Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुनन अल-दारकुतनी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुनन अल-दारकुतनी (अंग्रेज़ी:Sunan al-Daraqutni) प्रसिद्ध मुहद्दिस (हदीस कलेक्टर) इमाम अल-दारकुत्नी (306 - 385 हिजरी) द्वारा संकलित हदीस की प्रसिद्ध पुस्तकों में से एक है। https://kitaabun.com/shopping3/sunan-daraqutni-4vols2books-arabic-only-p-4829.html Sunan Al-Daraqutni Apr 28, 2019 इसमें केवल वे परंपराएं शामिल हैं जो न्यायशास्त्र के नियमों से संबंधित हैं। अल-मकतबा अल-शमीला के अनुसार इस किताब में हदीसों की कुल संख्या 4836 है। अन्य भाषाओं में भी इसका अनुवाद हुआ। सुन्नी इस्लाम की कुतुब अल-सित्ताह -सहाह सत्ता (छह प्रमुख हदीस संग्रह) के साथ इसे भी महत्वपूर्ण माना जाता है। हदीस-संग्रह हदीस हदीस के निम्नलिखित छः विश्वसनीय संग्रह हैं जिनमें 29,578 हदीसें संग्रहित हैं : सहीह बुख़ारी : संग्रहकर्ता—अबू अब्दुल्लाह मुहम्मद-बिन-इस्माईल बुख़ारी, हदीसों की संख्या—7225 सहीह मुस्लिम : संग्रहकर्ता—अबुल-हुसैन मुस्लिम बिन अल-हज्जाज, हदीसों की संख्या—4000 जामी अत-तिर्मिज़ी : संग्रहकर्ता—अबू ईसा मुहम्मद बिन ईसा तिर्मिज़ी, हदीसों की संख्या—3891 सुनन अबू दाऊद : संग्रहकर्ता—अबू दाऊद सुलैमान बिन अशअस सजिस्तानी, हदीसों की संख्या—4800 सुनन अन-नसाई : संग्रहकर्ता—अबू अब्दुर्रहमान बिन शुऐब ख़ुरासानी, हदीसों की संख्या—5662 सुनन इब्ने माजह : संग्रहकर्ता—मुहम्मद बिन यज़ीद बिन माजह, हदीसों की संख्या—4000 इन्हें भी देखें हदीस कुतुब अल-सित्ताह हदीस की शब्दावली सन्दर्भ श्रेणी:हदीस श्रेणी:पुस्तकें