411 REFERENCE · Wikipedia
सोहैल तनवीर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोहैल तनवीर Sohail Tanvir with a native eagle in the UAE.jpg पाकिस्तान सोहैल तनवीर 1984 12 12 yes रावलपिंडी, पंजाब, पाकिस्तान 6 5 बाएं हाथ से लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हरफनमौला true 22 नवम्बर 2007 भारत 188 30 नवम्बर 2007 भारत 18 अक्टूबर 2007 दक्षिण अफ्रीका 158 17 दिसम्बर 2014 न्यूजीलैंड 33 फेडरल एरिया 2007/08 ख़ान रिसर्च लेबोरेट्री क्रिकेट टीम 2007/08 – रावलपिंडी क्रिकेट टीम 2004/05-2006/07 राजस्थान रॉयल्स 2008–2009 रावलपिंडी रेम्स 2004 – वर्तमान हाइवेल्ड लॉयन्स 2012–2014 हैम्पशायर 2013 समरसेट 2015 कराची किंग्स 2016 लाहौर कलंडर्स 2017 4 टेस्ट 2 17 5.66 0/0 13 504 5 63.20 0 0 3/83 2/– वनडे 62 399 13.75 0/1 59 2,949 71 36.14 1 n/a 5/48 15/– प्रथम श्रेणी 62 2,669 29.65 5/13 163 12,482 275 24.61 18 3 8/54 29/– लिस्ट ए 107 975 17.10 0/2 93 5,339 153 30.60 3 n/a 7/34 26/– 12 फ़रवरी 2015 http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/55/55658/55658.html क्रिकेट आर्काइव
सोहैल तनवीर (Sohail Tanvir /سہیل تنویر') (जन्म १२ दिसम्बर १९८४ ,रावलपिंडी ,पंजाब ,पाकिस्तान) एक पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी है जो वनडे ,टेस्ट क्रिकेट और ट्वेन्टी ट्वेन्टी प्रारूप में खेलते है।
तनवीर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है जबकि बल्लेबाजी में भी अच्छा काम करते है इसलिए ये हरफनमौला की श्रेणी में आते है।Sohail Tanvir – Player profile https://web.archive.org/web/20090123035104/http://content-uk.cricinfo.com/ci/content/player/43265.html 23 जनवरी 2009 अभिगमन तिथि: १२ नवम्बर २०१६
व्यक्तिगत जीवन
सोहैल तनवीर का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी ,पंजाब शहर में १२ दिसम्बर १९८४ को हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय कैरियर
तनवीर जो कि कैरा गुज्जर वर्ग के रावलपिंडी ,पंजाब ,पाकिस्तान से है। ये एक हरफनमौला खिलाड़ी है जो कि बाएं हाथ से बल्लेबाजी और मध्यम गति से गेंदबाजी करते हैं। सोहैल तनवीर ने अपने कैरियर की शुरुआत २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० विश्व कप के दौरान की थी और छः मैचों में कुल छः विकेट लिए थे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में ४ ओवरों ३१ रन देकर ३ विकेट लिए थे।
तनवीर है तो एक हरफनमौला खिलाड़ी लेकिन २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के फाइनल तक इनको बल्लेबाजी करने का एक मैच में भी मौका नहीं मिला था। इन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का पहला रन पाकिस्तान के लिए छक्के की सहायता से लिया था।
सोहैल तनवीर ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० में काफी प्रभावित किया था इसलिए इनके प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला किया कि तनवीर को अक्टूबर २००७ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में खेलाया जाय ,और फिर चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल कर दिया।
इसके बाद इनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए भी किया गया और उस श्रृंखला में शानदार गेंदबाजी करते हुए ८ विकेट लिए थे। साथ ही उस दौरे में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल के चोटिल होने की वजह से टेस्ट मैच खेलने का मौका भी मिला और अपना पहला टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला ग्राउंड पर खेला जिसमें राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली सहित ३ विकेट लिए थे।
जून २००८ में पाकिस्तान ने भी २००८ एशिया कप में हिस्सा लिया और कराची ,पाकिस्तान में पहली बार हांगकांग के खिलाफ वनडे मैच खेला लेकिन उस मैच में पाकिस्तान के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था बाद में सोहैल तनवीर ने फ़वाद आलम के साथ मिलकर ८वें विकेट के लिए कुल १०० रन जोड़े थे और उस मैच में तनवीर ने ५५ गेंदों पर ५९ रनों की पारी खेली थी और साथ ही यह उनका पहला वनडे अर्द्धशतक था। तनवीर की जबर्दस्त अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गया और पाक ने कुल २८८ रन बनाए।
इसके बाद इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला और पहली बार वनडे में ५ विकेट लिए ,इन्होंने मैच में १० ओवर करते हुए ४८ रन देकर ५ सफलताएं ली थी ,मैच जो कि २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के बाद खेला गया था।
घुटने की चोट (२००९-१०)
