Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गंगाधर गाडगीळ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गंगाधर गाडगीळ (२५ अगस्त १९२३ - १५ सितंबर २००८) मराठी लेखक, अर्थतज्ज्ञ, समीक्षक। मराठी साहित्य में कथा साहित्य के योगदान के लिए उन्हें 'नव कथा के जन्मदाता ' कहा जाता है। शिक्षा मुंबई में २५ अगस्त इ.स. १९२३ में जन्म लेकर गाडगीळ जी ने स्कूली शिक्षा गिरगाव स्थित 'आर्यन एज्यूकेशन सोसायटी' में पूरी की। इस स्कूल से १९३८ में मॅट्रिक के बाद १९४४ में चर्नीरोड स्थित विल्सन महाविद्यालय से अर्थशास्त्र, राज्यशास्त्र व इतिहास विषय लेकर एमए किया। व्यवसाय एमए करने के बाद दोन साल में मुंबई के रुपारेल कॉलेज में प्राध्यापक पद पर नोकरी की प्रारंभ की। शुरुआती के दौर में सुरत के किकाभाई प्रेमचंद महाविद्यालय और उसके बाद मुंबई स्थित पोद्दार, सिडनहॅम एवं रुपारेल महाविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में कार्य किया। १९६४ से १९७१ के दौरन उन्होंने मुंबई के नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऍण्ड इकॉनॉमिक्स में प्राचार्य के तौर पर काम किया। १९७१ से १९७६ के दौरान आपटे उद्योग समुह के सलाहकार और उसके बाद वालचंद उद्योग समुह में आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया। श्रेणी:मराठी साहित्यकार