411 REFERENCE · Wikipedia
गोपालपुरा, राजस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोपालपुरा Gopalpura गोपालपुरा India Rajasthan 26.571 75.739 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला जयपुर ज़िला 3590 2011 भाषा प्रचलित राजस्थानी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
गोपालपुरा (Gopalpura) भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर ज़िले में स्थित एक गाँव है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
नागरिक समस्याएँ
गोपालपुरा बाइपास जयपुर के प्रमुख यातायात मार्गों में से एक है, जहाँ समय-समय पर अतिक्रमण, जलभराव, सड़क धंसने तथा यातायात जाम जैसी समस्याएँ सामने आती रही हैं। वर्ष 2016 में भी भारी वर्षा के दौरान सड़क धंसने की एक बड़ी घटना दर्ज की गई थी, जिसके लिए सीवरेज लाइन में रिसाव और मिट्टी के कटाव को जिम्मेदार माना गया था।
गोपालपुरा बाइपास क्षेत्र में मानसून के दौरान कई बार सड़क धंसने की घटनाएँ सामने आई हैं। जून 2025 में भारी वर्षा के बाद गोपालपुरा बाइपास पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे लगभग 50–60 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया और यातायात बाधित हो गया। प्रारंभिक जांच में वर्षाजल के रिसाव, भूमिगत पाइपलाइन तथा निर्माण संबंधी कमियों को संभावित कारण बताया गया। इस घटना के बाद मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया तथा संबंधित विभागों के बीच उत्तरदायित्व को लेकर मतभेद भी सामने आए।मानसून की पहली बारिश में गोपालपुरा बाइपास धंसा, सड़क में बना विशाल गड्ढा https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/jaipur-road-collapse-monsoon-rain-gopalpura-bypass-138373142.html दैनिक भास्कर hi 7 जुलाई 2026
इन्हें भी देखें
जयपुर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के गाँव
श्रेणी:जयपुर ज़िला
श्रेणी:जयपुर ज़िले के गाँव