ट्वेन्टी २० विश्व के कुछ समय बाद तनवीर को टीम से कुछ समय के लिए बाहर रहना पड़ा क्योंकि उनको घुटने में चोट आ गई थी। इसलिए ये नवम्बर २००९ में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ होने वाली श्रृंखला में भी न्यूजीलैंड के दौरे में भी नहीं जा पाये थे इनके अलावा ये २०१० के ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साथ खेली जानी वाली श्रृंखला में भी ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाये थे। साथ ही तनवीर २०१० आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० और २०१० एशिया कप में और २०१० में इंग्लैंड के दौरे पर भी नहीं खेल पाये थे। इसके बाद तनवीर अपनी चोट से अक्टूबर २०१० में उभर सके थे और मिस्बाह-उल-हक़ की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चयन किया गया। Osman Samiuddin (2010-10-08). Pakistan news: Misbah-ul-Haq appointed Test captain | Cricket News | Pakistan v South Africa | ESPN Cricinfo https://web.archive.org/web/20101012002654/http://www.cricinfo.com/pakistan-v-south-africa-2010/content/current/story/480522.html 12 अक्तूबर 2010 अभिगमन तिथि:१३ नवम्बर २०१६ डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि सोहैल तनवीर को अच्छी तरह से तैयार होने के लिए कुछ समय तक आराम करना होगा।'Recuperating' Tanvir dropped from Pak squad for South Africa Test series https://web.archive.org/web/20161112205559/http://www.sify.com/sports/recuperating-tanvir-dropped-from-pak-squad-for-south-africa-test-series-news-news-klfnugdfjdb.html 12 नवंबर 2016 अभिगमन तिथि:१३ नवम्बर २०१६ इस कारण फिर चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर कर दिया था।
इसके बाद तनवीर को दिसम्बर २०१० में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सभी तीनों प्रारूपों टेस्ट ,वनडे और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में जगह दी गई।"I Thought My Career Was Over" : Sohail Tanvir https://web.archive.org/web/20101206191643/http://www.pakpassion.net/articles/sohail_tanvir_i_thought_my_career_was_over 6 दिसंबर 2010 अभिगमन तिथि:१३ नवम्बर २०१६ लेकिन एक बार फिर तनवीर का खेलना उनकी किस्मत में नहीं था इस कारण ऐन वक़्त पर न्यूजीलैंड दौरे पर चयनकर्ताओं ने फैसला लिया कि तनवीर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है इसलिए टीम से बाहर कर दिया गया।Tanvir halted at the last minute https://web.archive.org/web/20120918230647/http://uk.eurosport.yahoo.com/16122010/28/injured-sohail-tanvir-new-zealand-series.html 18 सितंबर 2012 अभिगमन तिथि:१३ नवम्बर २०१६ लेकिन फिर तनवीर ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया इस कारण इनको ट्वेन्टी - ट्वेन्टी मैचों के लिए वापस बुला लिया।Selectors make Tanvir u-turnजून 2020 InternetArchiveBot अभिगमन तिथि:१३ नवम्बर २०१६
वापसी और (२०११ विश्व कप में चयन)
हालांकि तनवीर को वनडे और टेस्ट में पूर्व में जगह नहीं मिली थी और ट्वेन्टी ट्वेन्टी के अंतिम मैच में भी नहीं खेल पाये थे और इस कारण तनवीर को १३ महीने हो गए थे कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए।
इसके बाद २०११ क्रिकेट विश्व कप में तनवीर को १५ सदस्य टीम में शामिल किया और पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलना था। तनवीर ने पहले मैच में सिर्फ ६ रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए १ विकेट भी लिया था।George Binoy (2011-01-22). New Zealand v Pakistan, 1st ODI: Southee's five wrecks Pakistan | New Zealand v Pakistan, 1st ODI, Wellington Report | Cricket News https://web.archive.org/web/20161112213718/http://www.espncricinfo.com/new-zealand-v-pakistan-2010/content/current/story/497735.html 12 नवंबर 2016 अभिगमन तिथि:१४ नवम्बर २०१६
लेकिन तनवीर अभी तक भी पूरी तरह से सर्जरी होने के बाद ठीक नहीं हो पाये थे इसलिए इनको २०११ के विश्व कप से भी बाहर कर दिया और साथ ही २ सालों के लिए भी छुट्टी दे दी।Sohail Tanvir, ICC World Cup 2011 http://iccworld-cup2011.blogspot.com/2011/02/another-injury-of-world-cup-tournament.html Cricket News 12 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161112215138/http://iccworld-cup2011.blogspot.com/2011/02/another-injury-of-world-cup-tournament.html 12 नवंबर 2016 dead
सन्दर्भ
3
श्रेणी:पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1984 में जन्मे लोग