411 REFERENCE · Wikipedia
थरियाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गांव थरियाल शहीदों का गांव गुरदासपुर पंजाब पठानकोट गुरदासपुर सुजानपुर 32.3547 75.6067 right 10000 80% 01870 145024 PB- 0
थरियाल (Tharial) जम्मू-पठानकोट सड़क पर स्थित एक गांव है। यह माधोपुर के पास स्थित है और तहसील पठानकोट जिला गुरदासपुर पंजाब का भाग है। थरियाल चौक यहाँ के एक चौराहे का नाम है जो कि आस पास के कई गांवों को आपस में जोडता है। इसके आसपास के प्रमुख गांव हैं, मुतफरका, उपरली और निचली जैनी, बड़ोई, रानीपुर आदि।
इस गांव की जनसंख्या 4000 के आसपास है और निकटतम रेलवे स्टेशन माधोपुर और मुख्य स्टेशन पठानकोट है जो कि 8.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यह गांव प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुंदर है, क्योंकि यह चारों तरफ से खेतों से घिरा हुआ है और यहाँ कि जलवायु बहुत ही शुद्ध, शीतल और समृद्ध है इसका श्रेय हिमालय कि पहाड़ियों की जाता है जो कि बहुत ही मनमोहक और पास है। यहाँ के ज्यादातर लोग किसान हैं और बहुत से लोग सरकारी सेवा में कार्य करते हैं।
इस गांव को शहीदों के गाव के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस गांव के बहुत लोगों ने भारतीय सेना में देश कि खातिर अपनी प्राणों कि आहुति दी है। यातायात की उचित वयवस्था होने के कारण इस गांव की साक्षरता दर काफी अच्छी है और लोगो का स्वभाव अति मिलनसार और दोस्ताना है।
left|thumb| थरियाल गाव में सुबह का मनमोहक दृश्य
सन्दर्भ