Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समीक्षा सिंह जादौन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विशुद्ध राष्ट्रवादी कवयित्री राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह जिनकी रचनाएं हिंदुत्व का पक्ष रखतीं हैं एवं राष्ट्र के हिन्दुओं को जाग्रत करने का कार्य करती हैं राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह एक प्रमुख राष्ट्रवादी कवयित्री, लेखिका और वक्ता हैं। वे उत्तर प्रदेश के हरिगढ़ जिले से सम्बन्ध रखती हैं | राष्ट्रीय स्तर की खो-खो और कबड्डी की खिलाड़ी राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह उत्तर प्रदेश की चयनकर्ता और प्रशिक्षक रह चुकी हैं और इस समय जिला क्रीड़ा प्रभारी कासगंज के रूप में अपनी सेवाए दे रही हैं | प्रखर हिंदूवादी कवयित्री राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह देश और विदेश में अपनी हिंदुत्व परक रचनाओं के लिए जानी जाती हैं। राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह विश्व भर में इस्लामिक आतंकवाद से पीड़ित हिन्दुओं का पक्ष अपनी कविताओं और लेखों के माध्यम से रखती हैं | राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह की कविताओं की मुख्य विशेषता उनका तथ्यपूर्ण एवं तर्कपूर्ण होना है | शिक्षा : समीक्षा जी की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई, उनकी माँ उच्च शिक्षित होने के साथ साथ राजकीय  विद्यालय में प्रधानाध्यापिका भी थीं जिनका उनकी शिक्षा एवं संस्कारों पर विशेष प्रभाव पड़ा | राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह 11 विषयों में परास्नातक हैं, जो कि निम्नलिखित हैं : 1.  वनस्पति शास्त्र 2.  हिंदी 3.  शारीरिक शिक्षा 4.  शिक्षा शास्त्र 5.  अंग्रेजी 6.  राजनीति विज्ञान 7.  अर्थशास्त्र 8.  इतिहास 9.  ज्योतिष 10.  समाजशास्त्र 11.  सामाजिक कार्य 12.  रक्षा अध्यन                          वे अभी भी अध्यनरत हैं | समीक्षा जी का मानना है कि जितना अधिक आप पढ़ेंगे उतना ही समझेंगे और जितना अधिक समझेंगे उतनी अच्छी तरह आप अपने शब्दों को साहित्य में या अपने वक्तव्य में स्पष्टरूपेण कह पायेंगे/ लिख पायेंगे/ समझा पायेंगे |    कार्य और योगदान : उनकी कविताएँ, गीत, गजल और छंद हिंदुत्व के पक्ष में होते हैं तथा हिंदुओं को जागृत करने का कार्य करते हैं। वे काव्य मंचों पर स्थापित हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी रचनाओं को लोकप्रिय बनाती हैं, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर। कोई पद न कोई प्रतिष्ठा – केवल हिन्दू हित में निष्ठा के ध्येय वाक्य को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर राष्ट्रधर्म को समर्पित राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह के सोशल मीडिया पर लाखों फ़ॉलोवर हैं जिन्हें वह राष्ट्ररक्षक कहती हैं | उपलब्धियाँ : समीक्षा सिंह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है और वे मंच संचालन, काव्य पाठन तथा गायन में निपुण हैं। कई टीवी चैनलों में काव्यपाठ कर चुकी राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह सुदर्शन न्यूज़ पर कवियों की हुँकार कार्यक्रम का संचालन भी कर चुकी हैं | राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह की रचनाएँ राष्ट्रवादी युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। कई राजनैतिक दल राष्ट्रपुत्री समीक्षा सिंह की रचनाओं से अपना प्रचार करते हैं जो कि उनकी रचनाओं की लोकप्रियता का प्रमाण है |