411 REFERENCE · Wikipedia
थेटा स्कोर्पाए तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
थेटा स्कोर्पाए (θ Sco, θ Scorpii), जिसका बायर नामांकन भी यही है, वॄश्चिक तारामंडल का एक तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ३९वाँ सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से लगभग २७० प्रकाश वर्ष की दूरी पर है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.८६ है।
== अन्य भाषाओँ में ==
मध्य पूर्व की सुमेर सभ्यता थेटा स्कोर्पाए को "सरगस" के नाम से जानती थी। अंग्रेज़ी में "थेटा स्कोर्पाए" के पहले शब्द का उच्चारण "थ़ेटा" (theta) किया जाता है, जिसमें 'थ़' का उच्चारण 'थ' से ज़रा भिन्न है।
== विवरण ==
थेटा स्कोर्पाए F1 II श्रेणी का एक पीले रंग का दानव तारा है। इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का २० गुना है और इसका द्रव्यमान सूरज के द्रव्यमान का ३.७ गुना है। इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज से ९६० गुना है।
== इन्हें भी देखें ==
वॄश्चिक तारामंडल
सबसे रोशन तारों की सूची
दानव तारा
== सन्दर्भ ==