Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चग़चरान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चग़चरान فیروزکوه शहर Chaghcharan bridge.jpg Afghanistan bottom फ़िरोज़कोह (अफ़ग़ानिस्तान) देश प्रांत ग़ोर ज़िला चग़चरान नगरपालिका महापौर स्थापना 540–544 संस्थापक ग़ियासुद्दीन मुहम्मद 26 2025 129521 9128 जातियाँ अयमाक़, उज़्बेक +04:30 34 31 21 N 65 15 6 E region:AF inline,title 2230 फ़िरोज़कोह ps AFT thumb|230px|चग़चरान​ का एक पुल फ़िरोज़कोह​ (ps فیروزکوه), पूर्व नाम चग़चरान, एतिहासिक नाम आहंगरान, मध्य अफ़ग़ानिस्तान के ग़ोर प्रान्त की राजधानी है। हरीरूद (हरी नदी) के दक्षिणी किनारे पर बसा यह शहर २,२८० मीटर की ऊँचाई पर है।Historical Dictionary of Afghanistan, Ludwig W. Adamec, pp. 95, Scarecrow Press, 2011, ISBN 978-0-8108-7957-7, ... Chaghcharan ... population of about 115,000 ... located on the Hari Rud at an altitude of about 7,000 feet ... फ़िरोज़कोह​ राजमार्ग द्वारा अपने से ३८० किमी पश्चिम में स्थित हेरात से जुड़ा हुआ है और राष्ट्रीय राजधानी काबुल लगभग उतनी ही दूरी पर पूर्व में स्थित है। सर्दियों में भरी बर्फ़बारी से यह राजमार्ग अक्सर बंद हो जाता है और गर्मियों में भी गाड़ी द्वारा काबुल से यहाँ पहुँचने में एक पूरा दिन लग जाता है। नाम 'चग़चरान' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है। इतिहास महमूद ग़ज़नवी द्वारा इस क्षेत्र में इस्लाम फैलाए जाने से पहले यहाँ कई धर्म के लोग रहते थे, जिनमें हिन्दू, बौद्ध और पारसी धर्म के अनुयायियों के साथ-साथ कुछ यहूदी भी थे। १२वीं सदी में ग़ज़नवियों के पतन के बाद यहाँ पर ग़ोर के स्थानीय ग़ोरी साम्राज्य का बोलबाला रहा। १३वीं सदी में चंगेज़ ख़ान की मंगोल सेना ने यहाँ धावा बोला। इसके बाद यहाँ इलख़ानी साम्राज्य का राज रहा। १४वीं सदी में तैमूर ने इस इलाक़े पर क़ब्ज़ा कर लिया। आगे चलकर १६वीं सदी में बाबर ने अपने बाबरनामा नामक वृतांत में १५०७ में काबुल जाते हुए 'चख़चेरान​' से गुज़रने का बखान लिखा, जिसमें उसने इसे हेरात, ग़ोर और ग़ज़नी के बीच का एक शहर बताया। लोग फ़िरोज़कोह​​ ग़ोर पांत का सबसे बड़ा शहर है और यहाँ लगभग १,५०,००० लोग रहते हैं। इनमें से ९६% ताजिक समुदाय के, २% पठान समुदाय के और २% हज़ारा समुदाय के हैं।UNHCR Sub-Office – Herat https://web.archive.org/web/20160305005740/http://www.ecoi.net/file_upload/accord166_chaghcharan.pdf 5 मार्च 2016 , Province Ghor, District Chaghcharan ... Current Estimated Population 151293 ... Ethnic Composition Pashtun 2%, Hazara 2%, Tajik 96% ... इन्हें भी देखें ग़ोर प्रान्त हरीरूद (हरी नदी) सन्दर्भ 2 श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर श्रेणी:मध्य एशिया के शहर श्रेणी:ग़ोर प्रान्त