Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोर घाटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|सोर घाटी और पिथौरागढ़ नगर का दृश्य सोर घाटी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद में स्थित एक छोटी सी घाटी है, जो ८ किमी लंबी और ५ किमी चौड़ी है। पिथौरागढ़ नगर (जनपद का मुख्यालय) इसी घाटी में स्थित है। समुद्र तल से १,६५० मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह घाटी चारों ओर से सुंदर पहाड़ों से घिरी हुई है, और इसकी ढलान दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर है। घाटी के मध्य में स्लेट, चूना पत्थर और ग्रीनस्टोन की एक पहाड़ी स्थित है, जो घाटी को दो भागों में विभाजित करती है। यह पहाड़ी उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर है। घाटी के पास ही एक पहाड़ी के ऊपर २,००० मीटर की ऊँचाई पर स्थित चंडाक नामक स्थान है, जहां से त्रिशूल, नंदा देवी, पंचाचूली और नेपाल के आपी समेत विशाल हिम श्रृंखला का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। चंडाक के पास मोस्टमानु में वार्षिक मेला लगता है। इतिहास सोर कुमाऊं साम्राज्य के अधीन था, और यहां कत्यूरी राजाओं का शासन था। उनके किले अजयमेरुकोट, ऊंचाकोट, भटकोट, बेलेरकोट, उदयपुरकोट, डुमरकोट, सहजकोट, बामुआकोट, देवरकोट और डुनिकोट में थे, जिनके कुछ अवशेष अभी भी अस्तित्व में हैं, १४४९ में, चंद राजाओं ने कत्यूरी राजाओं को सोर से विस्थापित कर दिया, और पृथ्वी गोसाईं ने पिथोरा गढ़ नामक एक दुर्ग का निर्माण किया, जिसके नाम पर बाद में इस क्षेत्र का नाम पड़ गया।https://books.google.com/books?id=bINuAAAAMAAJ&q=kumaon+jewel+of+himalaya&dq=kumaon+jewel+of+himalaya Kumaon: Jewel of the Himalayas Ramesh S. Ramesh Brinda 2001 UBS Publishers' Distributors 978-81-7476-327-3 en यह भी देखें दारमा घाटी जोहार घाटी पिथौरागढ़ जिला संदर्भ श्रेणी:पिथौरागढ़ ज़िले का भूगोल