Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांतБатыс Қазақстан облысыबातिस क़ज़ाख़स्तान ओब्लिसी West Kazakhstan in Kazakhstan.svg ओराल १,५१,३०० ६,०९,३०० २००६ ४ रायोन १२ कज़ाख़, रूसी पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Батыс Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: West Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी ओराल (Oral) नाम का शहर है, जिसे 'उराल्स्क' (Uralsk) भी कहा जाता है। इस प्रांत की सरहदें रूस से लगती हैं और यह यूराल पहाड़ों के पास स्थित है। यूराल नदी प्रांत से गुज़रकर कैस्पियन सागर की तरफ़ जाती है। भौगोलिक रूप से इस प्रांत को अक्सर पूर्वी यूरोप में माना जाता है। पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रदेश का पहला गठन सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९३२ में किया गया। १९६२ में इसका नाम बदलकर उराल्स्क प्रदेश कर दिया गया लेकिन १९९२ में इसे फिर से 'पश्चिम क़ज़ाख़स्तान' का नाम दे दिया गया।Kazakhstan: Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... Uralsk had become the administrative capital of the West Kazakhstan Region when the latter was formed in 1932 ... समुदाय २००९ की जनगणना में पश्चिम क़ज़ाख़स्तान के ६९.८% लोग कज़ाख़ समुदाय और २७.४% रूसी समुदाय के थे। हालांकि क़ज़ाख़स्तान के बहुत से अन्य भागों में जर्मन, यूक्रेनी और पोलिश लोग रहते हैं इन समुदायों की आबादी पश्चिम क़ज़ाख़स्तान में काफ़ी कम है। पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें क़ज़ाख़स्तान के प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत श्रेणी:क़ज़ाख़्स्तान के राज्य