स्थिरवत् वाताग्र (en quasi-stationary front) एक मौसमीय वाताग्र या संक्रमण क्षेत्र होता है, जो दो वायुराशियों के बीच तब बनता है जब दोनों वायुराशियाँ एक-दूसरे की ओर ज़मीन की सतह पर 5 नॉट्स (लगभग 6 मील प्रति घंटा या लगभग 9 किलोमीटर प्रति घंटा) से कम गति से बढ़ रही होती हैं। इन वाताग्रों को मौसम मानचित्रों पर आमतौर पर एक ठोस रेखा के रूप में दर्शाया जाता है, जिसमें नीले नुकीले चिह्न (जो गर्म वायु की ओर इशारा करते हैं) और लाल गुंबदाकार चिह्न (जो ठंडी वायु की ओर मुख किए होते हैं) क्रमशः एक के बाद एक लगे होते हैं। बाहरी कड़ियाँ Quasi-Stationary Front (also known as Stationary Front). Stationary Front. श्रेणी:मौसम परिघटनाएँ