411 REFERENCE · Wikipedia
गीत (1992 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गीत गीत (1992 फ़िल्म).jpg गीत का पोस्टर नीलिमा पॉल पार्थो घोष बप्पी लहरी अचला नागर रणबीर पुष्प अविनाश वाधवन, दिव्या भारती, शक्ति कपूर 20 नवम्बर, 1992 भारत हिन्दी
गीत 1992 की पार्थो घोष द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें दिव्या भारती और अविनाश वाधवन ने मुख्य किरदार निभाए हैं।महज 2 साल में 14 फिल्म कर हिट हुईं थी दिव्या भारती https://www.patrika.com/bollywood-news/divya-bharti-death-anniversary-1544959/ पत्रिका 22 जनवरी 2019 hi 4 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20190123010635/https://www.patrika.com/bollywood-news/divya-bharti-death-anniversary-1544959/ 23 जनवरी 2019 live शक्ति कपूर, लक्ष्मीकांत बेर्डे और धर्मेश तिवारी सहायक भूमिकाएँ निभाते हैं।
संक्षेप
नेहा (दिव्या भारती) हरि सक्सेना के यहाँ नर्तकी और गायिका के रूप में कार्य करती हैं और उसके कई प्रशंसक मौजूद हैं। एक रात हरि उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास करता है लेकिन असफल रहता है। फिर वो नेहा के खाने में एक जहरीला पदार्थ मिला देता है, जिससे उसके स्वर-रज्जु को नुकसान पहुँचता है। इसके परिणामस्वरूप उसकी आवाज़ गड़बड़ा जाती है और वो गाने में असमर्थ हो जाती है। वो मन बहलाने के लिये दूर के गाँव में जाती है।
वहीं राजेश त्रिपाठी (अविनाश वाधवन) अपने विधुर पिता शिवशंकर के साथ भारत के एक गाँव में गरीबी में रहता है। वह अपने पिता को छोड़ देता है ताकि वह बॉम्बे में पढ़ाई कर सके। वहाँ, वह गायिका और नर्तकी, नेहा का प्रशंसक बन जाता है, और यहाँ तक कि उसके शो के लिए होर्डिंग्स भी बनाता है। छुट्टियों के दौरान, वह अपने गाँव लौटता है। उसे आश्चर्य होता है जब उसे पता चलता है कि नेहा भी वहाँ आ गई है। वो उससे दोस्ती करने की कोशिश करता है लेकिन नेहा उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा देती है।
उसका नाम साफ़ हो जाता है। फिर नेहा उसे एक अलग-थलग झोंपड़ी में ले जाती और उसे वहाँ बंद कर देती है, जिससे वह लगभग मर ही जाता है। इस घटना के बाद, नेहा उसकी दोस्ती को स्वीकार कर लेती है और उसको बताती है कि वह अब कभी नहीं गा सकती है। राजेश चुनौती स्वीकार करता है और नेहा की आवाज और उसके करियर को फिर से जीवित करने के बारे में तैयारी करता है। उसे ये नहीं पता कि दोनों हरि का निशाना बन सकते हैं - जिसने नेहा और उसका साथ देने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक भयानक अंत की योजना बनाई है।
मुख्य कलाकार
अविनाश वाधवन — राजेश 'राजा' त्रिपाठी
दिव्या भारती — नेहा
लक्ष्मीकांत बेर्डे — पांडे
शक्ति कपूर — हरि सक्सेना
धर्मेश तिवारी —
मेघना — रीटा
अनिल धवन — डॉक्टर
संगीत
गीत गायक बप्पी लहरी आप जो मेरे मीत ना होते लता मंगेशकर 7:55 इन्दीवर जो दिल से निकले वो है अलका याज्ञिक 7:28 अनजान तेरे सुर में मैं गाऊँ अलका याज्ञिक, देबाशीष दासगुप्ता 6:50 इन्दीवर आँखों में बसा ले तो कविता कृष्णमूर्ति, मोहम्मद अज़ीज़ 7:40 इन्दीवर तुझ से मुझे प्यार था अलका याज्ञिक, कुमार सानु 7:52 अनजान प्रेम पत्र आया है कुमार सानु 6:44 अनजान सर पे गम गम अलका याज्ञिक 1:32 अनजान हुआ क्या कसूर मुझ से रेशमा 7:44 इन्दीवर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0104323 गीत
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में