411 REFERENCE · Wikipedia
छोले भटूरे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छोले भटूरे Chole Bhature At Local Street.jpg भारत चने, सब्ज़ियाँ, मसाले, मैदा, सूजी पनीर भटूरा, पूरी भाजी, छोले कुलचे 300px veg उत्तर भारत नाश्ता, अल्पाहार
छोले भटूरे भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्रों में लोकप्रिय एक खाद्य व्यंजन है। यह चना मसाला (मसालेदार सफेद छोले) और भटूरा/पूरी का एक संयोजन है, जो मैदा से बनी एक तली हुई रोटी है। हालांकि इसे एक विशिष्ट पंजाबी व्यंजन के रूप में जाना जाता है, लेकिन पकवान की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न दावे हैं।
छोले भटूरे को अक्सर नाश्ते के व्यंजन के रूप में खाया जाता है, कभी-कभी लस्सी के साथ। यह स्ट्रीट फ़ूड या संपूर्ण भोजन भी हो सकता है और इसके साथ प्याज, मसालेदार गाजर, हरी चटनी या आचार भी हो सकता है।
भटूरे के लिये आवश्यक सामग्री
मैदा 500 ग्राम,
सूजी 100ग्राम,
दही आधा कटोरी,
नमक (स्वाद अनुशार)
चीनी आधा छोटी चम्मच,
बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच,
तेल - तलने के लिये
आलू(Boiled Potato): 2 (उबले हुए)
गरम पानी(Hot water) 150 ग्राम
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये। गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये। गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर ढक कर रख दीजिये। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। गूथे हुये आटे से एक टेबिल स्पून आटे के बराबर आटा निकालिये। लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है। पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये।
छोले के लिए आवश्यक सामग्री
काबुली चना एक कटोरी या 150 ग्राम,
खाना वाला सोडा आधा चम्मच,
टमाटर -3-4 मीडियम साइज,
हरी मिर्च - 2-3,
अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट,
रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून,
जीरा - आधा छोटी चम्मच,
धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम,
गरम मसाला
छोले बनाने की विधि
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये। पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दीजिय। कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये। दूसरी तरफ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये। चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये। उबले चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये। यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये। गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये। आपके छोले तैयार हैं। इन्हें भटूरे के साथ सर्व करें।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय व्यंजन