411 REFERENCE · Wikipedia
वेस्ट झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेस्ट लेक चीन के हांग्जो में एक मीठे पानी की झील है। इसे तीन उपमार्गों द्वारा पाँच खंडों में विभाजित किया गया है। झील के भीतर कई मंदिर, पगोडा, उद्यान और कृत्रिम द्वीप हैं।
वेस्ट लेक हांग्जो शहर के केंद्र के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। दुनिया भर में दर्जनों झीलें हैं जिन्हें वेस्ट लेक कहा जाता है, लेकिन "वेस्ट लेक" आमतौर पर हांग्जो वेस्ट झील को संदर्भित करता है। यह तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। वेस्ट लेक की औसत गहराई 0.8 मीटर है, और क्षमता लगभग 14,290,000 क्यूबिक मीटर है।West Lake Hangzhou (Xi hu) Hangzhou Attractions Top Things to do in Hangzhou https://www.chinahangzhoutour.com/attractions/show/west-lake.htm www.chinahangzhoutour.comThe West Lake The West Lake World Lake Database - ILEC https://wldb.ilec.or.jp/Display/html/3570 wldb.ilec.or.jp
ऐतिहासिक रूप से इस झील को कियानतांग झील सहित विभिन्न नामों से संदर्भित किया गया है। इस झील ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक अवशेषों के लिए पूरे चीनी इतिहास में कवियों और चित्रकारों को प्रभावित किया है। इसे चीनी मुद्रा पर चित्रित किया गया है, जिसमें 1979 बैंक ऑफ चाइना फॉरेन एक्सचेंज सर्टिफिकेट और 2005 रेनमिनबी,के साथ-साथ चीनी पासपोर्ट में एक-युआन बैंकनोट भी शामिल है। 2011 मे इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया था। इस झील को सदियों से चीन,जापान और कोरिया में उद्यान डिजाइनों को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। वेस्ट लेक अभी भी स्पष्ट रूप से 'सांस्कृतिक अर्थ वाली झील' का विचार व्यक्त करती है, क्योंकि सोंग राजवंश के समय तक बनाए गए सभी प्रमुख घटकों को परिदृश्य में स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकता है। हांग्जो का पश्चिमी झील सांस्कृतिक परिदृश्य https://whc.unesco.org/en/list/1334/ whc.unesco.org
सन्दर्भ
श्रेणी:झीलें
श्रेणी:चीन का भूगोल