411 REFERENCE · Wikipedia
रिची बेनो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रिची बेनो (अंग्रेज़ी: Richard "Richie" Benaud) (जन्म ०६ अक्टूबर १९३० – १० अप्रैल २०१५) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक पूर्व क्रिकेटर थे जिन्होंने १९६४ तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। बाद में इन्होंने कमेंटेटर का किरदार भी बखूबी निभाया था। इनका जन्म न्यू साउथ वेल्स में १९३० में हुआ जबकि इनका निधन सिडनी ,ऑस्ट्रेलिया में १० अप्रैल २०१५ को हुआ था।
बेनो एक टेस्ट क्रिकेट में हरफनमौला खिलाड़ी थे।
बेनो ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ २५ जनवरी १९५२ में खेला था जबकि अंतिम टेस्ट मैच १२ फ़रवरी १९६४ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इन्होंने अपने टेस्ट कैरियर में ६३ मैचों में २४८ विकेट लिए थे जबकि कुल २२०१ रन भी बनाए थे।
बेनो ने अपने कैरियर में १६ बार एक पारी में ५ विकेट लिए थे जबकि इनका सर्वाधिक गेंदबाजी विश्लेषण ७२ रन देकर ७ विकेट था।
== सन्दर्भ ==