Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज़ुकाम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Common Cold Rhinovirus.PNG A representation of the molecular surface of one type of human rhinovirus. J 00 0 j 00 460 31088 000678 med 2339 D003139 सामान्य ज़ुकाम को नैसोफेरिंजाइटिस, राइनोफेरिंजाइटिस, अत्यधिक नज़ला या ज़ुकाम के नाम से भी जाना जाता है। यह ऊपरी श्वसन तंत्र का आसानी से फैलने वाला संक्रामक रोग है जो अधिकांशतः नासिका को प्रभावित करता है।सर्दी-जुकाम: जानें इसके कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय (दा इंडियन वायर) इसके लक्षणों में खांसी, गले की खराश, नाक से स्राव (राइनोरिया) और ज्वर आते हैं। लक्षण आमतौर पर सात से दस दिन के भीतर समाप्त हो जाते हैं। हालांकि कुछ लक्षण तीन सप्ताह तक भी रह सकते हैं। ऐसे दो सौ से अधिक वायरस होते हैं जो सामान्य ज़ुकाम का कारण बन सकते हैं। राइनोवायरस इसका सबसे आम कारण है। नाक, साइनस, गले या कंठनली (ऊपरी श्वसन तंत्र का संक्रमण (URI या URTI) का तीव्र संक्रमण शरीर के उन अंगों द्वारा वर्गीकृत किया जाता है जो इससे सर्वाधिक प्रभावित होते है सामान्य ज़ुकाम मुख्य रूप से नासिका, फेरिंजाइटिस, श्वासनलिका को और साइनोसाइटिस, साइनस को प्रभावित करता है। यह लक्षण स्वयं वायरस द्वारा ऊतकों को नष्ट किए जाने से नहीं अपितु संक्रमण के प्रति हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया के कारण उत्पन्न होते हैं। संक्रमण को रोकने के लिए हाथ धोना मुख्य तरीका है। कुछ प्रमाण चेहरे पर मास्क पहनने की प्रभावकारिता का भी समर्थन करते हैं। सामान्य ज़ुकाम के लिए कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों का इलाज किया जा सकता है। यह, मनुष्यों में सबसे अधिक होने वाला संक्रामक रोग है। औसत वयस्क को प्रतिवर्ष दो से तीन बार ज़ुकाम होता है। औसत बच्चे को प्रतिवर्ष छह से लेकर बारह बार ज़ुकाम होता है। ये संक्रमण प्राचीन काल से मनुष्यों में होते आ रहे हैं। संकेत एवं लक्षण ज़ुकाम के सबसे आम लक्षणों में खांसी, नाक बहना, नासिकामार्ग में अवरोध और गले की खराश शामिल हैं। अन्य लक्षणों में मांसपेशियों का दर्द (माइएल्जिया), थकान का अनुभव, सर में दर्द और भूख का कम लगना सम्मिलित किया जा सकता है।Eccles Pg. 24 ज़ुकाम से पीड़ित लगभग 40% लोगों में गले की खराश मौजूद होती है। लगभग 50% लोगों को खांसी/कफ़ होता है। लगभग आधे मामलों में मांसपेशियों में दर्द होता है। बुखार वयस्कों में एक असामान्य लक्षण है, लेकिन नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों में यह आम है।Eccles R Understanding the symptoms of the common cold and influenza Lancet Infect Dis 5 11 718–25 2005 November 16253889 10.1016/S1473-3099(05)70270-X http://ndmat.hosp.ncku.edu.tw:8080/%E5%85%92%E7%A7%91/Feb-27.pdf 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20120308163537/http://ndmat.hosp.ncku.edu.tw:8080/%E5%85%92%E7%A7%91/Feb-27.pdf 8 मार्च 2012 live 1473-3099 ज़ुकाम के कारण होने वाली खांसी, फ़्लू (इन्फ्लुएंजा) के कारण होने वाली खांसी की तुलना में हल्की होती है। वयस्कों में खांसी और बुखार फ़्लू (इन्फ्लुएंजा) के होने की संभावना की और संकेत करते हैं। Pg.26 Eccles कई ऐसे वायरस जो सामान्य ज़ुकाम का कारण होते हैं, कोई लक्षण प्रदर्शित नहीं करते।Eccles Pg. 129 Eccles Pg.50 निचले वायुमार्ग (स्प्यूटम) से आने वाले बलगम का रंग स्पष्ट से लेकर पीला और हरा तक हो सकता है। बलगम का रंग यह संकेत देता कि संक्रमण जीवाणु द्वारा हुआ है या विषाणु द्वारा। Eccles Pg.30 क्रमिक विकास ज़ुकाम आम तौर पर थकान, बहुत अधिक ठंड का अनुभव करने, छींकने और सर दर्द से शुरू होता है। अतिरिक्त लक्षण जैसे नाक से स्राव और खांसी आदि दो दिनों के बाद दिखने लगते हैं। संक्रमण शुरू होने के दो से तीन दिन बाद सभी लक्षण अपने चरम पर पहुंच जाते हैं। लगभग सात से दस दिनों में लक्षण समाप्त हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी यह तीन सप्ताह तक भी रह सकते हैं।