411 REFERENCE · Wikipedia
राजा शिवाजी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजा शिवाजी राजा शिवाजी (2026).jpg फर्स्ट लुक पोस्टर रितेश देशमुख जेनेलिया देशमुखज्योति देशपांडे
रितेश देशमुख
संजय दत्त
अभिषेक बच्चन
महेश मांजरेकर
सचिन खेडेकर
भाग्यश्री
फ़रदीन ख़ान
जितेंद्र जोशी
अमोल गुप्ते
जेनेलिया देशमुख संतोष सीवान अजय-अतुल मुंबई फिल्म कंपनी जियो स्टूडियोज yes 2026 05 01 भारत मराठीहिन्दी 100 करोड़GNFollow 45 రోజుల్లో 1500 కోట్ల బిజినెస్.. అంచనాలు పెంచేస్తున్న 6 పాన్ ఇండియా సినిమాలు, లిస్ట్ ఇదే https://telugu.asianetnews.com/gallery/entertainment/indian-cinema-2026-big-budget-movie-releases-and-box-office-clashes-qp01h0a live https://web.archive.org/web/20260226145027/https://telugu.asianetnews.com/gallery/entertainment/indian-cinema-2026-big-budget-movie-releases-and-box-office-clashes-qp01h0a 2026-02-26 2026-02-26 Asianet News Telugu te
राजा शिवाजी भारतीय ऐतिहासिक फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है। यह फ़िल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। फ़िल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे द्वारा किया गया है।
फ़िल्म में रितेश देशमुख शीर्षक भूमिका में नज़र आएंगे। उनके साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फ़रदीन ख़ान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख मुख्य किरदारों में दिखेंगे। यह फ़िल्म मराठी और हिन्दी भाषाओं में एक साथ निर्मित की गई है और इसे 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। फ़िल्म को तेलुगु भाषा में डब संस्करण के साथ भी प्रदर्शित किया जाएगा।
फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा 19 फ़रवरी 2024 को की गई थी। उसी महीने से मुख्य फ़ोटोग्राफी शुरू हुई, जिसमें मुम्बई, सातारा, वाई, महाबलेश्वर और पश्चिमी घाट के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग की गई।
कलाकार
रितेश देशमुख – छत्रपति शिवाजी महाराज
अभिषेक बच्चन - संभाजी शहाजी भोसले
संजय दत्त – अफ़ज़ल ख़ान
महेश मांजरेकर - लखुजी जाधव
सचिन खेडेकर - शाहजी
भाग्यश्री – जीजाबाई
फरदीन खान - शाहजहां
अमोल गुप्ते - आदिलशाह
जेनेलिया देशमुख - सई भोसले
विद्या बालन - खदीजा सुल्ताना
सलमान खान – जीवा महाला (विशेष भूमिका)
राहुल महाजन - तानाजी मालुसरे
राजेश मापुस्कर - मुर्तजा निजाम शाह तृतीय
लविश चौहान - अली आदिल शाह द्वितीय
अशोक समर्थ - कान्होजी जेधे
कपिल होनराव - येसाजी कंक
मीर सरवर - रंदौला खान
जितेंद्र जोशी
निर्माण
विकास
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक फ़िल्म के निर्माण की चर्चा पहली बार 2015 में सामने आई। 20 अगस्त 2015 को जेनेलिया देशमुख ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस परियोजना की पुष्टि करते हुए इसे केवल एक फ़िल्म नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी बताया।https://www.india.com/entertainment/riteish-deshmukh-all-set-to-play-chhatrapati-shivaji-maharaj-in-upcoming-flick-513435/ Riteish Deshmukh all set to play Indian warrior king in upcoming flick India.com www.india.com en 2026-01-06
दिसंबर 2015 में यह घोषणा की गई कि मुंबई फिल्म कंपनी के तहत बनने वाली इस फ़िल्म का निर्देशन रवि जाधव करेंगे। 2016 में ख़बरें आईं कि सलमान खान भी इस मराठी बायोपिक का हिस्सा बन सकते हैं। 2017 में रितेश देशमुख ने बताया कि वे स्वयं पटकथा लेखन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हैं और उन्होंने वेड महमानवाचा, श्री राजा शिवछत्रपती और शिवचरित्र जैसे ऐतिहासिक ग्रंथों का अध्ययन किया है।https://www.bollywoodhungama.com/news/bollywood/riteish-deshmukhs-shivaji-biopic-go-floors-next-month-keeps-mum-housefull-4/ Riteish Deshmukh’s Shivaji biopic to go on floors next month; keeps mum about Housefull 4 : Bollywood News - Bollywood Hungama Hungama Bollywood 2017-11-07 en 2026-01-06https://mumbaimirror.indiatimes.com/entertainment/bollywood/the-shivaji-biopic-will-roll-next-year/articleshow/61536049.html Riteish Deshmukh: The Shivaji biopic will roll next year Mumbai Mirror en 2026-01-06
फ़रवरी 2020 में, शिव जयंती के अवसर पर, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक त्रयी (ट्रिलॉजी) की घोषणा की गई, जिसका निर्देशन नागराज मंजुले को सौंपा गया था। यह त्रयी शिवाजी महाराज के जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शाने के लिए बनाई जानी थी। हालाँकि, कोविड-19 महामारी के कारण इस परियोजना में काफ़ी विलंब हुआ और बाद में नागराज मंजुले इस परियोजना से अलग हो गए।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/marathi/movies/news/nagraj-manjule-says-film-on-chhatrapati-shivaji-maharaj-pushed-due-to-pandemic/articleshow/90052293.cms Nagraj Manjule says film on Chhatrapati Shivaji Maharaj pushed due to pandemic 2022-03-07 The Times of India 2026-01-06 0971-8257https://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/nagraj-manjule-says-film-on-chhatrapati-shivaji-maharaj-pushed-due-to-pandemic-7805375/ Director Nagraj Manjule says film on Chhatrapati Shivaji Maharaj pushed due to pandemic 2022-03-08 The Indian Express en 2026-01-06
