Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वामी शुकदेवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्वामी शुकदेवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय S.S.P.G. College, Shahjahanpur 1964 स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती मुमुक्षु आश्रम, शाहजहाँपुर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली http://sscollegespn.org/ स्वामी शुकदेवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय (अंग्रेजी:S.S.P.G. College) भारत में उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहाँपुर का एक ऐसा उल्लेखनीय शिक्षा संस्थान है जिसने स्व-वित्तपोषित परियोजना के सहारे उन्नति की। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध यह महाविद्यालय शाहजहाँपुर नगर में दिल्ली लखनऊ राजमार्ग के समीप मुमुक्षु आश्रम परिसर में स्थित है। इस महाविद्यालय की स्थापना सन् 1964 में स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती ने अपनी मृत्यु से केवल एक वर्ष पूर्व की थी। सन् 1965 में स्वामीजी के निधन के पश्चात् इसका नामकरण इसके संस्थापक के नाम पर ही स्वामी शुकदेवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर दिया गया। वैसे इसे एस॰एस॰पी॰जी॰ कॉलेज के संक्षिप्त नाम से भी जाना जाता है। सन् 1964 में स्थापना के एक वर्ष बाद 1965 में केवल बी॰एड॰ की कक्षाओं के साथ इस विद्यालय की शुरुआत हुई थी। उस समय बी॰एड॰ की कक्षाओं के लिये ही सरकार द्वारा अनुमति मिली थी।इन्स्टीट्यूट प्रोफाइल https://web.archive.org/web/20140220221934/http://sscollegespn.org/custom/bed/mandatory-disclosure.pdf 20 फ़रवरी 2014 अभिगमन तिथि: २५ जनवरी २०१४ बाद में स्व-वित्तपोषित परियोजना के माध्यम से यह विद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति करता गया। कला, विज्ञान, वाणिज्य और शिक्षा संकाय के अलावा इस विद्यालय में कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा भी दी जाती है। प्राचार्य, आचार्य, प्रवक्ता व अन्य सहकर्मियों के समर्पण भाव से काम करने के कारण इस संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ कभी समझौता नहीं किया। और उसी के चलते आज इस मुकाम तक पहुँचा है।महाविद्यालय के बारे में जानकारी https://web.archive.org/web/20140202140150/http://sscollegespn.org/about-us 2 फ़रवरी 2014 अभिगमन तिथि: २५ जनवरी २०१४ संकाय इस महाविद्यालय में कला, विज्ञान, वाणिज्य और शिक्षा संकाय के अलावा कम्प्यूटर साइंस, प्रबन्धन व प्रशिक्षण के निम्न संकाय हैं:पूरा महाविद्यालय: एक नज़र में https://web.archive.org/web/20140207102419/http://sscollegespn.org/custom/documents/college-at-a-glance.pdf 7 फ़रवरी 2014 अभिगमन तिथि: २५ जनवरी २०१४ कला संकाय स्नातक स्तर: बी॰ए॰ विज्ञान संकाय स्नातक स्तर: बी॰एससी॰ (बायोग्रुप) वाणिज्य संकाय स्नातकोत्तर स्तर: एम॰कॉम॰ शिक्षा संकाय स्नातक स्तर: बी॰एड॰ स्नातकोत्तर स्तर: एम॰एड॰ कम्प्यूटर विज्ञान संकाय स्नातक स्तर: बी॰सी॰ए॰ स्नातकोत्तर स्तर: पी॰जी॰डी॰सी॰ए॰ प्रबन्धन प्रशिक्षण संकाय स्नातक स्तर: बी॰बी॰ए॰ सन्दर्भ इन्हें भी देखें बरेली कॉलेज बाहरी कड़ियाँ स्वामी शुकदेवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय - अधिकृत जालस्थल श्रेणी:शिक्षण संस्थान श्रेणी:उत्तर प्रदेश के शिक्षा संस्थान