411 REFERENCE · Wikipedia
पी-श्रेणी क्षुद्रग्रह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|७६ फ़्राएया (76 Freia) एक P-श्रेणी का क्षुद्रग्रह है
पी-श्रेणी क्षुद्रग्रह (P-type asteroid) क्षुद्रग्रहों की एक श्रेणी है जिसके सदस्यों का ऐल्बीडो (चमकीलापन) बहुत कम (०.१ से कम) होता है और जिनका उत्सर्जन वर्णक्रम (एमिशन स्पेक्ट्रम) बिना किसी ख़ास अवशोषण बैंड (absorption band) के सिर्फ़ एक लालिमा दिखाता है। यह हमारे सौर मंडल की सबसे काली वस्तुओं में से हैं। वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि पी-श्रेणी क्षुद्रग्रह कार्बनिक-युक्त (ओरगैनिक) सिलिकेट, जल-रहित सिलिकेट और कार्बन की सतह रखते हैं और उनका अंदरूनी भाग पानी की बर्फ़ का बना होता है। कुल मिलाकर ३३ P-श्रेणी के क्षुद्रग्रह ज्ञात हैं और यह क्षुद्रग्रह घेरे (ऐस्टेरोयड बेल्ट) के बाहरी हिस्से में स्थित हैं।S.J. Bus and R.P. Binzel (2002). "Phase II of the Small Main-belt Asteroid Spectroscopy Survey: A feature-based taxonomy". Icarus 158 (1): 146. Bibcode:2002Icar..158..146B. doi:10.1006/icar.2002.6856.D. J. Tholen Asteroid taxonomic classifications Asteroids II https://archive.org/details/asteroidsii0000unse 1139–1150 Tucson University of Arizona Press 1989 0-8165-1123-3 Norton, O. Richard (2002). The Cambridge Encyclopedia of Meteorites. Cambridge: Cambridge University Press. pp. 121–124. ISBN 0-521-62143-7.
इन्हें भी देखें
क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ
क्षुद्रग्रह
सन्दर्भ
2
श्रेणी:क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