Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिशिगन झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लेक मिशिगन अमरीका की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसकी सीमाएँ अमरीका के चार प्रांतों इलिनाय, इंडियाना, विस्कांसिन एवं मिशिगन से लगती हैं। मिशिगन शब्द आरंभ में इसी झील के लिए किया जाता था जो ओजीबे भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है 'बहुत सारा पानी'। यह झील क्रोएशिया देश की भौगोलिक क्षेत्र से थोड़ा बड़ा है। भूगोल thumb|left|200px|मिशिगन झील और दूसरी महान संयुक्त झीलें लेक मिशिगन (43°30'ऊतर, 87°30'पश्चिम) बड़ी झीलों में से एक मात्र ऐसी झील है जो पूरी तरह अमरीकी सीमा के अंदर स्थित है बाकी दूसरी झीलों की सीमाएँ कनाडा से भी लगती हैं। इसका सतही क्षेत्रफल लगभग 22,400 वर्गमील है, जो इसे अमरीका की गैर खारे पानी की सबसे बड़ी झीलों में शुमार कराती है और दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी। यह झील 307 मील (494 किलोमीटर) लंबी और 118 मील (190 किलोमीटर) चौड़ी है और इसकी तटरेखा लगभग 1,640 मील (2,633 किलोमीटर) लंबी है। झील की औसत गहराई लगभग 279 फुट (85 मीटर) है जबकि अधिकतम गहराई 923 फुट है। बड़े शहर कोई बारह मिलियन लोग इस झील के किनारे बसे हुए हैं। उत्तरी मिशिगन के कई छोटे शहर इस झील के किनारे बसे हैं और उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह झील और उससे जुड़े पर्यटन पर टिका हुआ है। झील के किनारे तीस हजार से ज्यादा की आबादी वाले शहरों की सूची इस तरह है: इलिनाय शिकागो इवन्स्टन हाइलैंड पार्क नार्थ शिकागो वाकीगनइंडियाना ईस्ट शिकागो गैरी हैमंड मिशिगन सिटी पोर्टेज मिशिगन हालैंड मस्कीगन सेंट जोसेफ बेंटन हार्बरविस्कांसिन ग्रीन बे नोशा मेंटवोक मिलवाकी रेसीन कार फेरी मोटर वाहन चलाने वाले लेक मिशिगन को उसमें चलने वाले स्टीमर फेरी द्वारा पार कर सकते हैं। यहाँ मुख्य रूप से दो फेरियाँ चलती हैं जिनमें एसएस बैजर्स प्रमुख है जो मेंटवोक, विस्कांसिन से लुडिंग्टन, मिशिगन तक चलती है तथा दूसरी फेरी लेक एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है जो 2004 में शुरु हुई थी और मिलवाकी, विस्कांसिन से मस्केगोन, मिशिगन तक चलती है। द्वीप बीवर आइलैंड -लेक मिशिगन उत्तरी मेन्टाऊ द्वीप दक्षिणी मेन्टाऊ द्वीप वाशिंगटन द्वीप -विस्कांसिन राक द्वीप - विस्कांसिन पार्क भू-पारिस्थितिकी इन्हें भी देखें इंडियाना ड्यून्स नेशनल लेकशोर ग्रैंड ट्रैवर्स बे हालैंड स्टेट पार्क ग्रैंड हेवन स्टेट पार्क हौफमास्टर स्टेट पार्क लुडिंग्टन स्टेट पार्क सिल्वर लेक स्टेट पार्क इलिनाय बीच स्टेट पार्क बाहरी कड़ियाँ ईपीए का 'ग्रेट लेक्स ऐटलस Michigan लेक मिशिगन का डीएनआर नक्शा श्रेणी:विश्व की झीलें श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की झीलें श्रेणी:उत्तर अमेरिका की झीलें