Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जय इन्द्रवर्मन तृतीय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जय इन्द्रवर्मन तृतीय राजा-धीराज चम्पा के राजा 1139–1145 1139 जय इन्द्रवर्मन राजकुमार दाव वेनी लक्ष्मी सियां यूरान रुपन-विजय जय इन्द्रवर्मन हरिवर्मन पंचम रुद्रवर्मन चतुर्थ हरिवर्मन पंचम (दतक) ? 1106 चम्पा 1145? विजय (चम्पा), चम्पा हिन्दू धर्म जय इन्द्रवर्मन तृतीय ( 1106–1145, शासनकाल 1139–1145) 12वीं सदी के मध्य में चम्पा के राजा थे। हरिवर्मन पंचम ऐसे राजा थे जिनके कोई उत्तराधिकारी नहीं था अतः उन्होंने सन् 1129 में पद त्याग दिया। उनके दत्तक पुत्र जय इन्द्रवर्मन तृतीय को सन् 1133 में चम्पा का राजकुमार मनोनीत किया। सन् 1131 में अंगकोर शासक सूर्यवर्मन द्वितीय ने उन्हें दाई वियत पर आक्रमण करने के लिए मना लिया तथा सन् 1132 में तीन प्रांतों पर कब्जा कर लिया। सन् 1139 में वो चम्पा के राजा बने। उनके कार्यकाल की अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन उन्होंने बिन दीन्ह में थाम माम शैली में विस्तार किया।Coedès 1975 164 चूंकि इन्द्रवर्मन ने दाई वियत के साथ शांति समझौते किये तथा दाई वियत के खिलाफ ख्मेर साम्राज्य के अर्थहीन अभियानों में शामिल होने से मना कर दिया अतः ख्मेर राज्य ने चम्पा पर आक्रमण करने का विकल्प चुना। सन् 1145 में सूर्यवर्मन द्वितीय ने चम्पा पर आक्रमण कर दिया जो उनके पिछले विनाशकारी अभियानों के विपरीत सफल रहा। ख्मेर सेना ने चाम राजधानी विजय पर कब्जा कर लिया और वहाँ लूटपाट के साथ मंदिरों को भी तोड़ दिया। ख्मेर राज्य ने चाम राजा को पदच्युत भी कर दिया।Maspero 2002 75–76Coedès 1975 160 युद्ध की अराजकता के बीच इन्द्रवर्मन गायब हो गये, मासपेरो के अनुमान के अनुसार या तो उन्हें ख्मेर ने पकड़ लिया या फिर वो मारे गये।Lafont 2007 161 सन्दर्भ स्रोत Coedès George वेल्ला वाल्टर एफ॰ 1975 The Indianized States of Southeast Asia यूनिवर्सिटी ऑफ़ हवाई प्रेस 978-0-824-80368-1 Lafont Pierre-Bernard 2007 Le Campā: Géographie, population, histoire इंडेस सवांटिस 978-2-84654-162-6 Maspero Georges 2002 The Champa Kingdom व्हाइट लोटस कोर्पोरेशन लिमिटेड 978-97475-3-499-3 चम्पा के राजा हरिवर्मन पंचम 1113–1129 कोई नहीं (खमेर का कब्जा) 1139–1145 श्रेणी:चम्पा