411 REFERENCE · Wikipedia
माइकल फ़ेल्प्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माइकल फेल्प्स Michael Phelps Rio Olympics 2016.jpg 220 २०१६ ओलम्पिक खेलों के दौरान फेल्प्स माइकल फ्रेड फेल्प्स II "द बाल्टिमोर बुलेट"'Baltimore Bullet' has history in his sights Harris Nick https://www.independent.co.uk/sport/olympics/baltimore-bullet-has-history-in-his-sights-889968.html The Independent August 11, 2008 https://web.archive.org/web/20090822085154/http://www.independent.co.uk/sport/olympics/baltimore-bullet-has-history-in-his-sights-889968.html August 22, 2009 August 25, 2010 London dead mdy-all "फ्लाइंग फिश"MSNBC http://www.msnbc.msn.com/id/26249018/ns/beijing_olympics-beijing_olympics_news/t/flying-fish-phelps-largely-unknown-china/ 'Flying Fish' Phelps largely unknown in China August 17, 2008 April 21, 2012 https://web.archive.org/web/20121114045159/http://www.msnbc.msn.com/id/26249018/ns/beijing_olympics-beijing_olympics_news/t/flying-fish-phelps-largely-unknown-china/ 14 नवंबर 2012 live USA 1985 6 30 y बाल्टिमोर, मेरीलैंड (अमेरिका) ६ फीट ४ इंच ८८ किग्रा.http://www.london2012.com/athlete/phelps-michael-1131796/ dead 2013-01-23 https://web.archive.org/web/20130123095104/http://www.london2012.com/athlete/phelps-michael-1131796/ Michael Phelps London2012.com August 1, 2012 बटरफ्लाई, व्यक्तिगत मेडली, फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक अंतरराष्ट्रीय तैराकी
yes ओलंपिक खेल २३ ३ २ विश्व तैराकी चैम्पियनशिप (५० मी.) २६ ६ १ विश्व तैराकी चैम्पियनशिप (२५ मी.) १ ० ० अखिल प्रशांत चैम्पियनशिप १६ ५ ०
विभिन्न प्रतियोगिताओं के अनुसार yes १०० मी. बटरफ्लाई ८ ३ ० २०० मी. बटरफ्लाई १० २ ० २०० मी. मेडली ९ २ ० ४०० मी. मेडली ६ ० ० २०० मी. फ्रीस्टाइल ४ २ १ २०० मी.बैकस्ट्रोक ० १ ० ४×१०० मी. फ्रीस्टाइल ७ २ २ ४×२०० मी. फ्रीस्टाइल ११ २ ० ४×१०० मी. मेडली ११ ० ०
माइकल फ़्रेड फ़ेल्प्स II (अंग्रेज़ी : Michael Fred Phelps II), (जन्म - ३० जून, १९८५ , बाल्टिमोर, मेरीलैंड में) एक अमेरीकी तैराक है और २३ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं (किसी भी ओलंपिक खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा)। वर्तमान मे उनके नाम तैराकी के चार विश्व कीर्तिमान हैं।https://swimswam.com/kristof-milak-slaughters-phelps-200-fly-world-record-in-150-73/ Kristof Milak slaughters Phelps’ 200 fly world record in 1:50.73 James Sutherland swimswam.com 2019-07-24 2019-07-24 https://web.archive.org/web/20190725164305/https://swimswam.com/kristof-milak-slaughters-phelps-200-fly-world-record-in-150-73/ 25 जुलाई 2019 live https://www.bbc.co.uk/sport/swimming/49127897 World Aquatics Championships: Caeleb Dressel breaks Michael Phelps' 10-year-old world record BBC July 26, 2019 2 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190731065722/https://www.bbc.co.uk/sport/swimming/49127897 31 जुलाई 2019 live
अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर
ओलम्पिक खेल
माइकल फ़ेलप्स के नाम किसी भी एक ओलम्पिक में सबसे अधिक स्वर्ण पदक (८) जीतने का रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर, फे़ल्प्स ने २८ ओलंपिक पदक जीते हैं -
२००४ ओलम्पिक खेल, एथेंस - ६ स्वर्ण और २ कांस्य
२००८ ओलम्पिक खेल, बीजिंग - ८ स्वर्ण पदक
२०१२ ओलम्पिक खेल, लन्दन - ४ स्वर्ण और २ रजत
२०१६ ओलम्पिक खेल, रियो - ५ स्वर्ण और १ रजत
इस प्रकार फ़ेलप्स लगातार चार ओलंपिक खेलों (२००४-२०१६) तक सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी रहे हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वे ओलंपिक के लगातार चार संस्करणों तक कम से कम ४ स्वर्ण पदक जीतने वाले भी एकमात्र खिलाड़ी हैं।
कीर्तिमान
माइकल फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक (२००४) में ८ पदक (६ स्वर्ण & २ कांस्य) जीतने के साथ ही सोवियत जिमनास्ट, अलेक्जेंडर दित्यातिन के किसी भी एक ओलिंपिक मे आठ पदक (किसी भी प्रकार के) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी ( दित्यातिन : मॉस्को, १९८० & फे़ल्प्स : एथेंस, २००४ और बीजिंग, २००८ ) और बीजिंग ओलंपिक खेलों में ८ स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही मार्क स्पिट्ज़ का एक ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक (७) जीतने का ३६ साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो स्पिट्ज़ ने म्यूनिख़ ओलंपिक, १९७२ में बनाया था।
ओलम्पिक खेलों में कुल पदकों की सूची में भी फेल्प्स कुल २८ पदक (२३ स्वर्ण, ३ रजत, २ कांस्य) के साथ पहले स्थान पर हैं। साथ ही ओलम्पिक्स में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी सर्वाधिक १३ स्वर्ण पदक और कुल १६ पदक जीतने का कीर्तिमान भी फेल्प्स के ही नाम है।
माइकल फे़ल्प्स ने अपने तैराकी कैरियर में ३९ बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किये और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल ८३ पदक जीते हैं जिनका विवरण इस प्रकार है : ६६ स्वर्ण, १४ रजत और ३ कांस्य। इसमे वो सभी प्रतियोगितायें शामिल है जिनमे उन्होंने भाग लिया - ओलंपिक खेल (२०००-२०१६), विश्व चैंपियनशिप (२००१-२०११) और अखिल प्रशांत चैम्पियनशिप (२००२-२०१४)।
पुरस्कार एवं सम्मान
माइकल फ़ेलप्स अमेरिका की वर्ष २०००, २००४, २००८, २०१२ और २०१६ की ओलम्पिक टीम के सदस्य रहे और उन्होंने कुल २८ पदक (२३ स्वर्ण) जीते। फे़ल्प्स को अपने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खिताबों और विश्व कीर्तिमानों, के परिणामस्वरूप कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया -
Swimming World वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विश्व तैराक - २००३, २००४, २००६, २००७, २००८, २०१२, २०१६.
Swimming World वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी तैराक - २००१, २००२, २००३, २००४, २००६, २००७, २००८, २००९, २०१२, २०१५, २०१६.
FINA वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विश्व तैराक - २०१२, २०१६.
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:अमेरिकी खिलाड़ी