411 REFERENCE · Wikipedia
द लास्ट अमेरिकन वर्जिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द लास्ट अमेरिकन वर्जिन (The Last American Virgin) सन् 1982 की अमेरिकी कमिंग-ऑफ-एज कामुक हास्य फिल्म है। इसे बोआज़ डेविडसन ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में लॉरेंस मोनोसन, डायन फ्रैंकलिन, स्टीव एंटिन, जो रुब्बो और लुईसा मोरिट्ज़ ने अभिनय किया है। यह फिल्म डेविडसन की सन् 1978 की इज़राइली फिल्म लेमन पॉप्सिकल की रीमेक है।https://www.nytimes.com/2015/02/19/movies/film-society-of-lincoln-center-lauds-cannon-films.html Film Society of Lincoln Center Lauds Cannon Films डरगिस मनोहला 18 फ़रवरी 2015 द न्यूयॉर्क टाइम्स 19 फ़रवरी 2026 en-US लिंकन सेंटर की फिल्म सोसाइटी ने कैनन फिल्म्स की तारीफ़ की 0362-4331 कहानी लॉस एंजेलिस के एक हाई-स्कूल छात्र के बारे में है, जो अपनी कुंवारापन खत्म करने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसे अपनी एक सहपाठी लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन वह लड़की उसके विद्रोही (रिबेल) अच्छे दोस्त को डेट करने लगती है।
कथानक
सन् 1980 के शुरुआती दौर के लॉस एंजेलिस में, हाई-स्कूल का छात्र गैरी स्कूल के बाद पिंक पिज़्ज़ा में पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। उसके अच्छे दोस्तों में रिक, डेविड शामिल हैं। रिक हमेशा चिकनी चुपड़ी बातें करने और लड़कियों से बातें बनाने वाला व्यक्ति है तथा डेविड मोटा-सा हैं। एक रात सोडा की दुकान पर गैरी नई-नई इलाके में आई छात्रा कैरन और उसकी नई सहेली रोज़ को देखकर कैरन की ओर आकर्षित हो जाता है।
निर्माण
विकास
इस फ़िल्म को बोअज़ डेविडसन ने डायरेक्ट किया था और यह उनकी सन् 1978 की इज़राइली फ़िल्म लेमन पॉप्सिकल का रीमेक है, जिसमें एक जैसी कहानी है।लेमन पॉप्सिकल को योराम ग्लोबस और मेनाहेम गोलान ने निर्मित किया था, जिन्होंने हाल ही में अमेरिकन फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द कैनन ग्रुप, इंक कैनन फ़िल्म्स को खरीदा था। डेविडसन, ग्लोबस और गोलान ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को विकसित किया, जिसमें डेविडसन ने कुछ तत्वों को अमेरिकी दर्शकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बदला।द लास्ट अमेरिकन वर्जिन स्ट्रीमिंग: ऑनलाइन देखें https://www.justwatch.com/us/movie/the-last-american-virgin 19 फरवरी 2026 en
कलाकार चयन
डेविडसन ने जानबूझकर अनुभवहीन किशोर अभिनेताओं को फ़िल्म में लेने का निर्णय किया और न्यूयॉर्क सिटी, शिकागो तथा लॉस एंजेलिस में कास्टिंग कॉल आयोजित की। लॉरेंस मोनोसन,जिन्होंने शुरुआत में एक छोटे किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, को डेविडसन ने मुख्य भूमिका गैरी के लिए चुना—इस भूमिका के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे 200 अन्य अभिनेताओं को पीछे छोड़ते हुए। इस फ़िल्म के माध्यम से कई अभिनेताओं ने अपने करियर की शुरुआत की, जिनमें जो रूबो, स्टीव एंटिन, किम्मी रॉबर्टसन और विनीफ्रेड फ्रीडमैन इसमें शामिल हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1982 की फ़िल्में