411 REFERENCE · Wikipedia
हेरा फेरी (फिल्म शृंखला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेरा फेरी भारतीय कॉमेडी फिल्मों की एक शृंखला है। शृंखला की पहली फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और एजी नडियादवाला द्वारा निर्मित की गयी,Jain Mimmy Three for a laugh http://www.expressindia.com/fe/daily/20000403/fle02025.html Express India 2011-04-19 3 April 2000 https://web.archive.org/web/20121012084729/http://www.expressindia.com/fe/daily/20000403/fle02025.html 12 अक्तूबर 2012 dead दूसरी फिल्म नीरज वोरा द्वारा निर्देशित की गयी, जबकि तीसरी फिल्म इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और फिरोज नडियादवाला द्वारा निर्मित की जाएगी।In pictures: 'Hera Pheri 3' star cast unveiled http://www.mid-day.com/photos/in-pictures-hera-pheri-3-star-cast-unveiled/8404 13 January 2015 Mid.day.com Mid Day https://web.archive.org/web/20150113132639/http://www.mid-day.com/photos/in-pictures-hera-pheri-3-star-cast-unveiled/8404 13 जनवरी 2015 live सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार ने इस शृंखला में मुख्य भूमिकाऐं निभाई हैं। शृंखला की तीसरी फिल्म अभी निर्माणाधीन है, और इसमें भी तीनों प्रमुख सितारे अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। यह शृंखला अब बॉलीवुड में बीसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म शृंखला है। हेरा फेरी मलयालम फिल्म रामजीराव स्पीकिंग का रिमेक थी।
शृंखला की फिल्में
फिल्म रिलीज़ तिथि निर्देशक लेखक निर्माता हेरा फेरी ३१ मार्च २००० प्रियदर्शन नीरज वोरा एजी नाडियाडवाला
| rowspan="6" | Released फिर हेरा फेरी ९ जून २००६ नीरज वोरा फ़िरोज़ नाडियाडवाला
हेरा फेरी (२०००)
हेरा फेरी (2000 फ़िल्म)
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, और तबू ने क्रमशः राजू, श्याम, बाबुराव गणपतराव आपटे और अनुराधा शिवशंकर पानिकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी १९८९ की मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग पर आधारित है। फिल्म को रिलीज पर औसत प्रतिक्रिया मिली, हालांकि बाद में सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण, फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ गया और यह उस समय सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गयी। परेश रावल के हास्य अभिनय को भारी प्रशंसा मिली, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए आइफा तथा फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई फिल्म पुरस्कार मिले।
फिर हेरा फेरी (२००६)
फिर हेरा फेरी
यह फिल्म पिछली फिल्म से आगे की कहानी जारी रखती है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपनी भूमिकाओं को दोहराते हैं, हालांकि बिपाशा बसु और रिमी सेन ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म नीरज वोरा द्वारा निर्देशित की गई थी। अक्षय कुमार के अभिनय और परेश रावल के हास्य अनुक्रमों को मिली बड़ी प्रशंसा के साथ, हेरा फेरी की तरह ही यह भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता बन कर उभरी। फिल्म को हिंदी दर्शकों ने काफी सराहा है, और इसे भारतीय सिनेमा में अब तक के सबसे अच्छे सीक्वलों में से एक माना जाता है।
फिर से हेरा फेरी (२०२४)
फिर से हेरा फेरी
आगामी फिल्में
फिल्म रिलीज़ तिथि निर्देशक लेखक निर्माता फिर से हेरा फेरी १४ जून २०१९ इन्द्र कुमार फ़िरोज़ नाडियाडवाला
हेरा फेरी ३
हेरा फेरी ३
हेरा फेरी ३ का निर्माण २०१४ में शुरू हुआ। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल क्रमश: राजू, श्याम और बाबुराव के रूप में पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे।
फिल्म का उत्पादन विशेष रूप से कठिन रहा है। जब फिल्म की घोषणा की गई, तो रावल और कुमार ने क्रमशः बाबूराव और राजू के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने से मन कर दिया, और उन्हें जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर और अभिषेक बच्चन द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।http://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/abhishek-bachchan-john-abraham-join-hera-pheri-3-cast/articleshow/45874212.cms Abhishek Bachchan, John Abraham join 'Hera Pheri 3' cast 2015 The Economic Times 2018-05-28 https://web.archive.org/web/20180613155602/https://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/abhishek-bachchan-john-abraham-join-hera-pheri-3-cast/articleshow/45874212.cms 13 जून 2018 live एक समय पर, यह फिल्म पूरी तरह से रद्द कर दी गई थी, लेकिन फिर २०१४ में अचानक शूटिंग शुरू हो गयी।http://www.desispy.com/hera-pheri-3-shooting-going-full-swing-dubai ‘Hera Pheri 3′ shooting going full swing in Dubai 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20150415034641/http://www.desispy.com/hera-pheri-3-shooting-going-full-swing-dubai/ 15 अप्रैल 2015 dead मई २०१६ में, अब्राहम और बच्चन दोनों ही फिल्म छोड़कर चले गए। बच्चन के छोड़ने के कुछ ही समय बाद, कुमार वापस लौटे, और फिर तीनों मूल अभिनेताओं को दोबारा फिल्म से जोड़ दिया गया। दो कलाकारों के प्रस्थान के अलावा, शेट्टी ने संक्षेप में उत्पादन छोड़ दिया था, और निर्देशक नीरज वोरा को अहमद खान द्वारा बदल दिया गया था।
