411 REFERENCE · Wikipedia
किला राय पिथौरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किला राय पिथौरा Outer Wall of Lal kot and Rai Pithora.jpg Lal Kot - The fort built by अनंगपाल तोमर महरौली, दिल्ली, भारत Fortress of Tomars c. 1052 – c.1060 CE अनंगपाल तोमर 28.52 77.18 inline,title India Delhi#India Location in Delhi, India, Asia
किला राय पिथौरा दिल्ली में स्थित एक दुर्ग है, जिसे चौहान वंश के राजाओं ने लालकोट के किले को तोमर वंश के राजाओं से जीतकर बढाया, एवं फिर इसका नाम किला राय पिथौरा रखा।
इतिहास
right|thumb|350px|किला राय पिथौरा की बाहरी दीवार
दिल्ली का नाम राजा दिल्लू के "दिल्हीका"(800 ई.पू.)http://matrbhumi.blogspot.com/ मातृभूमि ब्लॉगस्पॉट 23 मई 2008 https://web.archive.org/web/20140819085314/http://matrbhumi.blogspot.com/ 19 अगस्त 2014 dead के नाम से माना गया है, जो मध्यकाल का पहला बसाया हुआ शहर था, जो दक्षिण-पश्चिम सीमा के पास स्थित था। जो वर्तमान में महरौली के पास है। यह शहर मध्यकाल के सात शहरों में सबसे पहला था। इसे योगिनीपुरा के नाम से भी जाना जाता है, जो योगिनी (एक् प्राचीन देवी) के शासन काल में था।
लेकिन इसको महत्त्व तब मिला जब 12वीं शताब्दी में राजा अनंगपाल तोमर ने अपना तोमर राजवंश लालकोटhttp://www.tabor.me.uk/Places/SevenCities/lalkot.htm दिल्ली के सात शहर 23 मई 2008 https://web.archive.org/web/20100425040019/http://www.tabor.me.uk/Places/SevenCities/lalkot.htm 25 अप्रैल 2010 dead से चलाया, जिसे बाद में अजमेर के चौहान राजा ने तोमरों से जीतकर इसका नाम किला राय पिथौरा रखा। 1192 में जब पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद ग़ोरी से तराइन का युद्ध में पराजित हो गये थे, तब गोरी ने अपने एक दास को यहं का शासन संभालने हेतु नियुक्त किया। वह दास कुतुबुद्दीन ऐबक था, जिसने 1206 से दिल्ली सल्तनत में दास वंश का आरम्भ किया।
इन सुल्तानों में पहले सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक जिसने शासन तंत्र चलाया इस दौरान उसने कुतुब मीनार बनवाना शुरू किया जिसे एक उस शासन काल का प्रतीक माना गया है। उसने प्राथमिकता से हिन्दू मन्दिरों एवं इमारतों पर्कब्जा कर के या तोड़ कर उनपर मुस्लिम निर्माण किये। इसी में लालकोट में बनी ध्रुव स्तम्भ को कुतुब मीनार में परिवर्तन एवं कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद्, आदि का निर्माण भी शामिल है।
बाद में उसके वंश के बाद्, खिलजी वंश के अलाउद्दीन खिलजीने यहाँ अलाई मीनार बनवानी आरम्भ की, जो कुतुब मीनार से दोगुनी ऊँची बननी प्रस्तावित थी, परन्तु किन्हीं कारणवश नहीं बन पायी। उसी ने सीरी का किला और हौज खास भी बनवाये।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:दिल्ली के दर्शनीय स्थल
श्रेणी:दिल्ली में दुर्ग