411 REFERENCE · Wikipedia
जूरा कैन्टन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जूरा कैन्टनRépublique et Canton du JuraCanton of Jura Karte Lage Kanton Jura 2015.png दलेमों ८३८.५५ ७०,५४२ २०११ ८४ ज़िले ३ फ़्रान्सीसी
जूरा कैन्टन (फ़्रान्सीसी: Jura) स्विट्ज़रलैंड के पश्चिमोत्तर में स्थित एक कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। इस कैन्टन का इलाक़ा १९७९ तक बर्न कैन्टन का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन उस साल में इसे एक नए कैन्टन के रूप में गठित किया गया। यह स्विट्ज़रलैंड का सबसे नया कैन्टन है। जूरा कैन्टन में फ़्रान्सीसी भाषा प्रचलित हैं।Let's Go Austria & Switzerland, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427Fodor's Switzerland, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829
बर्न कैन्टन से विभाजन
सन् १८१५ के वियेना सम्मेलन में जूरा कैन्टन का क्षेत्र बर्न कैन्टन को दे दिया गया हालांकि जूरा का इलाक़ा अधिकतर कैथोलिक-धर्मी और फ़्रान्सीसी-भाषी जबकी बर्न कैन्टन का ज़्यादातर भाग प्रोटेस्टेन्ट-धर्मी और जर्मन-भाषी है। द्वितीय विश्वयुद्ध के ख़त्म होने के बाद जूरा में एक अलगाववादी अभियान शुरु हो गया जिसका ध्येय जूरा को एक अलग कैन्टन बनाना था। इसमें कुछ झड़पें और आगज़नी की वारदातें भी हुई। १९७८ में यह प्रस्ताव स्विस नागरिकों के सामने एक मतदान के रूप में रखा गया और इसे स्वीकृति मिल गई। १९७९ में नया कैन्टन तो बन गया लेकिन दक्षिण जूरा के लोगों ने, जो फ़्रान्सीसी-भाषी तो हैं लेकिन प्रोटेस्टेन्ट-धर्मी हैं, इस नए कैन्टन का हिस्सा बनने से इन्कार कर दिया और उनका इलाक़ा बर्न कैन्टन में ही रहा। इसलिए ऐतिहासिक जूरा क्षेत्र अब जूरा कैन्टन और बर्नी जूरा में बंट गया है। इस बात पर स्विट्ज़रलैंड में विवाद और बहस जारी रहती है।
इन्हें भी देखें
स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जूरा कैन्टन
श्रेणी:स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन