Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धानी (धानीप्राणी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|धानी में स्तनपान करता हुआ कंगारू का अविकसित नवजात शिशु thumb|230px|इस कंगारू मादा की धानी में बच्चा देखा जा सकता है धानी या पाउच (pouch) मादा धानीप्राणियों (मारसूपियलों) के शरीर पर खाल मोड़कर बनी हुई एक विशेष थैली होती है। धानिप्राणी गर्भ धारण करने के बाद अन्य स्तनधारियों की तुलना में बहुत कम समय के लिए गर्भावस्था में रहते हैं। उनका शिशु जल्द ही पैदा हो जाता है और बहुत ही अविकसित अवस्था में होता है। वह फिर धानी में जाता है जहाँ वह सुरक्षित रहता है। उसकी माता के स्तन भी इसी धानी में होते हैं और वहाँ यह दूध प्राप्त करके विकसित होता है। कंगारू जैसे धानीप्राणियों के नवजात शिशु कई हफ़्तों या महीनों तक धानी में रहकर विकसित होते हैं और बाहर निकलने के बाद भी कुछ अरसे तक रक्षा, आहार और माता के साथ जगह-से-जगह जाने के लिए इसमें चले जाते हैं।Plants & Animals: A Special Collection, Laurie Triefeldt, pp. 40, Quill Driver Books, 2007, ISBN 978-1-884956-72-0, ... Marsupials are an ancient, unique group of animals often called pouched mammals ... They differ from placental mammals in that they give birth without long gestation times ... most marsupials are found in Central and South America (70 species) and Australia (around 200 species) ... कुछ तथ्य अलग-अलग धानीप्राणी जातियों की धानियों का अकार भी अलग होता है। कंगारुओं में धानी ऊपर की तरफ़ से खुली होती है जबकि चारों पाओं पर चलने वाले कुत्ते-नुमा तास्मानियाई डेविल​ की धानी पीछे की तरफ़ खुली होती है जिस से नवजात शिशु को पैदा होते ही उसमें चले जाने में आसानी होती है। कंगारुओं की धानी अन्दर से चिपचिपी होती है ताकि उन के छलाँगे लगाते हुए दौड़ने के समय भी शिशु अन्दर टिका रहे। कुछ बहुत ही कम ऐसे भी जातियाँ हैं जिनमें नर में भी धानी होती है, जैसे कि जल ओपॉस्सम और थाएलासीन​। यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि अनुवांशिक (जेनेटिक) और जीववैज्ञानिक दृष्टि से 'धानीप्राणी' की श्रेणी में आने वाले सभी जानवरों में धानी नहीं होती।Marsupial Biology: Recent Research, New Perspectives https://web.archive.org/web/20140723130532/http://books.google.com/books?id=FnfVl7MX4YMC 23 जुलाई 2014 , Norman Saunders, Lyn Hinds, pp. 180, UNSW Press, 1997, ISBN 978-0-86840-311-3, ... In fact, about half of all marsupial species lack a pouch or skin folds of any kind (Vaughan 1986) and among New World marsupials that proportion is higher ... इन्हें भी देखें धानीप्राणी सन्दर्भ 2 श्रेणी:धानीप्राणी