411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|400px|त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित २००९ के राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक में सभी सदस्य देशों के शासनाध्यक्ष की ग्रुप तस्वीर।
World 400 right अभी तक आयोजित कुल पचीस बैठकों की अवस्थिति, मानचित्र पर World 1.17 103.5 1971] bottom
World 45.417 -75.7 1973 top
World 17.59 -76.48 1975 left
World 51.507 -0.1275 1977, 1986, 2018 right
World -15.25 28.17 1979 left
World -37.49 144.58 1981 bottom
World 15.56 73.82 1983 top
World 25.06 -77.345 1985 right
World 49.25 -123.1 1987 top
World 3.136 101.688 1989 top
World -17.864 31.030 1991 right
World 34.667 33.033 1993 right
World -36.840 174.740 1995 left
World 55.949 -3.160 1997 top
World -29.883 31.05 1999 bottom
World -26.533 153.1 2002 top
World 9.067 7.483 2003 left
World 35.898 14.513 2005,2015 left
World 0.313 32.581 2007 right
World 10.667 -61.517 2009 bottom
World -31.952 115.859 2011 left
World 6.934 79.843 2013 bottom
राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) एक द्विवार्षिक बैठक है जोकि राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल का मुख्य निर्णयकारी पटल है, जहां राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्ष, जिनमें विभिन्न राष्ट्रमंडल देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतिगण शामिल हैं, आपसी हितों के मामलों पर चर्चा करने के लिए कई दिनों हेतु एकत्रित होते हैं। यह बैठक राष्ट्रमंडल प्रधानमंत्रियों की बैठकों का उत्तराधिकारी है तथा उससे भी पहले की, इंपीरियल सम्मेलन और औपनिवेशिक सम्मेलन की भी, जिन्हें १८८७ से आयोजित किया जाता रहा है। इसके अलावा, वित्त मंत्रियों, कानून मंत्रियों, स्वास्थ्य मंत्रियों आदि की नियमित बैठकें भी होती हैं। उनके समक्ष विशेष सदस्यों के रूप में बकाया राशि के सदस्यों को या तो मंत्रिस्तरीय बैठकों या शासनाध्यक्ष-स्तरीय बैठकों में प्रतिनिधि भेजने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाता है।
शासनाध्यक्षों की बैठक की मेजबानी करने वाले सरकार के प्रमुख को राष्ट्रमंडल पदासीन (कॉमनवेल्थ चेयरपर्सन-इन-ऑफिस) कहा जाता है जो अगकी बैठक तक इस पड़ पर बना रखता है।April 2002 The Commonwealth at and immediately after the Coolum CHOGM https://archive.org/details/sim_round-table_2002-04_91_364/page/125 The Round Table 91 364 125–129 10.1080/00358530220144139
रूपरेखा
thumb|right|200px|तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे, मेज़बान के तौरपर २०१८ में लंदन में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
हर दो साल में यह बैठक किसी सदस्य राज्य में आयोजित की जाती है जिसकी अध्यक्षता उस देश के संबंधित प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति करते हैं, जो अगली बैठक तक राष्ट्रमंडल पदाध्यक्ष बने रहते है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जो राष्ट्रमंडल की प्रमुख हैं, ने ओटावा (1973 में) से लेकर पर्थ तक (2011 में) सभी शासनाध्यक्षों की बैठकों में भाग लिया है,"Queen to miss Commonwealth meeting for first time since 1973" https://web.archive.org/web/20180419183903/https://www.theguardian.com/uk/2013/may/07/queen-miss-commonwealth-meeting?CMP=twt_fd 19 अप्रैल 2018 The Guardian, 7 May 2013 हालांकि उनकी औपचारिक भागीदारी 1997 में ही शुरू हुई थी।Ingram Derek Derek Ingram (journalist) January 2004 Abuja Notebook https://archive.org/details/round-table_2004-01_93_373/page/7 The Round Table 93 373 7–10 10.1080/0035853042000188157 2013 की बैठक में वेल्स के राजकुमार द्वारा उनका प्रतिनिधित्व किया गया था क्योंकि वे बढ़ती उम्र के कारण लंबी यात्राएँ करने में अक्षम थीं। माल्टा में 2015 के शिखर वार्ता तथा लंदन में आयोजित 2018 की वार्ता में रानी ने, राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में भाग लिया था। Queen Elizabeth II wraps up nostalgic Malta trip http://thehimalayantimes.com/world/queen-elizabeth-ii-wraps-up-nostalgic-malta-trip/ 29 November 2015 The Himalayan Times 29 November 2015 https://web.archive.org/web/20151208115445/http://thehimalayantimes.com/world/queen-elizabeth-ii-wraps-up-nostalgic-malta-trip/ 8 दिसंबर 2015 dead
पहली शासनाध्यक्षों की बैठक 1971 में सिंगापुर में आयोजित की गई थी। तब से कुल 25 ऐसी बैठकों को आयोजित किया जा चूका हैं: सबसे हाल ही में लंदन, इंग्लैंड में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्ष बैठक आयोजित की गई थी। उन्हें हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है, हालांकि इस पैटर्न को दो बार बाधित भी किया गया है। इन बैठकें को तमाम राष्ट्रमंडल देशन में विभिन्न देशो द्वारा क्रमिक रूप से आमंत्रण द्वारा आयेजित किया जाता है।Ingram Derek Derek Ingram (journalist) January 1998 Edinburgh Diary The Round Table 87 345 13–16 https://archive.org/details/sim_round-table_1998-01_87_345/page/n14 10.1080/00358539808454395
एजेंडा
मिलब्रुक कॉमनवेल्थ एक्शन प्रोग्राम के तहत, प्रत्येक बैठक कॉमनवेल्थ मिनिस्ट्रियल एक्शन ग्रुप के रेमिट को नवीनीकृत करने के लिए जिम्मेदार है, जिसकी जिम्मेदारी कॉमनवेल्थ के मुख्य राजनीतिक सिद्धांतों पर हरारे घोषणा को बनाए रखना है।
इन्हें भी देखें
राष्ट्रमंडल पदासीन
राष्ट्रमंडल देशों की सूची
राष्ट्रमण्डल सचिवालय
उच्चायोग:दो राष्ट्रमंडल देशों के बीच के राजनयिक मिशन, जिन्हें दूतावास के बजाय, आमतौर पर उच्चायोग कहा जाता है।
राष्ट्रमंडल खेल
राष्ट्रमंडल महासचिव
राष्ट्रमंडल के प्रमुख
राष्ट्रमण्डल शासनाध्यक्षों की बैठक 2013
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Commonwealth Heads of Government Meeting page on the Commonwealth Secretariat web site
Kampala' 2007, CHOGM 2007 Official page
CHOGM count Down, CHOGM News
CHOGM 2007, CHOGM 2007 Kampala Uganda, Updates and information
CHOGM 2007 Highlights & News, CHOGM 2007 Highlights
CHOGM 2011, Australian Government
CHOGM 2013, CHOGM 2013 Official website
*
श्रेणी:अंतरसरकारी संसथान