Heikkinen T, Järvinen A The common cold https://archive.org/details/sim_the-lancet_2003-01-04_361_9351/page/50 Lancet 361 9351 51–9 2003 January 12517470 10.1016/S0140-6736(03)12162-9 बच्चों से संबंधित 35% से 40% मामलों में खांसी दस से भी अधिक दिनों तक बनी रहती है। बच्चों से संबंधित 10% मामलों में यह खांसी 25 से भी अधिक दिनों तक बनी रहती है।Goldsobel AB, Chipps BE Cough in the pediatric population https://archive.org/details/sim_journal-of-pediatrics_2010-03_156_3/page/352 J. Pediatr. 156 3 352–358.e1 2010 March 20176183 10.1016/j.jpeds.2009.12.004 कारण वायरस thumb| करोनावायरस एक वायरस समूह हैं जो सामान्य ज़ुकाम के कारक माने जाते हैं सामान्य ज़ुकाम ऊपरी श्वास नलिका का आसानी से फैलने वाला संक्रमण है। राइनोवायरस सामान्य ज़ुकाम का सबसे आम कारण है। यह सभी मामलों में से 30% से 80% के लिए उत्तरदायी होता है। राइनोवायरस एक आरएनए युक्त वायरस होता है जो की पाईकोर्नावाईराइड परिवार से होता है। वायरस के इस परिवार में 99 ज्ञात वायरस हैं। 10.1126/science.1165557 Sequencing and Analyses of All Known Human Rhinovirus Genomes Reveals Structure and Evolution https://archive.org/details/sim_science_2009-04-03_324_5923/page/54 2009 Palmenberg, A. C. Science 19213880 324 55–9 Spiro D Kuzmickas R Wang S Djikeng A Rathe JA Fraser-Liggett CM Liggett SB 5923 Eccles Pg.77 सामान्य ज़ुकाम अन्य वायरस के द्वारा भी हो सकता है। सभी मामलों में से 10% से 30% के लिए कोरोनावायरस उत्तरदायी होता है। सभी मामलों में से 5% से 15% के लिए फ्लू (इन्फ़्लुएन्ज़ा) उत्तरदायी होता है। अन्य मामले ह्यूमन पैराइन्फ़्लुएन्ज़ा वायरस, ह्यूमन रेस्पिरेटरी साइनसाईटियल वायरस, एडेनोवायरस, एन्टेरोवायरस तथा मेटान्यूमोवायरस के कारण हो सकते हैं। Common Cold National Institute of Allergy and Infectious Diseases 27 नवम्बर 2006 http://www3.niaid.nih.gov/healthscience/healthtopics/colds/ 11 जून 2007 https://web.archive.org/web/20070623234904/http://www3.niaid.nih.gov/healthscience/healthtopics/colds/ 23 जून 2007 live सामान्यतया संक्रमण की स्थिति में एक से अधिक वायरस उपस्थित होते हैं। Eccles Pg.107 कुल मिला कर, दो सौ से अधिक प्रकार के वायरस ज़ुकाम से साथ संबंधित माने गए हैं। प्रसार सामान्य ज़ुकाम का वायरस आम तौर पर एक दो मुख्य तरीकों से फैलता है। वायरस युक्त नन्हीं बूंदों को साँस के द्वारा अथवा मुंह के द्वारा अन्दर लेने से अथवा संक्रमित नासिका के म्यूकस या संक्रमित वस्तुओं के संपर्क में आने से।editors Ronald Eccles, Olaf Weber, Common cold 2009 Birkhäuser Basel 9783764398941 197 http://books.google.ca/books?id=rRIdiGE42IEC&pg=PA197 Online-Ausg. 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20131007010510/http://books.google.ca/books?id=rRIdiGE42IEC&pg=PA197 7 अक्तूबर 2013 live इनमें से कौन सा कारण ज़ुकाम के प्रसार के लिए उत्तरदायी है, इसका पता नहीं लगाया जा सका है। Eccles Pg.211 ये वायरस वातावरण में लम्बे समय तक बचे रह सकते हैं। इसके बाद वायरस हाथों से नाक अथवा आँखों में प्रसारित हो जाता है, जहाँ संक्रमण हो जाता है। एक दूसरे के पास बैठने वाले लोगों के संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी वाले तथा अक्सर खराब साफ-सफाई वाले बच्चों में आपसी नज़दीकी के कारण दैनिक देखभाल केन्द्रों अथवा स्कूलों संक्रमण आम होता है। इसके बाद, यह संक्रमण बच्चों से परिवार के अन्य सदस्यों में आ जाता है।al.] edited by Arie J. Zuckerman ... [et Principles and practice of clinical virology 2007 Wiley Hoboken, N.J. 9780470517994 496 http://books.google.ca/books?id=OgbcUWpUCXsC&pg=PA496 6th ed. 