अक्टूबर २०१६ में वोरा दिल का दौरा पड़ने के कारण कोमा में चले गए, जिससे फिल्म का भविष्य अधर में लटक गया। अगस्त २०१७ तक वोरा कोमा से बाहर तो गये थे, लेकिन परियोजना तब भी ठंडे बास्ते में ही पड़ी थी। १८ मई २०१७ को सुनील शेट्टी ने पुष्टि की कि नीरज वोरा के फिट घोषित होते ही फिल्म का निर्माण शुरू हो जायेगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अहमद खान हेरा फेरी ३ का हिस्सा होंगे या नहीं। १४ दिसंबर २०१७ को नीरज वोरा का निधन हो गया। उनकी इस असामयिक मौत के बाद फिल्म का भविष्य एक बार फिर अनिश्चित हो गया।http://www.hindustantimes.com/bollywood/actor-neeraj-vora-in-coma-for-last-10-months-finally-shows-signs-of-recovery/story-F0dFY7iRxrCl3LDwU9zA8L.html संग्रहीत प्रति 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180613234258/https://www.hindustantimes.com/bollywood/actor-neeraj-vora-in-coma-for-last-10-months-finally-shows-signs-of-recovery/story-F0dFY7iRxrCl3LDwU9zA8L.html 13 जून 2018 live
२३ मई २०१८ को, यह पुष्टि हुई कि हेरा फेरी ३ अब इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित की जाएगी और अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे।https://www.thestatesman.com/entertainment/bollywood/confirmed-akshay-kumar-paresh-rawal-suniel-shetty-reunite-hera-pheri-3-1502639931.html Confirmed: Akshay Kumar, Paresh Rawal, Suniel Shetty to reunite for Hera Pheri 3 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180525205941/https://www.thestatesman.com/entertainment/bollywood/confirmed-akshay-kumar-paresh-rawal-suniel-shetty-reunite-hera-pheri-3-1502639931.html 25 मई 2018 live इंद्र कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को एक बयान में यह भी पुष्टि की थी कि यह फिल्म २०१९ की दूसरी छमाही में रिलीज के लिए तैयार होगी, और यह पिछली दो फिल्मों की कहानी जारी रखेगी।
फिर से हेरा फेरी
हेरा फेरी आने वाली हैं जिसके लिए लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई हैं तभी से इस फिल्म के कलाकार सुर्खियों मे बने हुए वहीं पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार इस फिल्म में नहीं होंगे लेकिन मेकर्स को ये पता चल गया था अगर अक्षय कुमार इस फिल्म में नहीं होंगे तो फैंस भी इस फिल्म को देखना पसंद नहीं करेंगे इसलिए उन्होंने अपनी गलती को पहले ही सुधार लिया हैं और अब अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 में वापसी हो गई हैं फिल्म की कास्ट, निर्देशक और कहानी से जुड़ी पूरी खबर पढ़ने के लिए हमारे आर्टिकल को जरूर पढ़े https://web.archive.org/web/20230511110636/https://www.hindiexpres.com/2023/03/hera-pheri-3.html 11 मई 2023
पात्र तथा चरित्र
चरित्र फ़िल्म हेरा फेरी (२०००) फिर हेरा फेरी (२००६) हेरा फेरी ३ (२०१९) बाबूराव गणपतराव आपटे बाबू भैया परेश रावल घनश्याम तिवारी श्याम सुनील शेट्टी राजूअक्षय कुमार अनुराधा शिवशंकर पणिकर तबु तबु(आर्काइव वीडियो में) कबीरा गुलशन ग्रोवर गुलशन ग्रोवर(आर्काइव वीडियो में) देवी प्रसाद कुलभूषण खरबंदा खड़क सिंह ओम पुरी बैंक मैनेजर असरानी पुलिस कमिशनर प्रकाश मुकेश खन्ना चमन झींगा पारसी व्यक्तिदिनेश हिंगू कबीरा की गिरोह का सदस्यरज़ाक ख़ान अनुराधा बिपाशा बसु अंजलि रिमी सेन गजोधर सिंह पप्पू राजपाल यादव TBA कचरा सेठ मनोज जोशी मुन्नाभाई जॉनी लीवर TBA मुन्नाभाई का साथी सुनील पाल तिवारी शरत सक्सेना तिवारी का साथी रवि किशन पीटर सुरेश मेनन गॉडफादर राम संजय मिश्रा TBA
परिणाम
फिल्म प्रदर्शन तिथि बजट कमाई हेरा फेरी ३१ मार्च २००० ७.५ करोड़ २१ करोड़Box Office 2000 http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=206&catName=MjAwMA== Boxofficeindia.com 2011-04-19 dead https://web.archive.org/web/20131023162458/http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=206&catName=MjAwMA%3D%3D 23 October 2013 dmy-all फिर हेरा फेरी ९ जून २००६ २० करोड़ ९ करोड़ हेरा फेरी ३ २०१९ N/A
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िल्म शृंखला