411 REFERENCE · Wikipedia
एजिंकोर्ट स्क्वायर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Monmouth - Shire Hall and Monnow Street.jpg स्क्वायर का सामान्य दृश्य (दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर) मार्केट प्लेस NP25 मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स 51.812124 -2.715489 type:landmark_region:GB-MON title,inline प्रायरी स्ट्रीट मोनों स्ट्रीट कासल हिल चर्च स्ट्रीटएजिंकोर्ट स्ट्रीट
एजिंकोर्ट स्क्वायर (Agincourt Square) वेल्स की काउंटी मॉनमाउथशायर के मॉनमाउथ नगर में स्थित शायर हॉल के सामने का एक खुला इलाका है। क्षेत्र सदियों से सार्वजनिक कार्यों और बाजारों के लिए इस्तेमाल किया गया है। भूतकाल में स्थान का क्षेत्रफल वर्तमान की तुलना में अधिक विशाल था। स्थानीय प्रकाशक चार्ल्स हीथ के अनुसार स्थान का पहले नाम मार्केट प्लेस था व उन्नीसवीं शताब्दी के शुरूआती भाग में इसको इसका निवर्तमान नाम मिला। विभिन्न स्रोत इस तथ्य पर बटे हुए हैं कि आखिर किस वर्ष में स्थान का नाम एजिंकोर्ट स्क्वायर पड़ा। स्क्वायर में शायर हॉल की मेहराबों के नीचे शुक्रवार और शनिवार के दिन बाजार लगता है। हर महीने के दूसरे बुधवार को इसी जगह किसानों का बाजार लगता है और वर्ष में कभी-कभी शिल्प बाजार भी यहाँ लगता है।
इतिहास
मध्यकालीन बाजार स्थल मॉनमाउथ किले के बैले से विकसित किया गया था और मूल रूप से वर्तमान स्क्वायर की तुलना में अधिक विशाल स्थान को घेरे हुए था। किस्सॅक कीथ The Lordship, Parish and Borough of Monmouth Hereford Lapridge 1996 13 1-899290-03-6 शायर हॉल के 1724 में बनने से पहले व उसके बाद भी स्क्वायर नगर के बाजार लगाने का स्थल था। स्थानीय प्रकाशक चार्ल्स हीथ के अनुसार 1804 में यह स्थान मार्केट प्लेस के नाम से जाना जाता था।चार्ल्स हीथ, Historical and descriptive accounts of the ancient and present state of the town of Monmouth..., 1804
उन्नीसवीं शताब्दी के शुरूआती भाग में मार्केट प्लेस का नाम एजिंकोर्ट स्क्वायर कर दिया गया। स्क्वायर को अपना यह नाम मॉनमाउथ शहर में पैदा हुए हेनरी पंचम की फ़्रांस पर एजिंकोर्ट की लड़ाई में हुई जीत के पुण्यस्मरण के उपलक्ष्य में मिला। Trade Protection लिवरपूल मर्करी (लिवरपूल, इंग्लैंड) 5 5 जुलाई 1897 26 जून 2012 ऐसा करने के पीछे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य भी था जो "वेया टूर" के विकास के माध्यम से समृद्ध हो चुका था। विभिन्न स्रोत इस मत पर बटे हुए हैं कि स्थान का नाम कब बदला गया था। कुछ स्रोत का मानना है कि नया नाम 1817 में मिला था, मतलब वॉटरलू की लड़ाई और नेपोलियन बोनापार्ट की हार के पश्चात या वर्ष 1830 में।Peter Borsay, Myth, memory, and place: Monmouth and Bath 1750-1900Monmouth Civic Society, Guide to the Monmouth Heritage Blue Plaque Trail, n.d., प॰ 7
निवर्तमान गतिविधियाँ
एजिंकोर्ट स्क्वायर में शायर हॉल की मेहराबों के नीचे शुक्रवार और शनिवार के दिन बाजार लगता है। हर महीने के दूसरे बुधवार को इसी जगह किसानों का बाजार लगता है और वर्ष में कभी-कभी शिल्प बाजार भी यहाँ लगता है।Welcome to Monmouth http://www.monmouth.gov.uk/pages/monmouth.asp monmouth.gov.uk. मॉनमाउथ टाउन काउंसिल 26 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120424161512/http://www.monmouth.gov.uk/pages/monmouth.asp 24 अप्रैल 2012 dead 1982 से 2008 के बीच मॉनमाउथ महोत्सव यहीं पर आयोजित होता था। 2008 से आयोजन स्थल बदल के ब्लॅस्टियम स्ट्रीट पर स्थित पुराने पशु बाजार पर स्थान्तरित कर दिया था।Monmouth Festival History http://www.monmouthfestival.co.uk monmouthfestival.co.uk. मॉनमाउथ फेस्टिवल 26 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120702013005/http://www.monmouthfestival.co.uk/ 2 जुलाई 2012 live
सन्दर्भ
श्रेणी:मॉनमाउथ
श्रेणी:मॉनमाउथ की सड़कें