411 REFERENCE · Wikipedia
द्रवित पेट्रोलियम गैस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|upright|एलपीजी के सिलिण्डर
द्रवित पेट्रोलियम गैस (Liquefied petroleum gas / LPG) को रसोई गैस के रूप में अधिक जाना जाता है। यह वस्तुतः कई हाइड्रोकार्बन गैसों का मिश्रण है। यह घरों में खाना पकाने, गरम करने वाले उपकरणों एवं कुछ वाहनों में इंधन के रूप में प्रयुक्त होती है। आजकल यह एक शीतलक (रेफ्रिजिरेन्ट) के रूप में क्लोरोफ्लोरो कार्बन के स्थान पर क्रमशः अधिकाधिक प्रयुक्त होने लगी है क्योंकि इसके प्रयोग से ओजोन परत को कोई नुकसान नहीं होता।
एलपीजी और प्राकृतिक गैस
एलपीजी में मुख्यतः प्रोपेन और ब्यूटेन गैसें होती हैं जबकि प्राकृतिक गैस में मुख्यतः मिथेन और इथेन गैसे होतीं हैं जो अपेक्षाकृत हल्की गैसे हैं। एलपीजी का कैलोरिफिक मान 94 MJ/m3 (26.1kWh/m³) होता है जब्कि प्राकृतिक गैस (मिथेन) का कैलोरिफिक मान 38 MJ/m3 (10.6 kWh/m3) होता है। इसका मतलब हुआ कि एलपीजी के चुल्हे में सीधे प्राकृतिक गैस चलाने से काम नहीं बनेगा, उसमें कुछ बदलाव करना पड़ेगा।
इन्हें भी देखें
अन्तः उष्म (Endothermic)
संकर वाहन (Hybrid vehicles) एवं संकर विद्युत वाहन (Hybrid electric vehicles)
द्रवित प्राकृतिक गैस (Liquefied natural gas)
बाहरी कड़ियाँ
Poten & Partners: A collection of articles relating to LPG
LPG @ Shell: Dedicated section of its public web site
LPG @ BP: Dedicated section of its public web site
innergy LPG Ltd Independent LPG supplier with useful information and links
LPG Info Independent Autogas/LPG information site
LPG Forum Independent Autogas/LPG discussion forum
FLOGAS LPG LPG supplier providing important legal and health and safety information
Rural Fuel Guide to rural fuel, including information on LPG.
श्रेणी:रसायन शास्त्र
श्रेणी:घरेलू सामग्री
श्रेणी:गृहोपयोगी