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20131007011211/http://books.google.ca/books?id=OgbcUWpUCXsC&pg=PA496 7 अक्तूबर 2013 live वायुयान में व्यावसायिक उड़ान के दौरान पुनःपरिचालित वायु के प्रयोग से ज़ुकाम के प्रसार होने का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। राइनोवायरस के द्वारा होने वाले ज़ुकाम के पहले तीन दिनों में संक्रमण सबसे अधिक प्रसारित होने की सम्भावना होती है। इसके पश्चात संक्रमण फैलने की सम्भावना काफी कम हो जाती है।Questions and answers Journal of the American Medical Association 16 जुलाई 1997 278 3 256–257 http://jama.ama-assn.org/content/278/3/256 16 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20120427161909/http://jama.ama-assn.org/content/278/3/256 27 अप्रैल 2012 live में आमंत्रित पत्रContagiousness of the common cold Gwaltney JM Jr Halstead SB , मौसम पारंपरिक सिद्धांत यह है कि ज़ुकाम बहुत अधिक समय तक ठंडे मौसम में रहने के कारण होता है जैसे कि, बरसात या सर्दियों में और इसी कारण इस बीमारी को यह नाम भी दिया गया है।Zuger, Abigail 'You'll Catch Your Death!' An Old Wives' Tale? Well... दि न्यू यॉर्क टाइम्स 4 मार्च 2003 http://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=9D02E1DD163FF937A35750C0A9659C8B63 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20080603181646/http://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=9D02E1DD163FF937A35750C0A9659C8B63 3 जून 2008 live यह विवादस्पद है कि शरीर के शीतलन से भी सामान्य ज़ुकाम होने का खतरा होता है या नहीं।Mourtzoukou EG Falagas, ME Exposure to cold and respiratory tract infections. The international journal of tuberculosis and lung disease : the official journal of the International Union against Tuberculosis and Lung Disease 2007 Sep 11 9 938–43 17705968 कुछ वायरस जो सामान्य ज़ुकाम के कारक होते हैं वे मौसमी होते हैं और ठंडे या गीले मौसम के दौरान इनके होने की आवृत्ति अधिक होती है। Eccles Pg.79 ऐसा माना जाता है कि यह मुख्यतया अधिक समय तक घर के अन्दर और संक्रमित व्यक्ति के निकट रहने से होता है; Eccles Pg.80 विशेष रूप से वे बच्चे जो स्कूल वापस लौटते हैं हालांकि, यह श्वसन प्रणाली में होने वाले परिवर्तनों से भी संबंधित हो सकता है, जिनके फलस्वरूप हलके-फुल्के संक्रमण हो जाते हैं। Eccles Pg.80 कम आर्द्रता के कारण इसके फैलने की दर बढ़ सकती है क्योंकि शुष्क वायु में नन्हीं बूँदें सरलता से फैलती हैं और ये हवा में अधिक समय तक रहकर दूर तक जाती हैं।Eccles Pg. 157 अन्य समूह प्रतिरक्षा उसे कहते हैं जब कोई समूह एक विशेष संक्रमण के प्रति प्रतिरक्षित हो जाता है और ऐसा पूर्व में जुकाम के विषाणुओं के संपर्क में आ चुके होने के कारण होता है। इस प्रकार कम आयु वाली जनसंख्या में श्वसन संक्रमण के होने की दर अधिक है और अधिक आयु वाली जनसंख्या में इसकी दर कम है। कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली भी इस बीमारी के लिए एक खतरा है। Eccles Pg.166 नींद की कमी और कुपोषण को भी इस संक्रमण के प्रति एक जोखिम माना जाता है जिससे बाद में राइनोवायरस का खतरा बढ़ जाता है। यह माना जाता है कि ऐसा प्रतिरक्षा प्रणाली पर इनके प्रभाव के कारण होता है।Cohen S, Doyle WJ, Alper CM, Janicki-Deverts D, Turner RB Sleep Habits and Susceptibility to the Common Cold Arch. Intern. Med. 169 1 62–7 2009 January 19139325 10.1001/archinternmed.2008.505 2629403 Eccles Pg.160 165 पैथोफिज़ियोलॉजी (रोग के कारण पैदा हुए क्रियात्मक परिवर्तन) thumb|सामान्य ज़ुकाम ऊपरी श्वास नलिका का आसानी से फैलने वाला संक्रमण है। सामान्य ज़ुकाम के लक्षण आमतौर पर वायरस के प्रति प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया माने जाते हैं।