411 REFERENCE · Wikipedia
कोकलास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोकलासBlanford W. T. The Fauna of British India, including Ceylon and Burma 1898 IV Blanford W.T. London Taylor and Francis http://www.archive.org/stream/birdsindia04oaterich#page/84/mode/2up १५ मई २०१६ https://web.archive.org/web/20160527022022/http://www.archive.org/stream/birdsindia04oaterich#page/84/mode/2up 27 मई 2016 live LC IUCN3.1 22679179 Pucrasia macrolopha बर्डलाइफ़ इन्टरनैशनल 2013.2 २०१२ http://dx.doi.org/10.2305/IUCN.UK.2012-1.RLTS.T22679179A40111585.en १५ मई २०१६ Stavenn Pucrasia macrolopha.jpg 240px जंतु रज्जुकी पक्षी गॉलिफ़ॉर्मिस फ़ॅसिअनिडी फ़ॅसिअनिनी पुकरैसिआ जी.आर. ग्रे, १८४१ पी. मैक्रोलोफ़ा पुकरैसिआ मैक्रोलोफ़ा (लैसन, १८२९)
कोकलास ( Koklass pheasant) (Pucrasia macrolopha) फ़ीज़ॅंट कुल का पक्षी है जो अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल तथा चीन में पाया जाता है।
पर्याय
इसको कश्मीर में प्लास, हिमाचल प्रदेश के चाम्बा ज़िले में कुकरौला, कुलू तथा मंडी ज़िले में कोक, शिमला से अल्मोड़ा तक कोकलास या कोकला, और गढ़वाल, कुमाऊँ और पश्चिमी नेपाल के भोट इलाकों में पोकरास के नाम से जाना जाता है।
विवरण
इस पक्षी के नर और मादा के पंखों का रंग अलग होने के कारण दोनों लिंगों को आसानी से पहचाना जा सकता है।
आकार
नर की लंबाई तक़रीबन २४ इंच (६०.९६ से.मी.), पूँछ की लंबाई ९-११ इंच (२२.८६-२७.९४ से.मी.) और पंखों का फैलाव ९.५ इंच (२४.१३ से.मी.) तक का होता है जबकि मादा की लंबाई तक़रीबन २१ इंच (५३.२४ से.मी.), पूँछ की लंबाई ८ इंच (२०.३२ से.मी.) और पंखों का फैलाव ८.५ इंच (२१.५९ से.मी.) तक हो सकता है।
आहार
यह पक्षी मुख्यतः पत्तियाँ और कलियाँ खाता है लेकिन बीज, बॅरी, फल तथा कीड़े-मकोड़े भी यदा कदा खा लेता है।
प्रजनन
यह अप्रैल से जून के बीच प्रजनन करते हैं और लगभग ९ तक फीके बादामी रंग के अण्डे देते हैं जिनका औसतन आकार २.०८ इंच (५.२८ से.मी.) लंबे और १.४७ इंच (३.७३ से.मी.) चौड़े होते हैं। यह अपने अण्डे बिना कोई घोंसला बनाए ज़मीन में गड्ढा खोदकर देते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के पक्षी
श्रेणी:तीतर