411 REFERENCE · Wikipedia
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है। 1997 से टीम को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) संचालित करती है, इससे पूर्व में यह 1903 से 1996 के अन्त तक मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के द्वारा नियंत्रित की जाती थी।
इंग्लैंड, एक संस्थापक राष्ट्र के रूप में, टेस्ट, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20आई) स्थिति के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पूर्ण सदस्य है। 1990 के दशक तक, स्कॉटिश और आयरिश खिलाड़ी भी इंग्लैंड के लिए खेलते cricketथे क्योंकि वे देश उस समय आईसीसी के सदस्य नहीं थे।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी जिन्हे 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेला था और इंग्लैंड का सबसे पहला ट्वेन्टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 13 जून 2005 को खेला गया था।
== इतिहास ==
सबसे पहली दर्ज घटना जिसमें किसी टीम ने इंग्लैंड के प्रतिनिधित्व का दावा किया हो 9 जुलाई 1739 में हुई जब "ऑल इंग्लैंड" टीम (अखिल इंग्लैंड टीम), जिसमें केंट को छोड़ के सम्पूर्ण इंग्लैंड से 11 भद्रपुस्र्ष शामिल हुए, ने "अजेय काउंटी" केंट के विरुद्ध मैच खेला और सिर्फ थोडे अन्तर से पराजित हुए।
सन् 1846 में विलियम क्लार्क ने ऑल-इंग्लैंड ग्यारह का गठन किया। इस दस्ते में यकीनन उस समय के सर्वश्रेष्ठ अंग्रेज पेशेवर खिलाड़ियों शामिल थे, इसके साथ-साथ इसमे दो नाममात्र "शौकिया"
क्रिकेटर अल्फ्रेड मेन्न और निकोलस फेलिक्स भी थे। ऑल-इंग्लैंड ग्यारह खेलने के आमंत्रणों से प्लावित थी और इसके लिए उसे अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों द्वारा भुगतान भी किया जाता था (जो इसके बदले दर्शकों की बड़ी उपस्थिति कि आशा करती थीं)। बाद के वर्षों के दौरान रेलवे के विकास कि मदद के कारण टीम ने नियमित रूप से ग्रेट ब्रिटेन का दौरा किया, जिसके फलस्वरुप खेल उन क्षेत्रों में भी लोकप्रियता पाने लगा जहां पहले कभी उच्च श्रेणी क्रिकेट नहीं देखा गया था।
== इन्हें भी देखें ==
बैज़बॉल
== सन्दर्भ ==
== ग्रंथवृत्त ==
बिरले, डेरेक (1999). A social history of English cricket. ऑरम. ISBN 1854106228. {{cite book}}: Invalid |ref=harv (help)
मेजर, जॉन (2007). More than a game: the story of cricket's early years. हार्परप्रेस. ISBN 9780007183647. {{cite book}}: Invalid |ref=harv (help)