411 REFERENCE · Wikipedia
लुंगलेई ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़िले समान नाम के ज़िला मुख्यालय लुंगलेई
लुंगलेई मिज़ोरम लुंगलेई Lunglei in Mizoram (India).svg 4,536 161,428 2011 36 88.86 947 मिज़ोरम 7 http://lunglei.nic.in/
लुंगलेई ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यह मिज़ोरम का अइज़ोल ज़िले के बाद दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला ज़िला है। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 30 September 2011 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live
श्ब्दोत्पत्ति
लुंगलेई ज़िले का नाम इसके मुख्यालय लुंगलेई के नाम पर पड़ा है। कभी-कभी मिज़ो भाषा में लुंगलेई को लुंगलेह बोला जाता है, जिसका अर्थ चट्टानों का पुल होता है।
भूगोल
यह ज़िला उत्तर में ममित तथा अइज़ोल ज़िले से, पश्चिम में बांग्लादेश से, दक्षिण में लॉङ्गतलाई ज़िले से, दक्षिण-पूर्व में सइहा ज़िले से, पूर्व में म्यांमार तथा उत्तर पूर्व में सेरछिप ज़िले से घिरा है। इस ज़िले का क्षेत्रफल ४३५८ वर्ग किमी है। लुंगलेई कस्बा इस ज़िले का मुख्यालय है। यह एक ऐसा ज़िला है जिसकी बांग्लादेश और म्यांमार दोनों से सीमा लगती है।
प्रखण्ड
इस ज़िले में तीन सम्भाग ह्नाहथिआल, लुंगलेई तथा त्लाबुंग हैं। ज़िले में ७ विधानसभा क्षेत्र दक्षिण तुइपुई, लुंगलेई उत्तर, लुंगलेई पूर्व, लुंगलेई पश्चिम, लुंगलेई दक्षिण, थोरांग तथा पश्चिम तुइपुई हैं।District Profile http://lunglei.nic.in/distprofile.htm लुंगलेई ज़िला 19 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20121214012502/http://lunglei.nic.in/distprofile.htm 14 दिसंबर 2012 dead
जनसांख्यिकी
लुंगलेई ज़िले में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत left ईसाई blue 78.75
बौद्ध yellow 17.06
हिन्दू orange 3.24
मुस्लिम green 0.80
जैन brown 0.06
उल्लेख नहीं किया black 0.04
सिक्ख olive 0.02
२०११ जनगणना के अनुसार लुंगलेई ज़िले की जनसंख्या १६१,४२८ है, जिसमे ८२,८९१ पुरुष तथा ७८,५३७ महिलाएँ हैं। इस ज़िले की जनसंख्या लगभग सेण्ट लूसिया राष्ट्र के बराबर है। US Directorate of Intelligence Country Comparison:Population https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 1 अक्टूबर 2011 Saint Lucia 161,557 July 2011 est. https://web.archive.org/web/20110927165947/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 27 सितंबर 2011 live जनसंख्या के अनुसार भारत के ६४० ज़िलों में इसका ५९७वाँ स्थान है। ज़िले का जनसंख्या घनत्व 36 PD/sqkm PD/sqmi है। २००१-११ के मध्य दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर १७.६४% रही। ज़िले का लिंगानुपात दर ९४७ महिला प्रति १००० पुरुष है तथा साक्षरता दर ८८.८६% है।census2011 Lunglei District : Census 2011 data http://www.census2011.co.in/census/district/391-lunglei.html census2011.co.in 22 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180522181645/http://www.census2011.co.in/census/district/391-lunglei.html 22 मई 2018 dead
धर्म
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ७८.७५% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म बौद्ध १७.०६%, हिन्दू ३.२४%, मुस्लिम ०.८०%, जैन ०.०६% तथा सिक्ख ०.०२% हैं। ०.०४% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
Base Map of Lunglei District, Mizoram Agriculture - Remote Sensing and GIS कृषि विभाग, मिज़ोरम सरकार http://agriculturemizoram.nic.in/Photos/GIS/Location%20Map/Lunglei/base%20map.jpg https://web.archive.org/web/20150826042116/http://agriculturemizoram.nic.in/Photos/GIS/Location%20Map/Lunglei/base%20map.jpg 26 अगस्त 2015 dead 22 मई 2018
Drainage Map of Lunglei District, Showing Coding up to Mico Watershed, Mizoram Agriculture - Remote Sensing and GIS कृषि विभाग, मिज़ोरम सरकार http://agriculturemizoram.nic.in/Photos/GIS/wSHED.WMF/lunglei.jpg https://web.archive.org/web/20150826042530/http://agriculturemizoram.nic.in/Photos/GIS/wSHED.WMF/lunglei.jpg 26 अगस्त 2015 dead 22 मई 2018
लुंगलेई ज़िला अइज़ोल ज़िला सेरछिप ज़िला म्यांमार सइहा ज़िला लॉङ्गतलाई ज़िला बांग्लादेश ममित ज़िला
श्रेणी:मिज़ोरम के जिले
*