19 फ़रवरी 2024 को रितेश देशमुख ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि वे स्वयं इस फ़िल्म का निर्देशन करेंगे और फ़िल्म का शीर्षक राजा शिवाजी रखा गया। इसी के साथ पहला पोस्टर भी जारी किया गया। संतोष सीवान को फ़िल्म का छायांकन निर्देशक नियुक्त किया गया, जिससे उन्होंने मराठी सिनेमा में पदार्पण किया।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/raja-shivaji-riteish-deshmukh-to-play-chhatrapati-shivaji-maharaj-in-his-second-directorial-poster-out/articleshow/107823104.cms 'Raja Shivaji': Riteish Deshmukh to play Chhatrapati Shivaji Maharaj in his second directorial, poster out! 2024-02-19 The Times of India 2026-01-06 0971-8257
कलाकार चयन
रितेश देशमुख को छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका के लिए चुना गया। 2025 की शुरुआत में यह पुष्टि हुई कि अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और फरदीन खान फ़िल्म में मुग़ल शासकों की भूमिकाएँ निभाएंगे। भाग्यश्री को शिवाजी महाराज की माता जिजाबाई की भूमिका के लिए चुना गया। बाद में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख की प्रमुख भूमिकाओं की भी घोषणा की गई।https://www.newindianexpress.com/entertainment/hindi/2025/May/23/riteish-deshmukh-sanjay-dutt-and-abhishek-bachchan-to-star-in-raja-shivaji Riteish Deshmukh, Sanjay Dutt and Abhishek Bachchan to star in Raja Shivaji 2025-05-23 The New Indian Express en 2026-01-06
नवंबर 2025 में यह रिपोर्ट सामने आई कि सलमान खान फ़िल्म में शिवाजी महाराज के विश्वस्त योद्धा जीवा महाला की भूमिका में विशेष उपस्थिति देंगे।https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/regional-cinema/raja-shivaji-movie-salman-khan-to-play-warrior-jeeva-mahala-sanjay-dutt-as-afzal-khan-in-riteish-deshmukh-film/articleshow/125105196.cms 'राजा शिवाजी' में सलमान खान बनेंगे वीर योद्धा जीवा महाला, पर्दे पर अफजल खान बने संजय दत्त से होगा भीषण युद्ध Navbharat Times hi 2026-01-06
फ़िल्मांकन
फ़िल्म की शूटिंग फ़रवरी 2025 में शुरू हुई। प्रारंभिक चरण में शिवाजी महाराज के बाल्यकाल को दर्शाने वाले दृश्य फ़िल्माए गए, जिसके लिए मुंबई के फ़िल्म सिटी में शिवनेरी क़िला का एक भव्य सेट बनाया गया।https://www.mid-day.com/entertainment/bollywood-news/article/riteish-deshmukh-second-schedule-raja-shivaji-goregaon-film-city-23516631 Riteish Deshmukh begins second schedule of Raja Shivaji 2025-04-10 Mid-day en 2026-01-06
अप्रैल 2025 में दूसरे चरण की शूटिंग शुरू हुई, जिसमें शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक, उनकी पत्नी रानी साईबाई से भेंट और प्रमुख युद्ध दृश्य फ़िल्माए गए।अक्टूबर 2025 में मुंबई के फ़िल्म सिटी में बड़े पैमाने पर क़िले का सेट तैयार कर शूटिंग की गई, जिसके बाद सह्याद्री पर्वतमालाओं में बाहरी शूटिंग हुई।
नवंबर 2025 में सलमान खान ने अपनी विशेष भूमिका की शूटिंग पूरी की। फ़िल्म का समापन 16 दिसंबर 2025 को हुआ। लगभग 100 दिनों तक चली शूटिंग मुंबई, महाबलेश्वर, वाई और सातारा सहित विभिन्न स्थानों पर की गई।https://www.bollywoodhungama.com/news/features/riteish-deshmukh-wraps-shoot-epic-historical-drama-raja-shivaji-says-100-days-team-poured-heart-soul-unwavering-dedication-dream/ Riteish Deshmukh wraps shoot for epic historical drama Raja Shivaji; says, “For over 100 days, our team poured its heart, soul, and unwavering dedication into this dream” 100 2025-12-16 Bollywood Hungama en 2026-01-06
प्रदर्शन
राजा शिवाजी को 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। फ़िल्म मराठी और हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी प्रदर्शित की जाएगी।https://variety.com/2025/film/news/riteish-deshmukh-raja-shivaji-global-multi-language-release-1236404678/ Riteish Deshmukh’s Historical Epic ‘Raja Shivaji’ Sets Global Multi-Language Release (EXCLUSIVE) Ramachandran Naman 2025-05-21 Variety en-US 2026-01-06
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
31390893
raja-shivaji
श्रेणी:हिंदी फिल्में
श्रेणी:मराठी फिल्में
श्रेणी:2026 की फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय बहुभाषी फ़िल्में