Eccles Pg. 112 इस प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की प्रक्रिया विषाणु विशिष्ट होती है। उदाहरण के लिए, राइनोवायरस आम तौर पर सीधे संपर्क से उपार्जित होता है। यह ICAM-1 मानव अभिग्राहकों से अज्ञात विधि से जुड़ जाता है और उत्तेजक मध्यस्थों के स्राव को सक्रिय करता है। जिससे ये उत्तेजक मध्यस्थ लक्षण पैदा करते हैं। आमतौर पर यह नासिका के ऐपीथैलियम को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसके विपरीत, रेस्परेट्री सिंक्शियल वायरस (RSV) सीधे संपर्क और वायु में उपस्थित नन्हीं बूंदों, दोनों माध्यम से उपार्जित होता है। इसके पश्चात निचली श्वसननलिका में अधिक फैलने से पूर्व यह नाक और गले में प्रतिकृतियां बनाता है। Eccles Pg.116 RSV से ऐपीथैलियम को नुकसान पहुंचता है। ह्युमन पैराइन्फ्लुएंजा वायरस आमतौर पर नाक, गले और वायुमार्ग में जलन पैदा करते हैं। Eccles Pg.122 कम आयु के बच्चों में ट्रेशिया को प्रभावित करने पर एक कंठ रोग भी हो सकता है, जिसमें सूखी खांसी आती है और सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसा बच्चों के वायुमार्ग के छोटे आकार के कारण होता है। रोग के लक्षण (रोग-निदान) ऊपरी श्वसननलिका संक्रमणों (URTIs) के बीच अंतर अधिकतर लक्षणों के प्रकट होने के स्थानों पर निर्भर करता है। सामान्य ज़ुकाम मुख्य रूप से नाक, फैरिंजाइटिस मुख्य रूप से गले को और ब्रौन्काइटिस मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। सामान्य ज़ुकाम को बहुधा नाक की जलन के रूप में परिभाषित किया जाता है और इसमें गले के संक्रमण भी अलग-अलग सीमा तक शामिल हो सकते हैं।Eccles Pg. 51–52 इसमें स्व-निदान आम है। वह वायरस एजेंट जो वास्तव में इसका कारक होता है, उसका पृथक्करण असामान्य है। आमतौर पर लक्षणों के आधार पर विषाणु के प्रकार की पहचान कर पाना संभव नहीं है। रोकथाम सामान्य ज़ुकाम के फैलाव को रोकने का एकमात्र प्रभावी तरीका इसके विषाणु को फैलने से रोकना ही है। Eccles Pg.209 इसमें मुख्यतः हाथ को धोना और चेहरे पर मास्क पहनना शामिल होता है। स्वास्थ्य रक्षा परिवेश में लम्बे चोंगे (गाउन) और उपयोग पश्चात फेंक दिए जाने वाले दस्ताने भी पहने जाते हैं। संक्रमित व्यक्तियों को अलग रखना इसमें संभव नहीं होता क्योंकि यह बीमारी बहुत व्यापक है और इसके लक्षण बहुत विशिष्ट नहीं होते। अनेक विषाणु इस बीमारी के कारक हो सकते हैं और उनमें बहुत ज़ल्दी-ज़ल्दी बदलाव होते रहते हैं इसलिए इस बीमारी में टीकाकरण भी कठिन सिद्ध हुआ है। व्यापक स्तर पर प्रभावशाली टीके विकसित कर पाने की संभावना बहुत कम है।Lawrence DM Lancet Infect Dis 9 5 278 मई 2009 10.1016/S1473-3099(09)70123-9 http://www.thelancet.com/journals/laninf/article/PIIS1473-3099%2809%2970123-9 Gene studies shed light on rhinovirus diversity 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20200527122740/https://www.thelancet.com/journals/laninf/article/PIIS1473-3099(09)70123-9/fulltext 27 मई 2020 live नियमित रूप से हाथ धोने से ज़ुकाम के विषाणुओं के संचरण को कम किया जा सकता है। यह बच्चों के बीच सबसे अधिक प्रभावी है।Jefferson T Del Mar, CB, Dooley, L, Ferroni, E, Al-Ansary, LA, Bawazeer, GA, van Driel, ML, Nair, S, Jones, MA, Thorning, S, Conly, JM Physical interventions to interrupt or reduce the spread of respiratory viruses. Cochrane database of systematic reviews (Online) 2011 Jul 6 7 CD006207 21735402 10.1002/14651858.CD006207.pub4 यह ज्ञात नहीं है कि सामान्य रूप से हाथ धोने के दौरान वायरसरोधी या बैक्टीरियारोधी पदार्थों के प्रयोग से हाथ धोने के लाभ बढ़ते हैं या नहीं संक्रमित लोगों के आसपास रहने के दौरान मास्क पहनना लाभकारी होता है। यह निर्धारित करने के लिए पर्याप्त प्रमाण नहीं है कि अधिक शारीरिक और सामाजिक दूरी बनाना इसमें लाभकारी है या नहीं। ज़िंक अनुपूरण, किसी व्यक्ति में ज़ुकाम होने की आवृ्ति कम करने में प्रभावी हो सकता है।