Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुक्तस्रोत आसूचना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुक्तस्रोत आसूचना (Open-source intelligence (OSINT)) उन आंकड़ों और सूचनाओं को कहते हैं जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों से प्राप्त की जातीं हैं और जिनका आसूचना के रूप में उपयोग किय जाता है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों के अन्तर्गत मिडिया (समाचर पत्र, पत्रिकाएं, रेडियो, टीवी आदि), इन्टरनेट पर उपल्ब्ध सामग्री (ब्लॉग, चर्चा समूह आदि), सार्वजनिक और सरकारी आंकड़े (सरकारी रिपोर्ट, बजट, भाषण आदि), व्यावसायिक और शैक्षिक प्रकाशन (जर्नल, संगोष्ठियाँ, शोधपत्र आदि), व्यावसायिक आंकड़े आदि सभी आ जाते हैं। 'मुक्तस्रोत आसूचना' किसी न किसी नाम से सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। किन्तु तत्क्षण संचार (इन्स्टैन्ट कम्युनिकेशन) और त्वरित सूचना के इस युग में इसका महत्व और बढ़ गया है क्योंकि अब सार्वजनिक एवं अवर्गीकृत स्रोतों से ऐसी सूचना निकाली जा सकती है जिसको आधार बनाकर कार्वाई की जा सके और जिससे होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की जा सके।