Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आगज़नी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|ईरान के २००९ राष्ट्रपति चुनावों के बाद हुई झड़पों में आगज़नी में जलाई गई एक बस आगज़नी (अंग्रेज़ी: arson या arsony) जानबूझ कर किसी इमारत, घर, वाहन, जंगली क्षेत्र या अन्य सम्पत्ति में आग लगाने के अपराध को कहते हैं।Star English-Hindi Dictionary https://web.archive.org/web/20150405152916/http://books.google.com/books?id=cRTxtL2x3KAC 5 अप्रैल 2015, Joseph W. Raker, Rama Shankar Shukla, pp. 65, Star Publications, 1995, ISBN 978-81-86264-22-5, ... arson ... criminal act of setting fire आगज़नी ... किसी स्थान पर लापरवाही या ग़लती से आग लगा देना, या फिर स्वयं ही किसी कारण कहीं आग लग जाना आगज़नी से अलग समझे जाते हैं, हालांकि वे भी अन्य प्रकार के अपराध हो सकते हैं। आगज़नी अक्सर दंगे-फ़सादों में या किसी से व्यक्तिगत शत्रुता निकालने में देखी जाती है। व्यापार में भी कभी-कभी अपने प्रतिद्वंदी के कारख़ानों को ठप्प करने के लिए या फिर बीमा करवाकर अपने घाटे में चल रहे व्यापार से स्वयं ही ग़ैर-कानूनी विधि से पैसा लेने के लिए आगज़नी का अपराध देखा जाता है। बहुत से देशों में आगज़नी से हुई मौतों को हत्या का दर्जा दिया जाता है और पकड़े जाने पर अपराधी को फांसी जैसा मृत्यु-दंड तक मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में आगज़नी में बच्चों को पहुंची चोट या मौतों के लिए विशेष कड़े दंड निर्धारित हैं। आगज़नी के चिह्न पुलिस, बीमा निरीक्षकों, अग्निशमन करने वालों और अन्य सम्बन्धी लोगों को अक्सर बिना अपराध के लगी आग और आगज़नी में अंतर बताने की शिक्षा दी जाती है। अग्निकांड कभी-कभी आगज़नी के लिए 'अग्निकांड' शब्द भी प्रयोग होता है। इसके बावजूद, ध्यान दें कि जबकि 'आगज़नी' शब्द सदैव एक अपराध के सन्दर्भ में इस्तेमाल किया जाता है, 'अग्निकांड' किसी बिना-जुर्म के लगी भयंकर आग के लिए भी प्रयोग होता है।Allied Chambers Transliterated Hindi-Hindi-English Dictionary https://web.archive.org/web/20150405162454/http://books.google.com/books?id=_kWROaer5UsC 5 अप्रैल 2015, Henk W. Wagenaar, S. S. Parikh, D. F. Plukker, R. Veldhuijzen van Zanten, pp. 13, Allied Publishers, 1993, ISBN 978-81-86062-10-4, ... अग्निकांड (m.) arson, conflagration ... इन्हें भी देखें अपराध जनवरी 2024 दक्षिण कैलिफोर्निया वाइल्डफायर 2016 उत्तराखण्ड दावानल (उत्तराखण्ड में जंगलों में आग) ऑस्ट्रेलिया मे जंगली आग २००९ इज़राइल में आग, 2025 इज़राइल भगदड़ 2021 सन्दर्भ 2 श्रेणी:आगज़नी श्रेणी:अपराध श्रेणी:अग्निशमन fr:Incendie#Incendies volontaires