Singh M Das, RR Zinc for the common cold. Cochrane database of systematic reviews (Online) 2011 Feb 16 2 CD001364 21328251 10.1002/14651858.CD001364.pub3 नियमित तौर पर लिया जाने वाला विटामिन सी पूरक सामान्य ज़ुकाम की गंभीरता या जोखिम को कम नहीं करता है। विटामिन सी ज़ुकाम की अवधि को कम कर सकता है। प्रबंधन thumb|आम सर्दी के उपचार के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए "अपने चिकित्सक से परामर्श लें" शीर्षक वाले पोस्टर अभी तक ऐसी कोई दवा या जड़ी बूटी औषधि नहीं है जो प्रमाणित तौर पर सामान्य ज़ुकाम की अवधि को कम कर सकती हो। Common Cold: Treatments and Drugs Mayo Clinic http://www.mayoclinic.com/health/common-cold/DS00056/DSECTION=treatments-and-drugs 9 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100212105512/http://www.mayoclinic.com/health/common-cold/DS00056/DSECTION%3Dtreatments-and-drugs 12 फ़रवरी 2010 live इसके उपचार में लक्षणों से मुक्ति शामिल है। इसमें खूब आराम करना, शरीर में जलयोजन बनाए रखने के लिए द्रव पदार्थ लेना, हलके गर्म-नमकीन पानी से गरारे करना आदि शामिल हो सकते हैं। हालांकि इलाज से होने वाले अधिकांश लाभ प्लासेबो प्रभाव के कारण ही माने जा सकते हैं। Eccles Pg.261 रोगसूचक/लाक्षणिक लक्षणों को घटने में जो इलाज सहायता करते हैं, वे हैं साधारण दर्द निवारक (एनेल्जेसिक्स) और बुखार कम करने वाली (एंटीपाइरेटिक्स) दवायें जैसे, आईब्रूफेनKim SY, Chang YJ, Cho HM, Hwang YW, Moon YS Kim Soo Young Non-steroidal anti-inflammatory drugs for the common cold Cochrane Database Syst Rev 3 CD006362 2009 19588387 10.1002/14651858.CD006362.pub2 और एसिटामिनोफेन/पैरासेटामॉल।Journal of Clinical Pharmacy and Therapeutics Efficacy and safety of over-the-counter analgesics in the treatment of common cold and flu https://archive.org/details/sim_journal-of-clinical-pharmacy-and-therapeutics_2006-08_31_4/page/309 Eccles R 31 4 309–319 2006 16882099 10.1111/j.1365-2710.2006.00754.x इस बात के साक्ष्य नहीं मिलते हैं कि कफ़ संबंधी दवायें, आम दर्द निवारक दवाओं (एनाल्जेसिक) दवाओं से अधिक प्रभावी हैं। Smith SM, Schroeder K, Fahey T Smith Susan M Over-the-counter medications for acute cough in children and adults in ambulatory settings Cochrane Database Syst Rev 1 CD001831 2008 18253996 10.1002/14651858.CD001831.pub3 बच्चों के लिए खांसी की दवा देने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इनसे होने वाले नुकसान के जोखिम को देखते हुए इस बात के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं जो यह सिद्ध करें कि ये प्रभावकारी होती हैं।Shefrin AE, Goldman RD Use of over-the-counter cough and cold medications in children Can Fam Physician 55 11 1081–3 2009 November 19910592 2776795 http://www.cfp.ca/content/55/11/1081.full 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20131106131342/http://www.cfp.ca/content/55/11/1081.full 6 नवंबर 2013 live Vassilev ZP Kabadi, S, Villa, R Safety and efficacy of over-the-counter cough and cold medicines for use in children. Expert opinion on drug safety 2010 Mar 9 2 233–42 20001764 10.1517/14740330903496410 जोखिम तथा अप्रमाणिक लाभों के कारण 2009 में, कनाडा ने 6 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिये काउंटर पर बिकने वाली खांसी की दवाओं तथा ज़ुकाम की दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। डेक्सट्रोमेथॉर्थफन (खांसी की काउंटर पर बिकने वाली दवा) के दुरुपयोग के चलते कई देशों में इस पर प्रतिबंध लग गया है।Eccles Pg. 246 वयस्कों में नास के स्राव होने का लक्षण एंटीहिस्टामाइन की पहली पीढ़ी की दवाइयों द्वारा कम किया जा सकता है। हालांकि, पहली पीढ़ी की एंटीहिस्टामाइन के साथ सुस्ती जैसे कुछ दुष्प्रभाव जुड़े होते हैं। अन्य विसंकुलक (सर्दी/खांसी की दवा) जैसे कि स्यूडोएफेड्राइन भी वयस्कों में बहुत प्रभावी होते हैं।Taverner D, Latte J Nasal decongestants for the common cold Cochrane Database Syst Rev 1 CD001953 2007 17253470 10.1002/14651858.CD001953.pub3 Latte G. Jenny इप्राट्रोपियम जो कि नाक में डाला जाने वाला एक स्प्रे है, नाक से स्राव के लक्षण को कम कर सकता है, लेकिन स्राव के कारण होने वाली घुटन को यह बहुत प्रभावित नहीं कर पाता है।