411 REFERENCE · Wikipedia
सेंट जेम्स हाउस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंट जेम्स हाउस St James House en St James House, Monmouth - geograph.org.uk - 648860.jpg 10 सेंट जेम्स स्क्वायर10 व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट मॉनमाउथ वेल्स 51.813235 -2.711477 inline,title ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध
सेंट जेम्स हाउस (St James House) मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स में एक ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है।St. James's House, Monmouth http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-2324-st-james-s-house-monmouth britishlistedbuildings.co.uk ब्रिटिश लिस्टिड बिल्डिंगस् 7 जून 2012 https://web.archive.org/web/20131005032043/http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-2324-st-james-s-house-monmouth 5 अक्तूबर 2013 dead यह ऐतिहासिक सेंट जेम्स स्क्वायर में मध्यकालीन नगर दीवारों के भीतर मौजूद है। जबकि घर पर वर्तमान समय में आकर्षक 18 वीं सदी का अगवाड़ा है, परन्तु मूलतः इस घर ने बरगेज मकान के रूप में जन्म लिया था। इसके अलावा घर के पीछे खुदाई में एक भट्ठा होने के सबूत मिले हैं, जिसमें मध्यकालीन व मध्ययुग के बाद के समय के मिट्टी के बर्तनों के अवशेष पाए गएँ हैं। वर्ष 2010 में सेंट जेम्स स्क्वायर में हुए पुरातात्विक उत्खनन में पहली बार मॉनमाउथ शहर में मध्यपाषाण काल की बस्ती होने के प्रमाण मिलें हैं।Monmouth’s meeting the ancestors from more than 10,000 years ago http://www.walesonline.co.uk/news/wales-news/2010/11/08/monmouth-s-meeting-the-ancestors-from-more-than-10-000-years-ago-91466-27617554/ 7 जून 2012 वेल्स ऑनलाइन 8 नवम्बर 2010 सिओन मोर्गन सेंट जेम्स हाउस के हाल ही के निवासियों में मॉनमाउथ स्कूल के बोर्डिंग छात्र शामिल हैं।The Heart Project http://www.monmouthschool.org/en/m_heart_project_2012 monmouthschool.org. मॉनमाउथ स्कूल 7 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120513033139/http://www.monmouthschool.org/en/m_heart_project_2012 13 मई 2012 dead
अवस्थिति
सेंट जेम्स हाउस व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के पूर्वी छोर पर स्थित है जहाँ यह सड़क तिकोने सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म हो जाती है। इमारत चौराहे की उत्तरी दिशा में स्थित है, जहाँ 2009 में पुरातात्विक खुदाई की गई थी। आधुनिक समय के कुछ मानचित्रों में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का पूर्वी हिस्सा, जो मोंक स्ट्रीट के साथ प्रतिच्छेद से सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होता है, उसे भी सेंट जेम्स स्क्वायर के हिस्से के तौर पर ही संदर्भित किया जाता है, इस प्रकार व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर स्थित कुछ इमारतों के दो पते है। इसी प्रकार सेंट जेम्स हाउस के भी दो पते हैं: 10 सेंट जेम्स स्क्वायर और 10 व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट।जॉन न्युमैन Gwent/Monmouthshire http://books.google.com/books?id=knRf4U60QjcC&pg=PA408 7 जून 2012 11 मार्च 2000 येल युनिवर्सिटी प्रेस 978-0-300-09630-9 408
डिजाइन
सेंट जेम्स हाउस को 27 जून 1952 को ग्रेड द्वितीय श्रेणी की इमारत का दर्जा प्राप्त हुआ था। तीन मंजिला इस इमारत पे अठारहवीं सदी का अगवाड़ा है। इसका बहारी हिस्सा लाल ईंटों से बना हुआ है। नीचे की मंजिलों की बे खिड़कियां आयताकार है जबकि सबसे ऊपर की मंजिल की वर्गाकार। एक अपवाद पहली मंजिल पे है जहाँ कि बीच की एक खिड़की बाकि सभी खिड़कियों से लंबी और ऊपर से गोलाकार है। दरवाजे के ऊपर फैन्लाईट (अर्धवृत्त आकार की खिड़की) है। घर के अंदर सत्रहवीं सदी का थोड़ा बहुत प्लास्टर का काम किया हुआ है।Walking in Monmouth, Monmouthshire and The Wye Valley http://www.monmouth.org.uk/index.php/leisure/walking/63-walking-monmouth.html monmouth.org.uk 7 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120112095127/http://www.monmouth.org.uk/index.php/leisure/walking/63-walking-monmouth.html 12 जनवरी 2012 live
सन्दर्भ
श्रेणी:मॉनमाउथ
श्रेणी:मॉनमाउथशायर का इतिहास
श्रेणी:मॉनमाउथशायर के भवन और संरचनाएँ