411 REFERENCE · Wikipedia
खालिद मशाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2021
खालिद मशाल (Khaled Mashal; जन्म: 28 मई 1956) फिलिस्तीनी प्रतिरोध के एक नेता हैं। हमास (अरबी भाषा: حركة المقاومة الاسلامي, या हरकत अल-मुकावामा अल-इस्लामिया या "इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन") फ़िलिस्तीनी सुन्नी मुसलमानों की एक सशस्त्र संस्था है जो फ़िलिस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण की मुख्य पार्टी है। हमास का गठन 1987 में मिस्र तथा फलस्तीन के मुसलमानों ने मिलकर किया था खालिद मशाल इसके वरिष्ठ सदस्य थे। ये हमास के संस्थापक सदस्यों में गिने जाते हैं और इसके पोलित ब्यूरो के प्रमुख रह चुके हैं।
1967 के छह दिवसीय युद्ध में इनके परिवार को वेस्ट बैंक से निर्वासित होना पड़ा और उसके बाद से वे बाहर ही अरब देशों में रहते रहे हैं जिसके कारण इन्हें हमास के "बाहरी नेतृत्व" में गिना जाता रहा है।
संदर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1956 में जन्मे लोग