Albalawi ZH Othman, SS, Alfaleh, K Intranasal ipratropium bromide for the common cold. Cochrane database of systematic reviews (Online) 2011 Jul 6 7 CD008231 21735425 10.1002/14651858.CD008231.pub2 दूसरी पीढ़ी की एंटीहिस्टामाइन इतनी प्रभावकारी प्रतीत नहीं होती हैं।Pratter MR Cough and the common cold: ACCP evidence-based clinical practice guidelines. Chest 2006 Jan 129 1 Suppl 72S-74S 16428695 10.1378/chest.129.1_suppl.72S अध्ययन के अभाव के कारण, यह ज्ञात नहीं है कि अधिक मात्रा में तरल लेने से लक्षणों में सुधार होता है या श्वसन रोग की अवधि कम होती है।Guppy MP Mickan, SM, Del Mar, CB, Thorning, S, Rack, A Advising patients to increase fluid intake for treating acute respiratory infections. Cochrane database of systematic reviews (Online) 2011 Feb 16 2 CD004419 21328268 10.1002/14651858.CD004419.pub3 इसी प्रकार तप्त नम वायु के प्रयोग के संबंध में भी आंकड़ों की कमी है।Singh M Singh, M Heated, humidified air for the common cold. Cochrane database of systematic reviews (Online) 2011 मई 11 5 CD001728 21563130 10.1002/14651858.CD001728.pub4 अध्ययन में यह पाया गया कि चेस्ट वेपर रब रात्रि के समय कुछ लक्षणात्मक आराम देने में सहायक हैं जैसे, खांसी, संकुलन और सोने में कठिनाईPaul IM, Beiler JS, King TS, Clapp ER, Vallati J, Berlin CM Vapor rub, petrolatum, and no treatment for children with nocturnal cough and cold symptoms Pediatrics 126 6 1092–9 2010 December 21059712 10.1542/peds.2010-1601 http://pediatrics.aappublications.org/cgi/reprint/peds.2010-1601v1 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20200709071815/https://pediatrics.aappublications.org/content/pediatrics/early/2010/11/08/peds.2010-1601.full.pdf 9 जुलाई 2020 live एंटीबायोटिक दवाएं और एंटीवायरल एंटीबायटिक दवाओं का वायरल संक्रमण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता इसीलिए सामान्य ज़ुकाम पर भी इनका कोई प्रभाव नहीं पड़ता।Arroll B, Kenealy T Arroll Bruce Antibiotics for the common cold and acute purulent rhinitis Cochrane Database Syst Rev 3 CD000247 2005 16034850 10.1002/14651858.CD000247.pub2 एंटीबायटिक दवाएं आम तौर पर खूब लिखी जाती हैं जबकि इन दवाओं के दुष्प्रभाव समग्रता में नुकसान पहुंचाते हैं। Eccles Pg.238 ये दवाएं इसलिए भी आम तौर पर खूब लिखी जाती हैं क्योंकि लोग चिकित्सक से ये अपेक्षा रखते हैं कि वे उन्हें ये दवाएं लिखें और चिकित्सक भी लोगों की सहायता करना चाहते हैं। एंटीबायटिक दवाओं के लिखे जाने का एक कारण यह है कि उन संक्रमणों के कारकों को अलग करना मुश्किल है जो एंटीबायटिक के माध्यम से ठीक हो सकते हैं। Eccles Pg.234 आम ज़ुकाम के लिए कोई प्रभावी वायरलरोधी दवाएं उपलब्ध नहीं है भले ही कुछ प्रारंभिक अनुसंधानों ने लाभ प्रदर्शित किया है। Eccles Pg.218 वैकल्पिक उपचार हालांकि आम ज़ुकाम के लिए कई वैकल्पिक उपचार उपयोग में लाए जाते हैं, लेकिन फिर भी अधिकांश उपचारों के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। 2010 तक, शहद या नासिका आबपाशी के समर्थन या विरोध में पर्याप्य प्रमाण नहीं थे।Oduwole O Meremikwu, MM, Oyo-Ita, A, Udoh, EE Honey for acute cough in children. Cochrane database of systematic reviews (Online) 2010 Jan 20 1 CD007094 20091616 10.1002/14651858.CD007094.pub2Kassel JC King, D, Spurling, GK Saline nasal irrigation for acute upper respiratory tract infections. Cochrane database of systematic reviews (Online) 2010 Mar 17 3 CD006821 20238351 10.1002/14651858.CD006821.pub2 यदि ज़ुकाम होने के 24 घंटे के अन्दर ही जिंक की पूरक खुराक ले ली जाए तो इससे लक्षणों की गंभीरता और उनकी अवधि दोनों कम हो सकते हैं। आम ज़ुकाम पर विटामिन सी का प्रभाव निराशाजनक है, जबकि इस पर व्यापक शोध किया गया है।