Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झाँसी जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

झांसी ज़िले शहर झाँसी झाँसी ज़िलाJhansi district India Uttar Pradesh districts 2012 Jhansi.svg झाँसी 5,024 19,98,603 2011 400 तहसील 5 हिन्दी झाँसी ज़िला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय झाँसी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 जिले की सीमा उत्तर में जालौन जिले से, पूर्व में हमीरपुर और महोबा जिलों से, दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ जिले से, दक्षिण पश्चिम में ललितपुर जिले से लगती है, जो एक संकीर्ण गलियारे द्वारा झांसी जिले से जुड़ा हुआ है, और पूर्व में मध्य प्रदेश के दतिया और भिंड जिले से जुड़ा हुआ है। यहां की जनसंख्या 19,98,603 (2011 की जनगणना) है। ललितपुर जिला, जो दक्षिण में फैला हुआ है, 1891 में झांसी जिले में जोड़ा गया था, और 1974 में फिर से एक अलग कर जिला बना दिया गया था। इतिहास 1861 में झाँसी शहर और उसमें सम्मिलित क्षेत्र को ग्वालियर रियासत में मिला दिया गया था और जिले की राजधानी झाँसी नौबाद (झाँसी रिफाउंडेड) में ले जाया गया था, जो कि "छावनी" (सैन्य शिविर) के बिना एक गाँव था। ग्वालियर रियासत के भीतर झाँसी (पुराना शहर) एक "सुबा" (प्रोविंस) की राजधानी बन गया, लेकिन 1886 में ग्वालियर किले और पास में मोरार की छावनी के बदले में यह जिला के रूप में ब्रिटिश शासन में वापस आ गया और इसे आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत में मिला दिया गया था। (यह ग्वालियर के महाराजा को दिया गया था, लेकिन 1886 में एक प्रादेशिक अदला-बदली के परिणामस्वरूप ब्रिटिश शासन में आ गया।) 1901 में झांसी की आबादी लगभग 55,000 थी जबकि झांसी जिले की जनसंख्या 1891 में 407,000 थी।http://de.academic.ru/dic.nsf/meyers/33972/Dschansi Dschansi September 1905 Meyers Grosses Konversations-Lexikon 18 November 2012 https://web.archive.org/web/20131007032840/http://de.academic.ru/dic.nsf/meyers/33972/Dschansi 7 अक्तूबर 2013 dead अकबर के समय मुगल साम्राज्य के अधीन, आज के झांसी जिले का क्षेत्र आगरा सूबे में एरच की सरकार का हिस्सा था।https://doi.org/10.5962/bhl.title.79348 Field and garden crops of the North-western Provinces and Oudh Duthie J. F. Fuller Bampfylde 1882 Printed at the Thomason Civil Engineering College Press, Roorkee, यह क्षेत्र एरछ, भांडेर, बीजपुर, झांसी, "पंडोर" (यानी पंडवाहा) और झात्रा के महलों का हिस्सा था।https://doi.org/10.5962/bhl.title.79348 Field and garden crops of the North-western Provinces and Oudh Duthie J. F. Fuller Bampfylde 1882 Printed at the Thomason Civil Engineering College Press, Roorkee, झात्रा में एक साथ समूहीकृत 4 महल शामिल थे।https://doi.org/10.5962/bhl.title.79348 Field and garden crops of the North-western Provinces and Oudh Duthie J. F. Fuller Bampfylde 1882 Printed at the Thomason Civil Engineering College Press, Roorkee, भूगोल thumb|200px|झाँसी का किला, 1882 thumb|तोडी फतेहपुर झाँसी जिले के दक्षिण में बुंदेलखंड का पहाड़ी क्षेत्र है, जो विंध्य श्रंखला की ढलान पर है। जिले में बुंदेलखंड के समतल मैदान शामिल हैं, जो अपनी गहरी काली मिट्टी के लिए जाने जाते है, जिसे मर के नाम से जाना जाता है, और कपास की खेती के लिए विशेष रूप से अनुकूलित माना जाता है। जिला तीन प्रमुख नदियों, पाहुज, बेतवा और धसान से घिरा हुआ है। झांसी जिले का मुख्य शहर झांसी है। अन्य शहरों में मऊरानीपुर, गरौठा, मोठ, बबीना, चिरगाँव, समथर,गुरसराय,एरच, आदि हैं। जनसांख्यिकी 2011 की जनगणना के अनुसार झांसी जिले की आबादी 1,998,603 है, http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live जो लगभग स्लोवेनिया US Directorate of Intelligence Country Comparison:Population https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 2011-10-01 Slovenia 2,000,092 July 2011 est. https://web.archive.org/web/20110927165947/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 27 सितंबर 2011 live या अमेरिकी राज्य न्यू मेक्सिको http://2010.census.gov/2010census/data/apportionment-pop-text.php 2010 Resident Population Data U. S. Census Bureau 2011-09-30 New Mexico - 2,059,179 dead https://web.archive.org/web/20131019160532/http://2010.census.gov/2010census/data/apportionment-pop-text.php 2013-10-19 के बराबर है। आबादी के अनुसार इसकी भारत में 231वीं (कुल 640 में से) श्रेणी है। जिले का जनसंख्या घनत्व 398 निवासियों प्रति वर्ग किलोमीटर (1,030 / वर्ग मील) है। 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 14.54% थी। झांसी में प्रति 1000 पुरुषों पर लिंगानुपात 890 महिलाओं का है, और साक्षरता दर 69.68% है। भारत की 2011 की जनगणना के समय, जिले में 98.76% लोगों ने हिंदी और 0.50% उर्दू को अपनी पहली भाषा बताया।http://www.censusindia.gov.in/2011census/C-16.html 2011 Census of India, Population By Mother Tongue 27 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20180815035759/http://www.censusindia.gov.in/2011census/C-16.html 15 अगस्त 2018 live विभाग तहसील झांसी जिला में 5 तहसील हैं।Jhansi झांसी मऊरानीपुर गरौठा टहरौली मोठ निर्वाचन क्षेत्र झांसी जिले में 4 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं।Jhansi 222 - बबीना 223 - झाँसी नगर 224 - मऊरानीपुर 225 - गरौठा इन्हें भी देखें झाँसी उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के जिले बाहरी कड़ियाँ Jhansi District on Bundelkhanddarshan.com झाँसी जिला अधिकारिक वेबसाईट झाँसी नगर निगम अधिकारिक वेबसाईट उत्तर प्रदेश पयर्टन अधिकारिक वेबसाईट सन्दर्भ श्रेणी:उत्तर प्रदेश के जिले *