10.1002/14651858.CD000980.pub3 17636648 Vitamin C for preventing and treating the common cold Cochrane database of systematic reviews 3 CD000980 2007 Hemilä Harri Chalker Elizabeth Douglas Bob Hemilä Harri Hemilä Harri 10.1111/j.1745-7599.2009.00409.x 19432914 Examining the evidence for the use of vitamin C in the prophylaxis and treatment of the common cold Journal of the American Academy of Nurse Practitioners 5 295–300 2009 Heiner Kathryn A Hart Ann Marie Martin Linda Gore Rubio-Wallace Sherrie 21 एकानेशिया की उपयोगिता से संबंधित प्रमाण असंगत हैंLinde K, Barrett B, Wölkart K, Bauer R, Melchart D Linde Klaus Echinacea for preventing and treating the common cold Cochrane Database Syst Rev 1 CD000530 2006 16437427 10.1002/14651858.CD000530.pub2 Evaluation of echinacea for the prevention and treatment of the common cold: a meta-analysis Sachin A Shah, Stephen Sander, C Michael White, Mike Rinaldi, Craig I Coleman The Lancet Infectious Diseases 2007 7 7 17597571 473–480 10.1016/S1473-3099(07)70160-3 विभिन्न प्रकार के एकानेशिया पूरकों का प्रभाव भी भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। परिणाम आमतौर पर सामान्य ज़ुकाम की तीव्रता अधिक नहीं होती है और यह अधिकांश लक्षणों के एक सप्ताह में सुधरने के साथ ही अपने आप समाप्त भी हो जाता है। गंभीर जटिलताएं, यदि घटित होती हैं तो उन लोगों में होती हैं जो या तो अत्यंत वृद्ध हैं, बेहद कम आयु के हैं या ऐसे लोग जिनका प्रतिरक्षा तंत्र बहुत कमज़ोर (इम्युनोसप्रेस्ड) हैं। द्वितीयक जीवाणु संक्रमण हो सकते हैं जिनसे साइनोसाइटिस, फैरिंजाइटिस या कान का संक्रमण हो सकता है। Pg.76 Eccles ऐसा आंकलन है कि 8% मामलों में साइनोसाइटिस होता है। 30% मामलों में कान का संक्रमण होता है। Eccles Pg.90 संभावना आम ज़ुकाम एक सर्वाधिक होने वाली आम मानवीय बीमारी हैEccles Pg. 1 और वैश्विक स्तर पर लोग इससे प्रभावित होते हैं। वयस्कों को आम तौर पर यह संक्रमण वर्ष में दो से पांच बार तक होता है।Arroll B Common cold. Clinical evidence 2011 Mar 16 2011 21406124 03 बच्चों को एक वर्ष में छः बार से लेकर दस बार तक ज़ुकाम होता है (स्कूल जाने वाले बच्चों में यह संख्या बारह तक होती है)। Simasek M, Blandino DA Treatment of the common cold American Family Physician 75 4 515–20 2007 17323712 http://www.aafp.org/afp/20070215/515.html 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20070926230125/http://www.aafp.org/afp/20070215/515.html 26 सितंबर 2007 live बड़ी उम्र के लोगों में लक्षणात्मक संक्रमणों की दर अधिक होती है क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर होती है।Eccles Pg. 78 इतिहास हालाँकि आम ज़ुकाम के होने के कारण की पहचान 1950 के दशक में हुई थी, लेकिन यह बीमारी मनुष्यों में बहुत प्राचीन समय से चली आ रही है।Eccles Pg. 3 इसके लक्षण और उपचार का जिक्र मिस्र के एबर्स पेपाइरस में है, जो प्राचीनतम उपलब्ध चिकित्सकीय सामग्री है तथा जिसे सोलहवीं शताब्दी ईसा पूर्व लिखा गया था। Pg.6 Eccles यह नाम "आम ज़ुकाम" सोलहवीं शताब्दी ईसा पूर्व में प्रयोग में आया, जिसका कारण इसके लक्षणों और ठंडक के मौसम के कारण उपजे लक्षणों के बीच की समानता थी।Online Etymology Dictionary http://www.etymonline.com/index.php?term=cold Cold 12 जनवरी 2008 https://web.archive.org/web/20071024173928/http://www.etymonline.com/index.php?term=cold 24 अक्तूबर 2007 live युनाइटेड किंगडम में, द कॉमन कोल्ड यूनिट (CCU) की स्थापना 1946 में मेडिकल रिसर्च काउंसिल द्वारा की गई थी और यहीं पर 1956 में राइनोवायरस खोजा गया था Eccles Pg.20 1970 के दशक में, CCU ने यह दिखाया की राइनोवायरस से होने वाले संक्रमण की इन्क्यूबेशन अवधि के दौरान इंटरफेरॉन के उपचार से इस बीमारी के विरुद्ध कुछ सुरक्षा प्राप्त हुई।Tyrrell DA Interferons and their clinical value https://archive.org/details/sim_clinical-infectious-diseases_march-april-1987_9_2/page/n6 Rev. Infect. Dis. 9 2 243–9 1987 2438740 10.1093/clinids/9.2.243 कोई व्यवहारिक उपचार विकासित नहीं किया जा सका। जिंक ग्लूकोनेट लौजेंजेस के द्वारा राइनोवायरस से होने वाले ज़ुकाम के रोकथाम और उपचार पर शोध के पूर्ण होने के बाद, यह ईकाई 1989 में बंद कर दी गयी थी। CCU के इतिहास में जिंक, एकमात्र सफल उपचार था जिसे विकसित किया गया। J Antimicrob Chemother. 1987 December 20 6 893–901 Prophylaxis and treatment of rhinovirus colds with zinc gluconate lozenges Al-Nakib W 3440773 10.1093/jac/20.6.893 Higgins PG Barrow I Batstone G Tyrrell DA आर्थिक प्रभाव अधिकांश विश्व में आम जुकाम के आर्थिक प्रभाव को अच्छी तरह से समझा नहीं गया है। Eccles Pg.90 संयुक्त राज्य अमरीका में, आम ज़ुकाम के कारण प्रतिवर्ष 75 मिलियन से 100 मिलियन बार चिकित्सक से परामर्श लेना पड़ता है, इसकी कमतर करके आंकी गई लागत भी $7.7 बिलियन प्रतिवर्ष है। अमेरिकी लोग ओवर द काउंटर (ओटीसी) दवाओं पर $2.9 बिलियन प्रतिवर्ष खर्च करते हैं। इसके अतिरिक्त अमेरिकी लोग लक्षणात्मक आराम के लिए लिखी गयी दवाइयों पर $400 मिलियन खर्च करते हैं। Fendrick AM, Monto AS, Nightengale B, Sarnes M The economic burden of non-influenza-related viral respiratory tract infection in the United States Arch. Intern. Med. 163 4 487–94 2003 12588210 http://archinte.ama-assn.org/cgi/content/full/163/4/487 10.1001/archinte.163.4.487 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20120323115134/http://archinte.ama-assn.org/cgi/content/full/163/4/487 23 मार्च 2012 live चिकित्सक के पास जाने वालों में से एक-तिहाई से भी अधिक लोगों को एंटीबायटिक खाने का परामर्श दिया गया। एंटीबायटिक दवाओं का प्रयोग एंटीबायटिक प्रतिरोध को प्रभावित करता रहता है। एक आंकलन के अनुसार जुकाम के कारण प्रतिवर्ष स्कूलों में 22 मिलियन से 189 मिलियन स्कूली दिनों का नुकसान होता है। नतीजतन, माता-पिता को 126 मिलियन कार्यदिवसों पर घर रहकर अपने बच्चों की देखभाल करनी पड़ी। जब इसे ज़ुकाम से पीड़ित कर्मचारियों द्वारा कार्यालय न जाने वाले 150 मिलियन कार्यदिवसों से जोड़ा गया तो ज़ुकाम से सम्बंधित कार्यहानि का आर्थिक प्रभाव प्रतिवर्ष $20 बिलियन हो गया। यह संयुक्त राज्य अमरीका के कार्य समय में 40% की हानि के बराबर है।Kirkpatrick GL The common cold https://archive.org/details/sim_primary-care-clinics-in-office-practice_1996-12_23_4/page/n16 Prim. Care 23 4 657–75 1996 December 8890137 10.1016/S0095-4543(05)70355-9 शोध आम ज़ुकाम में प्रभावकारी होने के लिए कई एंटीवायरल दवाओं का परीक्षण किया गया है। 2009 तक, कोई ऐसी दवा नहीं मिली थी जो कि प्रभावकारी भी हो और उपयोग हेतु लाइसेंसशुदा भी हो। Eccles Pg.218 एंटीवायरल दावा प्लेसोनारिल के कई परीक्षण किए जा रहे हैं। यह पिकोर्नावायरस के विरुद्ध प्रभावी होने का वादा करती दिखती है। BTA-798 पर भी कई परीक्षण जारी हैं। Eccles Pg.226 प्लेसोनारिल के मौखिक रूप के साथ सुरक्षा मुद्दे जुड़े थे तथा एयरोसॉल रूप पर अध्ययन जारी है। मेरीलैंड विश्वविद्यालय, कॉलेज पार्क और विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने आम ज़ुकाम के कारक सभी ज्ञात वायरस उपभेदों के जीनोम मैप कर लिए हैं। http://www.cnn.com/2009/HEALTH/02/12/cold.genome/ Genetic map of cold virus a step toward cure, scientists say March 2009 28 अप्रैल 2009 CNN Val Willingham https://web.archive.org/web/20090426044933/http://www.cnn.com/2009/HEALTH/02/12/cold.genome/ 26 अप्रैल 2009 live सन्दर्भ 30em सन्दर्भ Ronald Eccles Olaf Weber (eds) Common cold 2009 Birkhäuser Basel 978-3764398941 http://books.google.ca/books?id=rRIdiGE42IEC Online-Ausg. 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20131111093318/http://books.google.ca/books?id=rRIdiGE42IEC 11 नवंबर 2013 live श्रेणी:वायरस के कारण पैदा हुये रोग